एक्सप्लोरर

Vitamin B12 की कमी से होने वाली बीमारियां, जानिए कैसे पूरी करें इसकी कमी

Vitamin B-12 Deficiency And Symptoms: विटामिन बी-12 की कमी से डिमेंशिया, एनीमिया, हड्डियों से रोग और त्वचा के रोग हो सकते हैं. आपको विटामिन बी-12 की कमी और लक्षणों की पहचान कर तुरंत जांच करानी चाहिए.

Vitamin B12 Deficiency: शरीर को रोगों से दूर रखने के लिए विटामिन बी-12 (Vitamin B12) बहुत जरूरी है. अगर शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो जाती है तो इससे हमारा दिमाग और नर्वस सिस्टम प्रभावित होते हैं. खून में मौजूद रेड ब्लड सेल्स बनाने के लिए भी विटामिन बी-12 बहुत जरूरी है. विटामिन बी-12 डीएनए के निर्माण और फॉलिक एसिड को अवशोषित करने में मदद मिलती है. हमारे शरीर में हर मिनट लाखों रेड ब्लड सेल्स बनती हैं, लेकिन विटामिन बी-12 की कमी होने पर इनमें कमी आने लगती है. इससे आप एनीमिया के शिकार हो सकते हैं. जानते हैं विटामिन बी-12 की कमी से शरीर में कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं और इनके लक्षण क्या हैं.


Vitamin B12 की कमी से होने वाली बीमारियां, जानिए कैसे पूरी करें इसकी कमी

विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण

1 त्वचा का पीला पड़ जाना
2- जीभ में दाने या फिर लाल हो जाना
3- मुंह में छाले की समस्या
4- आंखो की रोशनी कम होना
5- डिप्रेशन, कमजोरी और सुस्ती 
6- सांस फूल जाना
7- सिरदर्द और कान बजना
8- भूख कम लगना

ये भी पढ़ें: शरीर के लिए क्यों जरूरी है ओमेगा 3, इन चीजों में सबसे ज्यादा पाया जाता है

विटामिन बी-12 की कमी से होने वाली बीमारियां

1- एनीमिया- अगर आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है तो इससे रेड ब्लड सेल्स का निमार्ण कम होता है. ऐसे में आपको एनीमिया का खतरा हो सकता है. अगर समय पर इसकी जांच नहीं कराई तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

2- हड्डियों में दर्द- विटामिन बी-12 की कमी से हड्डियों में दर्द की समस्या हो सकती है. कई रिसर्च में ये पता चला है कि विटामिन बी-12 की कमी से हड्डी से संबंधित कमर और पीठ दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

3- डिमेंशिया- विटामिन बी12 की कमी से दिमाग को काफी नुकसान पहुंचता है. इससे कई तरह की मानसिक बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है. विटामिन बी-12 की कमी से डिमेंशिया का खतरा बढ़ जाता है. इसमें सोचने-समझने की शक्ति प्रभावित होती है.

4- भूलने की बीमारी- विटामिन बी-12 की कमी से भूलने और भ्रम में रहने जैसी मानसिक बीमारी होने का खतरा भी होता है. इन समस्याओं को लोग कई बार गंभीरता के साथ नहीं लेते हैं, लेकिन बार-बार ऐसे लक्षण महसूस होने पर आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.


Vitamin B12 की कमी से होने वाली बीमारियां, जानिए कैसे पूरी करें इसकी कमी
 
5- तंत्रिका-तंत्र को क्षति- विटामिन बी-12 की कमी से तंत्रिका-तंत्र भी बुरी तरह से प्रभावित होता है. इससे तंत्रिका तंत्र को क्षति पहुंचती है. कई बार ये समस्या जीवन भर झेलनी पड़ जाती है. 

6- गर्भपात और जन्म के दौरान समस्याएं- कई रिसर्च में ये पाया गया है कि विटामिन बी-12 की कमी से गर्भवती महिलाओं में गर्भपात, शिशु के सही विकास और जन्म के दौरान होने वाली समस्याएं ज्यादा बढ़ जाती हैं. जो महिलाएं शिशु को फीड कराती हैं उनके अंदर विटामिन बी-12 की कमी हो सकती है.

7- गर्भधारण करने में परेशानी- कई बार विटामिन बी-12 की वजह से महिलाओं को गर्भधारण करने में भी परेशानी होती है. विटामिन बी12 की कमी से महिलाओं को अस्थाई बांझपन की समस्या हो सकती है. 



Vitamin B12 की कमी से होने वाली बीमारियां, जानिए कैसे पूरी करें इसकी कमी

8- त्वचा में इंफेक्शन- विटामिन बी12 की कमी से आपको त्वचा संबंधी बीमारिया हो सकती हैं. इससे त्वचा में संक्रमण, घाव का देरी से भरना, बालों का झड़ना और नाखूनों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. 

9- पेट या क्रॉन रोग- विटामिन बी 12 की कमी से पेट से संबंधी बीमारियं जैसे क्रॉन रोग भी हो सकती है. इसके अलावा पाचन की समस्या, कब्ज की समस्या भी विटामिन बी-12 की कमी से हो सकती है. 

10- सर्जरी के बाद विटामिन बी12 की कमी- जो लोग सर्जरी करवाते हैं उनके शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं कम हो जाती हैं. इससे शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है. इसलिए आपको अपनी डाइट में विटामिन बी-12 से भरपूर खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करने चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें:

विटामिन B12 शरीर के लिए क्यों है जरूरी? क्या हैं इसके प्राकृतिक स्रोत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget