एक्सप्लोरर

Vitamin B-12 Deficiency: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण और होने वाली बीमारियां

Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन बी-12 की कमी होने पर कई गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है. विटामिन बी-12 कम होने पर मस्तिष्त, डिमेंशिया, एनीमिया और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा रहता है.

Vitamin B12 Disease: विटामिन बी-12 (Vitamin B12) शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है. ऐसे में कई बार शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने लगती है, जिससे कई खतरनाक बीमारियां हो सकती है. विटामिन बी-12 की कमी से मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम बुरी तरह प्रभावित होता है. इससे शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में कमी आती है. शरीर में विटामिन बी-12 की कमी से कई तरह की परेशानी हो सकती हैं. गर्भावस्था के दौरान आपको विटामिन बी-12 की बहुत जरूरत होती है. इससे बुढ़ापे में भूलने वाली बीमापी डिमेंशिया का खतरा भी कम हो जाता है. विटामिन बी-12 की कमी से हड्डी और जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है. इससे शरीर में एनीमिया का खतरा भी बढ़ जाता है. जानते हैं शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर क्या परेशानियां हो सकती हैं और उनके लक्षण क्या हैं?  

Vitamin B-12 Deficiency: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण और होने वाली बीमारियां

विटामिन बी- 12 की कमी के लक्षण 

1- त्वचा का पीला पड़ जाना
2- जीभ में दाने या फिर लाल हो जाना
3- मुंह में छाले की समस्या
4- आंखो की रोशनी कम होना
5- डिप्रेशन, कमजोरी और सुस्ती 
6- सांस फूल जाना
7- सिरदर्द और कान बजना
8- भूख कम लगना

Vitamin B-12 Deficiency: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण और होने वाली बीमारियां


विटामिन बी-12 की कमी से होने वाले रोग

1- डिमेंशिया- उम्र के साथ-साथ लोगों में भूलने की बीमारी होने लगती है. इसकी बड़ी वजह है विटामिन बी12 की कमी.  शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर दिमाग पर काफी असर पड़ता है. जिससे कई तरह की मानसिक बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है. डिमेंशिया की एक ऐसी बीमारी है जो विटामिन बी-12 की कमी होने से बढ़ती है. डिमेंशिया होने पर आपकी सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है.

2- एनीमिया- शरीर में विटामिन बी-12 की मात्रा कम होने पर एनीमिया जैसी गंभीर समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है. दरअसल विटामिन बी-12 की कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स का निमार्ण भी कम हो जाता है.  ऐसे में हीमोग्लोबिन भी कम होने लगता है और एनीमिया होने का डर रहता है. समय से जांच नहीं कराने पर कई बार मामला गंभीर हो जाता है. 

Vitamin B-12 Deficiency: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण और होने वाली बीमारियां

3-जोड़ों और हड्डियों में दर्द- विटामिन बी-12 हमारे हर अंग के सुचारु रुप से काम करने में मदद करता है. विटामिन बी-12 की कमी होने पर हड्डियों में दर्द की समस्या होने लगती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि विटामिन बी-12 कम होने पर हड्डी से संबंधित कमर और पीठ में दर्द रहने लगता है. 

4- मानसिक बीमारी- विटामिन बी-12 हमारे  मस्तिष्क को बहुत प्रभावित करता है. विटामिन बी-12 की कमी होने पर भूलने और भ्रम में रहने की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है. कई बार लोग इन समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं, लेकिन ज्यादा दिन तक विटामिन बी-12 की कमी से झूझना ठीक नहीं है आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. 

5- नर्व सिस्टम को नुकसान- शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने से हमारा पूरा तंत्रिका-तंत्र भी बुरी तरह से प्रभावित होता है. इससे शरीर के हर अंग तक खून पहुंचाने में भी परेशानी होने लगती है. विटामिन बी-12 की कमी से तंत्रिका तंत्र को क्षति पहुंचती है और जीवन भर के लिए आपको ये समस्या झेलनी पड़ सकती है. 


Vitamin B-12 Deficiency: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण और होने वाली बीमारियां

6- पेट या क्रॉन रोग- विटामिन बी 12 की कमी से पेट से संबंधी बीमारियं जैसे क्रॉन रोग भी हो सकती है. इसके अलावा पाचन की समस्या, कब्ज की समस्या भी विटामिन बी-12 की कमी से हो सकती है. 

7- गर्भावस्था में समस्याएं- विटामिन बी-12 की कमी होने पर गर्भवती महिलाओं में गर्भपात का खतरा काफी बढ़ जाता है. विटामिन बी-12 की कमी होने पर शिशु के सही विकास और जन्म के दौरान होने वाली समस्याएं ज्यादा बढ़ जाती हैं. फीड कराने वाली महिलाओं के अंदर विटामिन बी-12 की कमी पाई जाती है.

8- प्रेगनेंसी में परेशानी- अगर आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है तो आपको गर्भ धारण करने यानि कंसीव करने में परेशानी हो सकती है. कुछ मामलों में ये देखा गया है कि विटामिन बी12 की कमी से महिलाओं को अस्थाई बांझपन की समस्या होने का खतरा भी रहता है.  

Vitamin B-12 Deficiency: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण और होने वाली बीमारियां

9- स्किन इंफेक्शन- अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो रही है तो त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.  आपकी त्वचा पर किसी भी तरह का  संक्रमण हो सकता है.  घाव भरने में देरी होती है. बालों का झड़ना और नाखूनों से जुड़ी परेशानियां होने का खतरा रहता है.

10- अन्य समस्याएं- शरीर में अगर विटामिन बी-12 की कमी होने लगे तो आपको दिनभर थकान, कमजोरी, चिड़चिड़ापन महसूस होने लगता है. कई बार हाथ पैरों में झुनझुनी या अकड़न पैदा होना भी विटामिन बी-12 की कमी के संकेत हैं. विटामिन बी-12 की कमी होने पर आपको मुंह में छाले, कब्ज की समस्या और दस्त की परेशानी हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Omega 6 And Omega 9 से भरपूर 10 खाद्य पदार्थ, रखें अपने दिल का ख्याल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget