एक्सप्लोरर

इस खतरनाक बीमारी की वजह से हुआ तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का निधन, जानें लंग्स से जुडी इस बीमारी के लक्षण और इलाज

उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का निधन इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस नाम की बीमारी की वजह से हुआ है. आपको बता दें कि यह एक फेफड़ों की बीमारी है जिसमें कॉम्प्लिकेशन आने की वजह से हालत बिगड़ी थी.

Zakir Hussain Death: संगीत की दुनिया से एक बेहद दुख भरी खबर सामने आ रही है. इस खबर ने सभी को गमज़दा कर दिया है. दरअसल उस्ताद अल्ला रक्खां खान के पुत्र और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन का सोमवार सुबह अमेरिका में निधन हो गया है. अमेरिका के अस्पताल में उन्हें रविवार रात भर्ती कराया गया था जहां अल सुबह उन्होंने अंतिम साँस ली. बताया जाता है कि उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या थी. 

यह भी पढ़ें :भारत में हर घंटे सांप के काटने से जाती है 6 लोगों की जान, अब सरकार ने उठाया ये कदम

इस खतरनाक बीमारी की वजह से हुआ निधन 

दुनिया की सबसे बेहतरीन संगीतकारों में से एक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उनका निधन इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस नाम की बीमारी की वजह से हुआ है. आपको बता दें कि यह एक फेफड़ों की बीमारी है जिसमें कॉम्प्लिकेशन आने की वजह से हालत बिगड़ी थी. रविवार को ही उस्ताद जाकिर हुसैन को आईसीयू में एडमिट किया गया था. 

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

क्या है इडियोपैथिक पलमोनरी फाइब्रोसिस बीमारी?

इडियोपेथिक पलमोनरी फाइब्रोसिस फेफड़ों से जुड़ी एक खतरनाक बीमारी है. दरअसल जब सांस लेते हैं तो ऑक्सीजन हमारे लंग्स में छोटी-छोटी हवा की थैलियों से होते हुए खून में जाता है और फिर वहां बहुत बॉडी पार्ट्स को मिलता है, लेकिन यह बीमारी होने पर फेफड़ों के भीतर स्कार टिशु बढ़ने लगते हैं जिससे सांस लेना मुश्किल होने लग जाती है. बढ़ती उम्र के साथ यह समस्या और भी ज्यादा बिगड़ने लगती है. बढ़ती उम्र के साथ फेफड़ों के जरिये खून में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है जिससे शरीर के दूसरे अंग ठीक तरीके से कम नहीं कर पाते. 

इडियोपैथिक पलमोनरी फाइब्रोसिस के लक्षण 

इस बीमारी को लेकर जो सबसे जरूरी और जानने वाली बात है वो यह कि इडियोपैथिक पलमोनरी फाइब्रोसिस बीमारी का कोई परमानेंट इलाज नहीं है. इस बीमारी को सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है. गंभीर स्थिति में लंग्स  ट्रांसप्लांट करना एक विकल्प हो सकता है. हालत बिगड़ने पर धीरे-धीरे फेफड़ों में टिशु बढ़ने लगते हैं और लंग्स जख्मी जैसे होने लग जाते हैं. इसकी वजह से पैरों में सूजन, भूख में कमी, सीने में दर्द या जकड़न, थकान, गले में खराश, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और वजन घटने जैसी समस्याएं नजर आने लगती है. ऐसे में अगर किसी और बीमारी से आप पीड़ित है तो मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ सकती है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget