एक्सप्लोरर

सोने से पहले मोबाइल देखने वाले हो जाएंगे सावधान! कहीं पूरी रात न जागते रह जाएं आप

Risk of insomnia : सोने से पहले मोबाइल देखना आपकी नींद की गुणवत्ता पर असर डाल सकती है. इससे नींद से जुड़ी कई दिक्कतें हो सकती हैं. आइए जानते हैं इस बारे में-

Risk of insomnia : आज की डिजिटल लाइफस्टाइल में हममें से ज्यादातर लोग सोने से ठीक पहले तक मोबाइल स्क्रीन पर व्यस्त रहते हैं, लेकिन इसका असर हमारे शरीर और दिमाग पर जितना होता है, उतना हम सोच भी नहीं पाते. अगर आप भी सोने से कुछ समय पहले मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे नींद की गुणवत्ता पर गहरा असर पड़ सकता है.  यह धीरे-धीरे अनिद्रा जैसी गंभीर नींद संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है. 

क्यों सोने से पहले मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना है गलत?

ब्लू लाइट का असर

मोबाइल स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट हमारे दिमाग में मेलाटोनिन नामक नींद लाने वाले हार्मोन के उत्पादन को रोक देती है. इसका मतलब है कि हमारा दिमाग नींद का समय पहचान नहीं पाता.

बढ़ती है दिमाग की एक्टिविटी 

सोने से पहले जब आप सोशल मीडिया, वीडियो या चैट में व्यस्त होते हैं, तो दिमाग रिलैक्स होने की बजाय और ज्यादा एक्टिव हो जाता है, जिससे सोने में देरी होती है.

नींद की गुणवत्ता पर असर

देर से सोना और नींद में बार-बार जागना, दोनों ही मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से जुड़े हैं.

तनाव और चिंता को देता है बढ़ावा

सोने से पहले न्यूज, सोशल मीडिया या काम से जुड़ी चीजें देखने तनाव, चिंता बढ़ती है. इससे नींद खराब हो सकती है. 

ये भी पढ़ें - प्लेटलेट्स कम होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, इग्नोर करने से जा सकती है आपकी जान

इनसोम्निया का खतरा

सोने से पहले मोबाइल देखने की आदत अगर आपके रोजमर्रा का हिस्सा बन जाती है, तो इससे धीरे-धीरे आपकी नींद की टाइमिंग गड़बड़ हो जाती है. कुछ लोगों को तो नींद आने में घंटे लगते हैं या रात भर नींद नहीं आती है. इस स्थिकि को ही इनसोम्निया कहते हैं. 

क्या हैं इनसोम्निया के लक्षण? 

  • रात में बार-बार जागना
  • नींद पूरी न होना
  • सुबह थकान महसूस होना
  • चिड़चिड़ापन और एकाग्रता में कमी, इत्यादि. 

नींद की गुणवत्ता में सुधार के लिए क्या करें?

सोने से कम से कम 30-60 मिनट पहले मोबाइल बंद कर दें. अगर आप मोबाइल देखना चाहते हैं, तो ब्लू लाइट फिल्टर या नाइट मो़ड का इस्तेमाल करें. अपने बेडरूम को No-Screen Zone बनाएं. अगर आपको नींद नहीं आ रही है, तो इस स्थिति में सोने से पहले किताब पढ़ें, मेडिटेशन करें या रिलैक्सिंग म्यूजिक सुनें. 

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget