एक्सप्लोरर

चीनी छोड़ने के बाद किन चीजों से पूरी कर सकते हैं शुगर की कमी? ये रही पूरी लिस्ट

कई लोगों का तो मुंह मीठा करे बिना दिन ही नहीं गुजरता. ऐसे में कुछ ऑप्शन अपनाकर चीनी जैसा ही टेस्ट फील कर सकते हैं. साथ ही नाॅर्मल शुगर की अपेक्षा इन ऑप्शन का सेवन करना काफी हद तक सेफ भी है.

चीनी का अ​धिक सेवन शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसको लेकर आगाह कर चुके हैं. डायबिटीज के मरीजों को तो पूरी तरह से इससे दूरी बनाने की सलाह दी जाती है. ऐसे में सबसे बड़ी चुनाैती होती है कि चीनी की कमी को पूरा कैसे किया जाए? कई लोगों का तो मुंह मीठा करे बिना दिन ही नहीं गुजरता. ऐसे में कुछ ऑप्शन अपनाकर चीनी जैसा ही टेस्ट फील कर सकते हैं. साथ ही नाॅर्मल शुगर की अपेक्षा इन ऑप्शन का सेवन करना काफी हद तक सेफ भी है. आइए इनके बारे में जानते हैं...

गुड़

गुड़ पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें आयरन, कै​िल्शयम, पोटे​शियम, मैंगनीज, मै​ग्नी​शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसका सेवन बाॅडी में एनीमिया जैसी प्राॅब्लम को दूर करने में भी मदद करता है. ऐसे में मुंह मीठा करने के लिए नाॅर्मल शुगर की अपेक्षा इसका यूज अ​धिक सेफ माना जाता है. इसका यूज चाय बनाने से लेकर किसी डिश को तैयार करने में भी किया जा सकता है.

कोकोनट शुगर

नारियल अपनी खूबियों के चलते शरीर के लिए कई तरीके से फायदेमंद है. इसमें कै​िल्शयम, मैग्नी​शियम, विटामिन सी, प्रोटीन, सोडियम, फाॅस्फोरस, पोटे​शियम, विटामिन बी 12 जैसे पोष्क तत्व होते हैं. इससे बाॅडी की इम्यूनिटी इंप्रूव होती है. कोकोनट से तैयार की गई चीनी का सेवन डाइट में किया जा सकता है.

मोंक फ्रूट स्वीटनर

ये एक प्राकृतिक स्वीटनर है. ये चीन में पाए जाने वाले मोंक फ्रूट से प्राप्त होता है. इसे सिराटिया ग्रोसवेनोरी भी कहा जाता है. मोंक फ्रूट के एक्सट्रैक्ट कर इस स्वीटनर को तैयार किया जाता है. टेबल शुगर की तुलना में यह 200 से 250 गुना ज्यादा मीठा होता है. इसमें कैलोरी और कार्ब्स की मात्रा शून्य होती है. जिससे ये बाॅडी में ब्लड शुगर को नहीं बढ़ाता है. चीनी की जगह डायबिटीज मरीज भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

जाइलिटोल

जाइलिटोल भी एक नैचुरल स्वीटनर है. ये फलों, सब्जियों और पेड़ों में पाया जाता है. इसमें 70 फीसद तक मिठास होती है. नाॅर्मल टेबल शुगर की तुलना में इसमे कैलोरी की मात्रा में सिर्फ पांच फीसद होती है. इसलिए इसका सेवन नाॅर्मल शुगर की जगह पर सेफ माना जाता है. ये ओरल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है.

शहद

शहद में विटामिन सी, बी, एंटी ऑ​क्सिडेंट्स, एंजाइम्स जैसे गुण पाए जाते हैं. ये डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं. ऐसे में नाॅर्मल शुगर की जगह इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही डायबिटीज के मरीज भी हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह पर सीमित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं.

एडवांटेम

एडवांटेम एक आर्टिफि​शियल स्वीटरन है. नाॅर्मल शुगर की तुलना में 20 हजार गुना अ​धिक मीठा होता है. इसे डायबिटीज मरीजों के लिए भी सेफ माना जाता है.

ये भी पढ़ें: हार्ट से लेकर किडनी फेल्योर तक का खतरा, हर साल 15 लाख लोगों की सांसें छीन लेती है यह बीमारी

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget