एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

सफेद बालों को करना है काला तो डाई नहीं अपनाएं ये दादी-नानी वाला नुस्खा...मिलेंगे चौंकाने वाले रिजल्ट

Dadi Nani Ke Nuskhe: करी पत्ता और मेथी दाने से बना लेप बालों में लगाने से बालों को काला करने में मदद मिलती है.जानिए इसे तैयार करने का तरीका

Dadi Nani Ke Nuskhe: आज के दौर में हर महिला और पुरुषों की चाहत होती है कि उसके बाल काले और हेल्दी रहें. लेकिन अफसोस ऐसा होना मुमकिन नहीं हो पाता क्योंकि खराब लाइफस्टाइल और खराब खान-पान का असर बालों पर खूब पड़ता है. हमारे आसपास कई ऐसे युवा हैं जो 25 से 30 साल में ही बालों के सफेद होने से परेशान हैं. सफेद बालों के छुपाने के लिए लोग कलर, मेहंदी, डाई और अलग-अलग हेयर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं लेकिन जैसे ही इन ट्रीटमेंट का असर खत्म होता है बाल दोबारा से अपने पुराने रूप में आ जाता है. अगर आप भी ऐसे ही कोई समस्या से परेशान है तो आप सालों पुराने दादी नानी वाले कुछ नुस्खे अपना सकते हैं. पुराने जमाने में बालों की हर समस्या के लिए दादी नानी के पास कोई न कोई घरेलू नुस्खा तैयार रहता था. लेकिन आज केमिकल युक्त प्रोडक्ट को खरीदने की होड़ लगी है हम उन पुराने नुस्खों को भूले जा रहे हैं जिनका इतिहास पुराना है.ऐसे ही हम आपको बालों को काला रखने के लिए दादी नानी का नुस्खा बता रहे हैं जो वाकई काफी कारगर है, आपको करी पत्ता और मेथी दाने से बना लेप तैयार करने का तरीका बता रहे हैं. यह एक ऐसा हेयर पैक है जिसे लगाने के बाद आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं

कैसे बनाएं करी पत्ता और मेथी दाने से हेयर पैक

सामग्री

  • करी पत्ता
  • मेथी दाना
  • पानी

विधि

  • हेयर पैक बनाने के लिए आप चार से पांच मुट्ठी करी पत्तों को तोड़कर साफ कर लीजिए.
  • अब किचन में रखी मेथी दानों  और करी पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें
  • इस मिश्रण में थोड़ा सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा और स्मूथ हेयर पैक तैयार कर लीजिए.
  • इस हेयर पैक को स्टोर करने के लिए एयरटाइट कंटेनर में रख लीजिए.
  • आप इन्हें 2 से 3 दिनों तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं
  • हेयर पैक आप हफ्ते में एक बार या 15 दिनों में एक से दो बार लगा सकते हैं.
  • इस पेस्ट को बालों पर अपने हाथों की मदद से लगाना है और आधे घंटे के लिए लगा कर छोड़ देना है.
  • अब साफ पानी से बालों को धो लीजिए.

मेथी और करी पत्ते का हेयर पैक लगाने के फायदे

  • मेथी दानों में अमीनो एसिड पाया जाता है जिससे बाल काले करने में मदद मिलते हैं
  • करी पत्तों में विटामिन बी कॉन्प्लेक्स होता है इस वजह से यह बाल सफेद होने से बचाते हैं.
  • इसे लगाने से डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है.
  • बालों की कोई चमक लौट आती है और बाल झड़ना बंद हो जाता है.

प्याज का रस लगाएं

आप बालों को काला करने के लिए प्याज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा पुराने जमाने में भी किया जाता था और एक्सपोर्ट भी मानते हैं कि सफेद बालों को काला करने में प्याज मददगार साबित होती है. इसके लिए प्याज को अच्छी तरह से कूचकर रस तैयार कर लेें. अब प्याज के रस को अपने बालों में लगाएं. इसके बाद बालों की मालिश करें. जब बाल सूख जाए तो नॉर्मल पानी से बालों को धो लें. इस उपाय को हफ्ते में दो बार जरूर करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर जिला अस्पताल में बढ़े आंखों के मरीज, जानें गर्मी के मौसम में क्यों होती है दिक्कत?
रामपुर जिला अस्पताल में बढ़े आंखों के मरीज, जानें गर्मी के मौसम में क्यों होती है दिक्कत?
दिल्ली में हीट वेव का असर, डॉक्टरों ने बताए बचाव के उपाय, येलो अलर्ट के बीच अस्पताल भी तैयार
दिल्ली में हीट वेव का असर, डॉक्टरों ने बताए बचाव के उपाय, येलो अलर्ट के बीच अस्पताल भी तैयार
Screen Time Risk: बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना खतरे की घंटी, एम्स के डॉक्टरों ने दी सख्त चेतावनी
बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना खतरे की घंटी, एम्स के डॉक्टरों ने दी सख्त चेतावनी
Heart Attack Recovery: रोज नहीं करते ब्रश तो आपके हार्ट पर लगातार बढ़ रहा खतरा, इस स्टडी में हुआ डराने वाला खुलासा
रोज नहीं करते ब्रश तो आपके हार्ट पर लगातार बढ़ रहा खतरा, इस स्टडी में हुआ डराने वाला खुलासा

वीडियोज

West Bengal Election Results: वोटों की गिनती शुरू? | BJP | TMC | Mamata
Sansani: चुनावी रण का आखिरी काउंटडाउन ! | West Bengal Election 2026 | Mamata Banerjee | BJP
AC Blast in Delhi News: AC ने ली 9 जान, रहिए सावधान....! | Vivek Vihar | Breaking | ABP News
Bengal Election Result 2026: बंगाल में किसकी सरकार? बता रहा सट्टा बाजार! | Betting Market
Delhi Vivek Vihar Fire: सावधान! AC बन सकता है 'Time Bomb', दिल्ली में एक झटके में ली 9 जान!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bhagalpur Bridge Collapse: भागलपुर में भरभरा कर गिरा विक्रमशिला पुल का स्लैब, गंगा में समाया पिलर, आवाजाही बंद
भागलपुर में भरभरा कर गिरा विक्रमशिला पुल का स्लैब, गंगा में समाया पिलर, आवाजाही बंद
Petrol-Diesel Price: LPG की बढ़ गई कीमत, फिर पेट्रोल-डीजल की कीमत जस की तस क्यों? जानें सरकार की पॉलिसी
LPG की बढ़ गई कीमत, फिर पेट्रोल-डीजल की कीमत जस की तस क्यों? जानें सरकार की पॉलिसी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर को बड़ा झटका, सुभासपा प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर को बड़ा झटका, सुभासपा प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
रोमांस से लेकर कॉमेडी तक, इस महीने ओटीटी पर रिलीज होंगी ये शानदार कोरियन ड्रामा
रोमांस से लेकर कॉमेडी तक, इस महीने ओटीटी पर रिलीज होंगी ये शानदार कोरियन ड्रामा
पंजाब किंग्स के साथ पहली बार हुआ इतना बुरा, मोहम्मद सिराज की सिर्फ 2 गेंदों ने बना दिया रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स के साथ पहली बार हुआ इतना बुरा, मोहम्मद सिराज की सिर्फ 2 गेंदों ने बना दिया रिकॉर्ड
फिलीपींस में 'मायोन' ज्वालामुखी का तांडव: 6 किमी तक का इलाका सील, हजारों लोगों ने छोड़े घर, अलर्ट लेवल-3 जारी
फिलीपींस में 'मायोन' ज्वालामुखी का तांडव: 6 किमी तक का इलाका सील, हजारों लोगों ने छोड़े घर
खेती के अलावा किसान कर सकते हैं मधुमक्खी पालन, सरकार की इस योजना में मिलेगी मदद
खेती के अलावा किसान कर सकते हैं मधुमक्खी पालन, सरकार की इस योजना में मिलेगी मदद
बस थोड़ा-सा इंतजार, Toyota Fortuner को कड़ा मुकाबला देंगी ये 3 SUVs, जानें क्या है खासियत?
बस थोड़ा-सा इंतजार, Toyota Fortuner को कड़ा मुकाबला देंगी ये 3 SUVs, जानें क्या है खासियत?
Embed widget