एक्सप्लोरर

अगर नहीं सुधारी खानपान की ये आदतें, तो बढ़ता चला जाएगा वजन, सेहत पर भी पड़ेगा बुरा असर

कुछ लोग ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं तो कुछ लोग लंच में हैवी फूड खा लेते हैं. कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो रात को भारी भोजन कर लेते हैं. खानपान की इन्हीं गलत आदतों की वजह से उनका वजन बढ़ने लगता है.

जैसा कि हम सब जानते हैं कि ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी भोजन होता है. चूंकि आपका शरीर सबसे ज्यादा एक्टिव सुबह के वक्त रहता है, इसलिए सुबह का ब्रेकफास्ट हैवी और हेल्दी रखना जरूरी है. क्योंकि ब्रेकफास्ट ही आपको पूरे दिन एक्टिव रहने के लिए भरपूर एनर्जी प्रदान करता है. ब्रेकफास्ट को हैवी होना चाहिए, जबकि लंच को थोड़ा लाइट होना चाहिए. वहीं डिनर की बात करें तो इसे सबसे ज्यादा हल्का रखना चाहिए. क्योंकि डिनर करने के बाद शरीर को आराम देना होता है.

हालांकि चिंता की बात यह है कि खानपान के इस रूटीन का बहुत कम ही लोग पालन करते हैं. कुछ लोग ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं तो कुछ लोग लंच में जरूरत से ज्यादा हैवी फूड खा लेते हैं. कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो रात को भारी भोजन कर लेते हैं. खानपान की इन्हीं गलत आदतों की वजह से आपकी सेहत खराब होती है और वजन भी बढ़ने लगता है. 

वेट लॉस के लिए रात को किस समय खाना खाना चाहिए?

अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो सोने से दो-तीन घंटे पहले ही डिनर कर लें. क्योंकि इससे आपका खाना सोने से पहले ही पच जाएगा और सोने के बाद कैलोरी फैट में कन्वर्ट नहीं हो पाएगी. जब आप तुरंत खाना खाकर सो जाते हैं तो आपका खाना ठीक से डाइजेस्ट नहीं हो पाता और कैलोरी भी शरीर में फैट का रूप लेने लगती है. यही वजह है कि आपका वजन बढ़ने लगता है.

खानपान का सही रूटीन क्या है?

1. ब्रेकफास्ट को न करें स्किप: जी हां, अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं और वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो ब्रेकफास्ट बिल्कुल भी स्किप न करें.

2. थोड़ी-थोड़ी देर में थोड़ा-थोड़ा खाएं: एक बार में ही जमकर खा लेने के बजाय आप थोड़ी-थोड़ी देर में थोड़ा-थोड़ा खाना खाना चुनें. ऐसा करने से न सिर्फ आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, बल्कि आप अपने वजन को भी कंट्रोल में कर पाएंगे. 

3. खूब सारा पानी पिएं: अपने शरीर में पानी की कमी बिल्कुल न होने दें. डिनर करने से कुछ समय पहले 1-2 गिलास पानी पी लें. इससे आपके पेट का कुछ हिस्सा भर जाएगा और आप ज्यादा खाना नहीं खा पाएंगे. मगर ध्यान रहे कि खाना खाते वक्त पानी न पिएं.

4. ब्रेकफास्ट और लंच में लें प्रोटीन: ब्रेकफास्ट और लंच में प्रोटीन से भरपूर भोजन करें. क्योंकि इससे आप पूरे दिन एक्टिव महसूस करेंगे और जल्दी भूख भी नहीं लगेगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: स्किन को ग्लोइंग और यंग रखने के लिए 'नाइट क्रीम' लगाना भी जरूरी, इन 4 चीजों से घर पर ही बना लें ये क्रीम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget