एक्सप्लोरर

यूरिक एसिड बढ़ गया? जोड़ों में जमा प्यूरीन हटाने के लिए सुबह खाली पेट खाएं ये खास चीज

जब किडनी के फंक्शन में कमी आती है या यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है तो यह क्रिस्टल के रूप में जोड़ों में जमा होने लगता है.जिससे जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत होने लगती है.

लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों में हाई यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसका कारण गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल को माना जाता है/ यूरिक एसिड एक अपशिष्ट पदार्थ है जो हर किसी के शरीर में मौजूद होता है. यूरिक एसिड प्यूरीन नामक रसायन के टूटने से बनता है. हालांकि किडनी यूरिक एसिड को पेशाब के जरिए बाहर निकाल देती है. लेकिन जब किडनी के फंक्शन में कमी आती है या यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है तो यह क्रिस्टल के रूप में जोड़ों में जमा होने लगता है.जिससे जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत होने लगती है.

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप खानपान में बदलाव के साथ-साथ कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं. यूरिक एसिड बढ़ने पर रोज सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियां खाने से काफी आराम मिलेगा. जी हां, लहसुन खाने से बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है. जानिए हाई यूरिक एसिड में लहसुन कितना फायदेमंद है और इसका सेवन कैसे करना चाहिए.

यूरिक एसिड में लहसुन के फायदे
हाई यूरिक एसिड के मरीजों के लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. लहसुन खाने से शरीर में यूरिक एसिड का लेवल कम हो सकता है. लहसुन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो सूजन को कम करते हैं और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं.

ये भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

रोजाना लहसुन खाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है. लहसुन खाने से शरीर डिटॉक्स होता है और ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल सामान्य रहता है. लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक होता है जो यूरिक एसिड को कम करता है। गठिया और गाउट के मरीजों के लिए भी लहसुन फायदेमंद होता है.

ये भी पढ़ें: कितनी डेंजरस है ये बीमारी, जिससे जूझ रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज, ये हैं लक्षण और बचाव

हाई यूरिक एसिड में लहसुन कैसे खाएं?

हालांकि आप लहसुन को किसी भी रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. वैसे यूरिक एसिड के मरीज को सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से ज्यादा फायदा मिलता है. सुबह लहसुन की दो कलियाँ छीलकर गुनगुने पानी के साथ चबा लें. आप चाहें तो लहसुन को चाय के साथ भी खा सकते हैं. आपको कुछ दिनों तक नियमित रूप से लहसुन खाना है.इससे यूरिक एसिड पर प्रभावी रूप से नियंत्रण रहेगा. इसके साथ ही लहसुन खाने से आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहेगा और कोलेस्ट्रॉल भी कम होगा.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Quit Sugar For 30 Days: 30 दिन के लिए छोड़ देंगे चीनी तो क्या होगा, जानें कितनी बदल जाएगी आपकी बॉडी?
30 दिन के लिए छोड़ देंगे चीनी तो क्या होगा, जानें कितनी बदल जाएगी आपकी बॉडी?
Heatwave Health: चिपचिप वाली प्रचंड गर्मी में भी जाम छलका रहे हैं आप? हो सकती है यह दिक्कत
चिपचिप वाली प्रचंड गर्मी में भी जाम छलका रहे हैं आप? हो सकती है यह दिक्कत
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Foods That Can Shorten Lifespan: किन चीजों का सेवन करने पर सबसे ज्यादा रहता है उम्र घटने का खतरा? जान लीजिए काम की बात
किन चीजों का सेवन करने पर सबसे ज्यादा रहता है उम्र घटने का खतरा? जान लीजिए काम की बात

वीडियोज

Tata Sierra EV vs Curvv vs Harrier EV #sierraev #harrierev
New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष के बाद महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, वीडियो शेयर कर BJP समर्थकों पर लगाया आरोप
अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष के बाद महुआ पर अंडों से हमला, Video शेयर कर BJP समर्थकों पर लगाया आरोप
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार; कह डाली बड़ी बात
'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
कैसा होगा iPhone 18 Pro का लाइनअप? सामने आ गई एक-एक डिटेल
कैसा होगा iPhone 18 Pro का लाइनअप? सामने आ गई एक-एक डिटेल
दिल्ली वालों को इस कागज के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, गाड़ी निकालने से पहले जान लीजिए नया नियम
दिल्ली वालों को इस कागज के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, गाड़ी निकालने से पहले जान लीजिए नया नियम
Embed widget