एक्सप्लोरर

National Dengue Day: मच्छर के कांटने से घबराएं नहीं, डेंगू से बचाव के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

Health Tips: गर्मियों और बरसात के मौसम में डेंगू जैसे खतरनाक मच्छर का खतरा बढ़ जाता है, जिसके कांटने पर समय पर इलाज ना करवाया जाए तो मौत भी हो सकती है. लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक रहना चाहिए.

National Dengue Day 2025: गर्मियों और बरसात के मौसम में मच्छरों का आतंक हर घर, हर गली में देखने को मिलता है. इस दौरान कई खतरनाक बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है. इनमें से एक है डेंगू. यह एक जानलेवा वायरल संक्रमण है जो एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. तेज बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते और कमजोरी इसके मुख्य लक्षण हैं. समय पर इलाज न हो तो यह प्लेटलेट्स की संख्या घटाकर स्थिति को गंभीर बना सकता है. हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है, ताकि लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जा सके.

स्वच्छता के नियमों का पालन करने की अपील की- योगी

इस कड़ी में केंद्र और राज्य सरकारें भी कड़े कदम उठा रही हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स पोस्ट में डेंगू से बचने के लिए स्वच्छता के नियमों का पालन करने की अपील की. यूपी सीएम ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा- "डेंगू एक गंभीर बीमारी है लेकिन स्वच्छता के नियमों का पालन कर इससे बचा जा सकता है. आइए, इस 'राष्ट्रीय डेंगू दिवस' पर हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि स्वच्छ परिवेश व सतर्क जीवनशैली अपनाकर एक जागरूक समाज का निर्माण करेंगे तथा डेंगू जैसी बीमारी को मात देंगे."

'राष्ट्रीय डेंगू दिवस' का दिन हमें सतर्क रहने की याद दिलाता है, क्योंकि रोकथाम इलाज से बेहतर है. क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, हर साल लगभग 400 मिलियन लोग डेंगू से ग्रसित होते हैं. हालांकि ज्यादातर मामलों में लक्षण नहीं नजर आते. इसलिए जरूरी है कि समय रहते सही इलाज अपना लिया जाए. घर के आसपास पानी जमा न होने देना, पूरी बाजू के कपड़े पहनना और मच्छरदानी का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है. डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, जैसे- कूलर, फूलदान, टंकी, या कोई भी खुला बर्तन जिसमें पानी जमा हो.

समय पर इलाज न मिलना हो सकता है जानलेवा 

डेंगू का मच्छर काले रंग का होता है और उसके शरीर पर सफेद धारियां होती हैं. मच्छर के काटने के चार से सात दिन बाद डेंगू के लक्षण दिखने लगते हैं. इसमें कभी-कभी प्लेटलेट्स की संख्या बहुत कम हो जाती है, जिससे खून बहने की समस्या हो सकती है. यह स्थिति गंभीर हो सकती है और समय पर इलाज न मिले तो जानलेवा भी बन सकती है.

अगर किसी को डेंगू हो जाए, तो उसे ज्यादा से ज्यादा पानी, नींबू पानी, नारियल पानी, जूस, सूप और तरल चीजें देते रहना चाहिए. डॉक्टर की सलाह से पैरासिटामॉल दिया जा सकता है, जिससे बुखार और दर्द में राहत मिलती है. मच्छरदानी का इस्तेमाल जरूर करें. कुछ घरेलू उपाय जैसे पपीते के पत्ते का रस या गिलोय का काढ़ा लोग लेते हैं, हालांकि ये पूरी तरह कारगर है इसके प्रमाण नहीं मिले हैं. इन्हें लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. डेंगू से पीड़ित मरीज बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं न लें और तला-भुना खाने से परहेज करें.

यह भी पढ़ें -

महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को मौत की नींद सुला देती है यह बीमारी, बेहद डरावनी है यह स्टडी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Zero Oil Cooking: क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget