एक्सप्लोरर

Turmeric Benefits: सिर्फ एंटीऑक्सीडेंट ही नहीं है हल्दी... बल्कि कैंसर समेत इन बीमारियों में भी है काम की चीज

Turmeric Benefits: हल्दी का इस्तेमाल वर्षों से आयुर्वेदिक इलाज में किया जाता रहा है. अपने फायदों के कारण ही हल्दी ने भारतीय रसोइयों में अपनी एक खास जगह बनाई है.

Turmeric Health Benefits: भारतीय रसोइयों में पाई जाने वाली अधिकतर चीजों में औषधीय गुण होते हैं. इनकी मदद से कई शारीरिक समस्याओं को आसानी से ठीक किया जा सकता है. ऐसी ही एक गुणकारी चीज हल्दी है, जो ज्यादातर घरों में पाई जाती है. माना जाता है कि हल्दी विभिन्न औषधीय लाभ प्रदान करती है, जैसे- गैस को कम करना, शारीरिक ऊर्जा को बढ़ावा देना, पाचन को बढ़ाना, पीरियड्स को कंट्रोल करना, पित्त की पथरी को दूर करना और गठिया में आराम देना. 

हल्दी का इस्तेमाल वर्षों से पारंपरिक आयुर्वेदिक इलाज में किया जाता रहा है, क्योंकि इसमें जीवाणुरोधी और रोगाणुरोधी गुण होते हैं. अपने फायदों के कारण ही हल्दी ने भारतीय रसोइयों में अपनी एक खास जगह बनाई है. आइए जानते हैं ये शक्तिशाली जड़ी बूटी कैसे-कैसे चमत्कार कर सकती है?

हल्दी के फायदे

1. एंटीऑक्सीडेंट गुण: हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो खांसी और गले में खराश की समस्या को दूर करने में मददगार हैं. आपको बस पानी उबालकर उसमें एक चुटकी हल्दी मिलानी है और इसका सेवन दिन में दो बार करना है.

2. एंटी-कैंसर गुण: हल्दी में एंटी-कैंसर गुण होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स को शरीर में मौजूद हेल्दी सेल्स को नुकसान पहुंचाने से रोकते हैं और तो और ट्यूमर के विकास के जोखिम को भी कम करते हैं, जो खतरनाक बीमारियों का कारण बनते हैं. हल्दी शुगर के लेवल को भी कंट्रोल में रखने का काम कर सकती है.

3. बूस्ट इम्यून सिस्टम: हल्दी इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करती है. इसका सेवन करने से शरीर में रोगो से लड़ने की क्षमता विकसित होती है.

4. घावों को जल्दी ठीक करने में मददगार: हल्दी घाव को जल्दी भरने, मामूली कट और मोच को ठीक करने, सांप के काटने और खरोंच के इलाज में मदद करती है. इसके अलावा, हल्दी में मच्छर विकर्षक गुण भी होते हैं यानी इन्हें त्वचा पर लगाने से मच्छरों के काटने का खतरा कम हो जाता है.

5. गठिया: हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-कैंसर और न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं. यही वजह है कि ये गठिया के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. इसे मसाले के रूप में भी खाया जा सकता है. चाय में भी शामिल किया जा सकता है और सप्लीमेंट के तौर पर भी लिया जा सकता है.

6. स्किन के लिए फायदेमंद: हल्दी का इस्तेमाल त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जाता है. इस सुगंधित जड़ी बूटी का उपयोग भारत में सदियों से प्राकृतिक सौंदर्य के लिए किया जाता रहा है. ये टैनिंग को दूर कर सकता है. पिंपल्स को ठीक कर सकता है. त्वचा की रंगत निखार सकता है. इसके अलावा, ऑयली स्किन के लिए भी फायदेमंद है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Cashew Milk: शरीर की कई दिक्कतों को दूर कर सकता है 'काजू वाला दूध', जानें इसे पीने के 5 फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget