एक्सप्लोरर

Early Bed Person: क्या आपकी भी जल्दी उठने की सारी कोशिशें हो गई नाकाम? तो अर्ली बेड पर्सन बनने के लिए आजमाएं ये 5 टिप्स

सुबह जल्दी न उठ पाने की वजह आलस होता है जो हमें जल्दी उठने से रोक देता है. सुबह जल्दी उठना ना सिर्फ हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है बल्कि यह हमारी मानसिक सेहत और मन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.

कहते हैं कि सफल लोगों की पहचान होती है सुबह समय से उठना. सुबह जल्दी उठना शरीर को उर्जा से भर देती है. घर के बड़े अक्सर सुबह उठने से सेहत पर होने वाले फायदे भी गिना डालते हैं, ऐसे में सुबह उठना तो सभी चाहते हैं लेकिन किसी ना किसी वजह से वो अपनी इस इच्छा को पूरा नहीं कर पाते हैं. कुछ लोग अलार्म लगाकर सोते हैं लेकिन जब दूसरे दिन अलार्म बजता है तो उन्हें लगता है छोड़ो यार कौन उठे और इस चक्कर में अलार्म भी बजते-बजते बंद हो जाता है. सुबह जल्दी न उठ पाने की सबसे बड़ी वजह आलस होता है जो हमें जल्दी उठने से रोक देता है. सर्दियों के मौसम में तो सुबह जल्दी उठना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता है. ये बात भी उतनी ही सही है कि सुबह जल्दी उठना ना सिर्फ हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है बल्कि यह हमारी मानसिक सेहत और मन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. यही वजह है कि सदियों से हमारे बड़े बुजुर्ग सुबह खुद भी जल्दी उठते रहे हैं और युवाओं को सूर्योदय से पहले उठने की सलाह देते रहे हैं.

सुबह उठना कई तरह से फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं सुबह जल्दी उठने के कुछ टिप्स जिन्हें फॉलो करने से आप सुबह जल्दी और आसानी से उठ पाएंगे. 

1. रात में ना पिएं चाय या कॉफी 

चाय और कॉफी हमारे डेली रुटीन का हिस्सा बन चुका है. बहुत से लोग रात में खाने के बाद चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा करने से आपकी रात की नींद पर असर पड़ सकता है. अगर आप रात में अच्छी नींद चाहते हैं और सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो रात के समय चाय या कॉफी से तुरंत दूरी बना लें. इससे आपको नींद आने में आसानी होगी और आप सुबह जल्दी उठ भी पाएंगे. 

2. देर रात खाना

सुबह समय से उठने के लिए रात में देर से कुछ खाने से परहेज करना होगा. कई बार डिनर करने के एक से दो घंटे बाद लोगों की आदत होती है स्नैक्स खाने की. लेकिन, अगर आप सोने से कुछ मिनटों पहले ही स्नेक्स खाएंगे तो यह ठीक से पचेगा नहीं और सोते वक्त आपके पेट में हलचल महसूस होगी और संभावना है कि आपको जल्दी नींद नहीं आएगी. जब आप समय से नहीं सोते तो आप समय से उठने में भी मुश्किल महसूस करेंगे. 

3. फोन का इस्तेमाल 

सोने से कम से कम 2 घंटे पहले फोन का इस्तेमाल करना बंद कर देने पर आपको नींद अच्छी तरह आएगी और सुबह उठने में दिक्कत नहीं होगी. एक और बात का ख्याल रखें कि आप अपने फोन का इंटरनेट बंद करके सोएं जिससे आपकी नींद किसी मैसेज से डिस्टर्ब ना हो सके. 

4. सोने का समय तय करें 

सुबह जल्दी उठने के लिए समय से सोना जरूरी होता है. आप कितने बजे उठना चाहते हैं उस हिसाब से अपने सोने का समय फिक्स कर लें और उस समय पर सो जाएं. याद रखें रात में 7-8 घंटे सोना बेहतर रहता है. 

5. उठते ही करें ये काम

अगर आप सुबह उठ के वापस से सो जाते हैं तो उठने के तुरंत बाद रूम की लाईट जला लें. आंखों पर रोशनी पड़ने की वजह से आप सो नहीं पाएंगे और आपकी नींद खुलने लगेगी. बिस्तर पर पड़े रहने से आप उठने के बाद भी वापस से सो जाते हैं इसलिए एक बार उठने के बाद आप इधर उधर टहलना शुरु कर दें. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी हैं गले की खराश और दर्द से परेशान, राहत पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smartwatch Cancer Risk: क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Unnecessary Blood Tests: क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
Frozen Food Health Risks: 16 में फ्रोजन फूड से हुई डायबिटीज, 11 कंपनियों पर केस; भारत में कितना खतरा?
16 में फ्रोजन फूड से हुई डायबिटीज, 11 कंपनियों पर केस; भारत में कितना खतरा?
Exam Preparation: क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget