एक्सप्लोरर

क्या आप भी हैं गले की खराश और दर्द से परेशान, राहत पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

गले में हो रहे पेन और इचिंग का कारण टॉन्सिल्स होता है. गला खराब होने की वजह से जुखाम होने की संभावनाए बढ़ जाती है. जिसकी वजह से शरीर का तापमान बढ़ सकता है. जानते हैं सोर थ्रोट की वजह और उपाय.

मौसम में बदलाव के कारण कभी-कभी हमें गले में खराश और दर्द महसूस होता है. गले में खराश आना एक आम समस्या होती है, इसके चलते हमें खाना निगलने और पानी पीने में परेशानी भी हो सकती है. गले में हो रहे पेन और इचिंग का कारण टॉन्सिल्स साबित होते हैं. गला खराब होने की वजह से जुखाम होने की संभावनाए बढ़ जाती है. जिसकी वजह से शरीर का तापमान बढ़ सकता है और वो बुखार का रूप ले लेता है. आइए जानते हैं सेर थ्रोट की वजह और इससे बचने के कुछ घरेलू उपाय. 

अपोलो स्पेक्टरा अस्पताल के ई एन टी स्पेशलिस्ट डॉ हरिहरा मूर्ति का कहना है कि अधिकतर टॉनसिल्स के बनने से गले में दर्द और खराश जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं. उनका कहना है कि नोज़ ग्रोथ और नेज़ल प्रॉब्लम की वजह से आपको गले में खराश का सामना करना पड़ सकता है. 

जानते हैं कि सोर थ्रोट होने का कारण क्या है.

1. मुंह से सांस लेना

डॉ हरिहरा मूर्ति के अनुसार रात को सोते समय स्नोरिंग के कारण लोग मुंह से सांस लेने लगते हैं, इससे गले में जमने वाले बैक्टिरीया से भी गला दर्द या खराश होने की समस्या हो सकती है.

2. गले में ड्राईनेस होना 

डॉ मूर्ति बताते हैं कि सफिशेंट पानी या लिक्विड चीजे ना खाने से गले में रूखापन आने लगता है. जो गले में दर्द का कारण बन सकता है. 

3. वायरल इंफेक्शन

मौसम में बदलाव आने के कारण शरीर पर संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है. शरीर कमजोर होने के कारण ये संक्रमण आसानी से शरीर पर अटैक करता है. जो बढ़ते बढ़ते गले में खराश, सिरदर्द और बुखार का कारण बन जाता है. 

4. चिल्लाना या तेज आवाज में बात करना 

जब आप नॉर्मल आवाज में बात करते हैं तो आपकी वॉइस बॉक्स एक रिद्म में काम करता है लेकिन किसी भी तरह के तनाव के कारण जब आप जोर-जोर से चिल्ला के बात करते हैं तो आपको गले में दर्द महसूस होता है. गले में सूजन होने के कारण भी दर्द महसूस हो सकता है. 

सोर थ्रोट होने के क्या लक्षण होते हैं?

हर बीमारी की तरह सोर थ्रोट होने पर भी कुछ लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं, जिसमें मुख्य रूप से शामिल है-

1. गले के आस-पास खुजली होना
2. आवाज में बदलाव आना
3. आवाज भारी होना या गला बैठ जाना
4. बोलते समय गले में दर्द महसूस होना
5. गले में खिचखिट होना 

गले में खराश के घरेलू उपचार

गले में खराश को ठीक करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे-

1. गुनगुने पानी से गरारा

एक गिलास पानी को गर्म करके उसमें नमक डाल लें. फिर उस पानी से गरारा करें. इससे गले में होने वाले दर्द से आराम मिल सकता है. 

2. गर्म पानी का सेवन करें

अगर आपको गले में खराश हो रहा है तो नॉर्मल या ठंडा पानी पीने के बजाए गर्म पानी पीएं. इससे गले की खिचखिच दूर होगी और दर्द में भी आराम मिलेगा.

3. नींबू पानी का सेवन करें 

खराश होने पर नींबू पानी का सेवन करें, इसको पीने से आपके गले में नमी बनी रहेगी और खराश की समस्या नहीं होगी. 

4. अदरक का सूप 

अदरक में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जिससे दर्द और सूजन से राहत मिलती है. यह गले के दर्द में काफी फायदेमंद साबित होता है. अदरक को चाय में भी डालकर पीने से काफी आराम मिलता है.

कब करें डॉक्टर से संपर्क 

अगर आपके गले की खराश एक सप्ताह से पुराना हो चुका है और अभी तक घरेलू नुस्खों से कोई फायदा नहीं हो रहा है या गले में खराश के लक्षण गंभीर हो रहें हैं तो ऐसे में आपको डॉक्टर यानी ईएनटी विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए. डॉक्टर आपके लक्षणों के मुताबिक उसका उपचार बताएंगे. खराश को लंबे समय तक नजरअंदाज करना और ज्यादा दिन तक घरेलू नुस्खे पर डिपेंड रहना उचित नहीं है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: ​नींद की समस्या से अब ना​ हों परेशान, रात में सुकून से सोना चाहते हैं तो ट्राई करें ये उपाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget