एक्सप्लोरर

Brain Health: ऐसे करेंगे एक्सरसाइज तो दिमाग होगा हेल्दी, पांच साल तक रहेगा इसका असर

एक्सरसाइज करने से सेहत दुरुस्त होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक्सरसाइज से दिमाग भी सेहतमंद होता है? आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है. अब एक्सरसाइज को लेकर एक नई रिसर्च सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि एक रेगुलर एक्सरसाइज रुटीन को फॉलो करके आप अपने दिमाग को भी सेहतमंद रख सकते हैं और इस एक्सरसाइज का असर कई साल तक कायम रहता है. आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

रिसर्च में सामने आई यह बात

जानकारी के मुताबिक, मेडिकल जनरल एजिंग एंड डिजीज में एक नई स्टडी प्रकाशित हुई है. इसमें बताया गया कि अब आप छह महीने तक नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपकी ब्रेन हेल्थ को कई साल तक बूस्ट करने में मदद मिलती है. इस स्टडी के लिए रिसर्चर्स ने 65 से 85 साल तक के 151 बुजुर्गों को चुना था, जिन्हें छह महीने के एक्सरसाइज प्रोग्राम में शामिल किया गया. इन सभी के कई तरह के टेस्ट किए गए, जिनमें ब्रेन स्कैन के साथ-साथ बायोमार्कर और कॉग्निशन टेस्ट भी शामिल थे. 

इस तरह की गई स्टडी

बता दें कि इस स्टडी में शामिल सभी 151 लोगों को पांच साल तक ट्रैक किया गया. रिसर्चर्स ने देखा कि इन सभी लोगों का कॉग्निशन बेहतर हुआ था. इसमें दिमाग से संबंधित चीजें जैसे सोचना, ध्यान देना, भाषा, सीखना, याद्दाश्त आदि चीजें शामिल थीं. स्टडी में पाया गया कि सभी 151 लोगों में इनका असर करीब पांच साल तक बरकरार रहा. 

कैंडिडेट्स ने की थीं ये एक्सरसाइज

गौरतलब है कि सभी कैंडिडेट्स से तीन तरह की एक्सरसाइज कराई गईं. पहली लो इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज, जिनमें बैलेंस और स्ट्रेचिंग पर फोकस किया गया. दूसरी मीडियम इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज थीं, जिसके तहत ट्रेडमिल पर ब्रिस्क वॉकिंग कराई गई. इसके अलावा हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज में ट्रेडमिल पर हार्ड रनिंग कराई गई. रिसर्च में पाया गया कि हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज ज्यादा कारगर साबित हुईं. क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और स्टडी के को-ऑथर पेरी बार्टलेट ने बताया कि छह महीने की हाई इंटेंसिटी की एक्सरसाइज को दिमाग की सेहत के लिए पर्याप्त पाया गया.

स्टडी में ये फायदे भी आए सामने

स्टडी के दौरान नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के कई और फायदे भी सामने आए. रिसर्चर्स ने यह भी पाया कि लगातार एक्सरसाइज से हिप्पोकैम्पस में न्यूरॉन्स का प्रॉडक्शन बढ़ गया. हिप्पोकैम्पस दिमाग का वह एरिया होता है, जो मेमोरी, लर्निंग और इमोशंस आदि चीजों में शामिल होता है. ऐसे में रिसर्च के बाद नतीजा यह पाया गया कि कॉग्निशन इंप्रूव हुआ था. रिसर्चर्स के मुताबिक, नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से उन लोगों की दिमागी सेहत बेहतर हो सकती है, जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा हो चुकी है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: फोन पास रखकर सोने से भी होता है कैंसर? जानें क्या है सच

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget