एक्सप्लोरर

कहीं आप भी नकली मिश्री को असली समझकर यूज तो नहीं कर रहे हैं? असली Mishri की होती है ये पहचान

मिश्री (Mishri) या रॉक शुगर (Rock Sugar)असली और नकली मिश्री में यह होता है फर्क, आप अक्सर नकली को असली समझकर यूज कर रहे हैं तो ऐसे करें पता.

मिश्री (Mishri) या रॉक शुगर (Rock Sugar) एक नैचुरल चीनी (Natural Sugar) है. जिसमें किसी भी तरह के कैमिकल्स मिले हुए नहीं होते हैं. कहा जाता है कि इसमें किसी भी तरह के कैमिकल्स मिले हुए नहीं होते हैं बल्कि यह गन्ने के भाप से बनाया जाता है. जब मिश्री का उत्पादन किया जाता है तो उसमें तार के पेड़ का रस मिलाया जाता है. मिश्री पाचन को बढ़ावा देने के साथ-साथ यह खाना खाने के बाद सौंफ के साथ मिलाकर खाने पर भी शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है. यह ताज़ा माउथ फ्रेशनर के रूप में भी काम करता है. आयुर्वेद के मुताबिक मिश्री के कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं. हालांकि, अक्सर आप जो मिश्री खाते हैं वह शुद्ध नहीं हो सकती है. तो ऐसे में सवाल यह उठता है कि कैसे पता करें कि अच्छी क्वालिटी की मिश्री कौन सी है और खराब क्वालिटी की कौन सी? 

इंडियनएक्सप्रेस.कॉम में छपी खबर के मुताबिक 'मल्टीफिट' के न्यूट्रिशनिस्ट रोहित वाघमारे ने कहा,रिफाइंड व्हाइट शुगर नहीं खाने का मन है तो आप उसकी जगह पर मिश्री को डाइट में शामिल कर सकते हैं . रॉक कैंडी रंग में चीनी की तरह ही दिखती है लेकिन इसका स्वाद काफी ज्यादा बेहतर  होता है. 

बाजार में तीन तरह की मिश्री मिलती है

धागे वाली मिश्री: यह केवल मिश्री को एक धागे पर क्रिस्टलीकृत किया जाता है. यह मिश्री का प्रामाणिक, पारंपरिक रूप है.

मिश्री के छोटे-छोटे टुकड़े वाले क्रिस्टल

बिना किसी धागे के बड़े क्रिस्टलीकृत गांठ

नकली और असली मिश्री में फर्क कैसे करें?

न्यूट्रिशनिस्ट रोहित वाघमारे कहते हैं कि अगर आप शुद्ध मिश्री चाहते हैं तो हमेशा धागे वाली मिश्री ही चुनें . आयुर्वेद के मुताबिक मिश्री को धागे के साथ उपयोग करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह प्रामाणिक, पारंपरिक मिश्री है. आजकल चीनी से बनी मिश्री भी बिकती है, लेकिन वह बिना धागे की होती है. इसलिए, अगर आपको चीनी नहीं मिश्री ही खरीदनी है तो धागे वाली मिश्री ही खरीदें. धागे वाली मिश्री ही खरीदें.

नकली मिश्री को गर्म और असली मिश्री को ठंडा क्यों माना जाता है?

न्यूट्रिशनिस्ट रोहित वाघमारे ने कहा,'नकली मिश्री को कई तरह के कैमिकल्स और हाई हीट के प्रोसेस से बनाया जाता है. और उसमें चीनी की मात्रा काफी ज्यादा अधिक होती है. जो इसे गर्म बनाती है. दूसरी ओर असली मिश्री को गन्ने के घोल और पाल्मीरा पाम ट्री के रस से बनाया जाता है. असली मिश्री को बनाने से पहले गन्ने के रस को ड्र में डालकर बनाया जाता है. जहां धागे पहले से ही रखे होते हैं. और घोल को धागों के चारों ओर सूखने दिया जाता है. मिश्री के क्रिस्टलीकरण और पुन: क्रिस्टलीकरण की प्रक्रिया इसे आसानी से पचाने योग्य बनाती है और शरीर पर एक ठंडा प्रभाव छोड़ती है. जिसकी वजह से असली मिश्री को ठंडा कहा जाता है. 

मिश्री हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है

सर्दी और खांसी का इलाज करता है

खांसी, जुकाम और गले में खराश आम समस्याएं हैं. खासकर सर्दियों में रॉक शुगर हीलिंग गुणों से भरपूर है जो आपको तुरंत ठीक कर सकता है. इसके लिए सबसे पहले आधा चम्मच मिश्री और काली मिर्च लेकर इसका पेस्ट बनाकर रात को सोते समय खाएं. ऐसा करने से गले की खराश ठीक हो जाती है. मिश्री और काली मिर्च का चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लेने से खांसी दूर होती है और अतिरिक्त बलगम भी निकल जाता है.

पाचन को बढ़ावा देता है

रॉक शुगर एक शानदार कैंडी है, आप एक विस्तृत भोजन के बाद खा सकते हैं जो पाचन को बढ़ावा देता है. यह तुरंत पाचन शुरू करता है और आपकी हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फादेमंद है. 

पूरे दिन रखता है एनर्जेटीक है

मिश्री पीरियड्स के वक्त मूड स्विंग को कंट्रोल करता है. मिश्री याददाश्त में सुधार करती है और दिमागी थकान को कम करती है. रात के समय मिश्री के साथ एक गिलास गर्म दूध पीना याददाश्त बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है.

ये भी पढ़ें: हर 10 में से एक इंसान Vertigo से परेशान...जब घूमती नजर आए दुनिया तो हो जाएं सावधान !

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget