एक्सप्लोरर

कई दिन पहले से ही दिखने लगते हैं ये लक्षण, तुरंत नहीं आता हार्ट अटैक

हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में इसके कई संकेत दिखने लगते है जिस पर आपको ध्यान देने की खास जरूरत होती है. लेकिन जानकारी के अभाव में आप शरीर के इन संकेतों को अनदेखा कर देते हैं. इसी लापरवाही के चलते कुछ समय बाद आपको हार्ट अटैक जैसी जानलेवा स्थिति का सामना करना पड़ता है. तो आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में विस्तार से.

हार्ट अटैक एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है और यह किसी भी इंसान को कभी भी हो सकती है. लेकिन क्या आप जानते हैं इसके आने से पहले शरीर में कुछ ऐसे बदलाव नजर आने लगते हैं, जो हमारे दैनिक जीवन को असामान्य बना देते हैं. जैसे चलने पर,  काम करते समय छाती में भारीपन सा महसूस होना या सांस लेने में दिक्कत होना आदि. लेकिन कई बार आप इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं. तो आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में जो हार्ट अटैक आने का संकेत होते हैं. सांस फूलने का समस्या सांस लेने में दिक्कत होने लगती है या फिर पूरी तरह से सांस लेने के बाद भी आपको सांस की कमी महसूस हो रही है तो यह हार्ट अटैक का संकेत है. अगर ऐसा लंबा समय तक हो रहा है और आपकी हेल्थ में किसी और तरह की दिक्कत नहीं है तो आपको इस समस्या को अनदेखा नहीं करना चाहिए. सीने में जलन होने लगती है अगर आपके सीने में लगातार जलन हो रही है या फिर आप बदजहमी की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. ठीक ना होने वाली बदहजमी हार्ट अटैक का एक संकेत है. सिर या दांतों में दर्द होना  हार्ट अटैक से पहले कई रोगियों में हाथ, जबड़े, दांत या सिर में दर्द की शिकायत देखी गई है. अगर आपको भी इस तरह की समस्या हो रही है तो जल्द से जल्द जांच करा लें. यह हार्ट अटैक का संकेत है. कंधों में दर्द अगर आपके कंधों में या कमर में लगातार दर्द हो रहा है तो सावधान हो जाएं. हार्ट अटैक से पहले कई रोगियों में यह लक्षण दिखाई देते हैं. यह हार्ट अटैक का संकेत है. उल्टी और चक्कर आना बार-बार उल्टी और पेट में दर्द भी हार्ट अटैक से पहले दिखने वाले लक्षणों में शामिल होते हैं. इनको अंदेखा न करें और डॉक्टर की सलाह लें. धड़कनों का बढ़ना कई बार धड़कनों का बहुत तेज होना या बहुत धीमी हो जाना भी दिल की कमजोरी की तरफ इशारा करता है. ऐसे में कई लोगों को ऐसा लगता है, जैसे उनका हार्ट सिकुड़ रहा है. साथ ही तेज घबराहट भी होने लग जाती है. अगर यह स्थिति बार-बार बन रही हो तो हल्के में ना लें और डॉक्टर की सलाह लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की हवा में बढ़ सकता है अस्थमा का खतरा, ऐसे करें बचाव
दिल्ली की हवा में बढ़ सकता है अस्थमा का खतरा, ऐसे करें बचाव
Genetic Cholesterol Risk: जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर
जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर
Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget