एक्सप्लोरर

घर में रोज कर रहे हैं ये तीन गलतियां... ब्रेन डैमेज का बढ़ेगा रिस्क, डिमें​शिया और अल्जाइमर का भी खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आज हम टाॅ​क्सिक माहाैल में रह रहे हैं, जिसका असर ब्रेन हेल्थ पर पड़ रहा है. वर्षों पहले की अपेक्षा आज के खाना, हवा और पानी में टाॅ​क्सिक कंपाउंड काफी हैं.

ब्रेन की हेल्थ को लेकर लापरवाही खतरनाक साबित हो रही है. लोग आसपास ऐसे टाॅ​क्सिन का यूज कर रहे हैं, जिसका असर सीधे ब्रेन फंक्शन पर देखने को मिल रहा है. डिमें​शिया की प्राॅब्लम तेजी से बढ़ रही है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की मानें तो हर साल करीब 10 मिलियन नए केस इस प्राॅब्लम के सामने आ रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इस ओर आगाह करते हुए कहा है कि अल्जाइमर डिजीज की चपेट में आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि डेली लाइफ में ऐसी काैन सी ग​लतियां कर रहे हैं, जिससे ब्रेन हेल्थ पर असर पड़ रहा है.

बढ़ रहा टाॅ​क्सिक लेवल 

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आज हम टाॅ​क्सिक माहाैल में रह रहे हैं, जिसका असर ब्रेन हेल्थ पर पड़ रहा है. वर्षों पहले की अपेक्षा आज के खाना, हवा और पानी में टाॅ​क्सिक कंपाउंड काफी हैं. ऐसे में अल्जामर डिजीज के केस बढ़ रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो तीन तरीकों से टाॅ​क्सिन का अ​धिकतर घरों में यूज किया जा रहा है, जो ब्रेन को डैमेज करने का रिस्क पैदा कर रहे हैं. 

घर में रोज कर रहे ये तीन गलतियां

  • एयर फ्रेशनर: घर को सुगंध से महकाने के लिए अक्सर एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन आप इससे अंजान रहते हैं कि ये एयर फ्रेशनर ब्रेन हेल्थ को प्रभावित कर सकता है. असल में इन एयर फ्रेशनर से वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड (वीओसी) निकलते हैं. जब सांस के रास्ते ये शरीर में जाते हैं तो बाॅडी के रे​स्पिरेटिरी सिस्टम को प्रभावित करते हैं. इससे ब्रेन फंक्शन प्रभावित हो सकता है. साथ ही एलर्जी और सेंसिटिविटी के केस भी सामने आ सकते हैं.
  • सेंटेड कैंडल्स: घर में खुशबू के लिए सेंटेड कैंडल जलाना एक आम बात है. लेकिन ये शरीर को नुकसान पहुंचाती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इसे जलाने पर निकलने वाला टाॅल्यूइन बाॅडी के नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकता है. जिससे ब्रेन की प्राॅब्लम देखने को​ मिल सकती है. इसके साथ ही घर में प्रदूषण का कारण भी बन सकता है. इसकी जगह पर बीजवैक्स कैंडल का इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • नाॅन ​स्टिक पैन: घरों में नाॅन ​स्टिक पैन का यूज तेजी से बढ़ रहा है. इसके पीछे वजह इसकी आसानी से सफाई हो जाना और खाना नहीं जलना है. लेकिन इसकी कीमत ब्रेन को चुकानी पड़ सकती है. असल में टेफ्लॉन कोटेड पैन शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो टेफ्लॉन एक फ्लोरोपॉलीमर होता है. ये स्क्रैच करने या ओवरहीट होने पर कुछ खतरनाक तत्व छोड़ सकता है. ​जो खाने में मिल सकते हैं. इससे ब्रेन हेल्थ प्रभावित होने का जो​खिम बढ़ सकता है. इसके स्थान पर स्टील, टाइटेनियम या सेरेमिक के बर्तन का यूज करना शरीर के लिए ​उचित रहता है.

ये भी पढ़ें: बड़े काम का होता है लाल प्याज की स्किन का अर्क, इस बीमारी के लिए है रामबाण इलाज

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget