एक्सप्लोरर

बड़े काम का होता है लाल प्याज की स्किन का अर्क, इस बीमारी के लिए है रामबाण इलाज

Red Onion Skin Health Benefits: लाल प्याज के छिलकों में मौजूद क्वेरसेटिन नामक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार हो सकता है. नई रिसर्च मोटापे से जूझ रहे मरीजों के लिए उम्मीद की किरण है.

Red Onion Skin Health Benefits: क्या आप लाल प्याज के छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं? अगली बार ऐसा करने से पहले जरा रुकिए! वैज्ञानिकों ने अब इसे आम तौर पर फेंके जाने वाले हिस्से में छिपे एक ऐसे तत्व की खोज की है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है. यह नई रिसर्च उन लोगों के लिए एक उम्मीद की किरण बन सकती है जो मोटापे या मोटे शरीर के कारण उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं और जिन पर दवाओं का असर सीमित है. आइए जानें इस चौंकाने वाली खोज के पीछे की पूरी कहानी क्या है. 

हमारे किचन का एक आम हिस्सा, लाल प्याज, जिसके छिलके हम अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं, अब स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद कीमती साबित हो सकता है. जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ बॉन के वैज्ञानिकों ने एक नई रिसर्च में पाया है कि लाल प्याज के छिलकों में मौजूद एक प्राकृतिक तत्व क्वेरसेटिन (Quercetin) उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में प्रभावी हो सकता है.

ये भी पढ़े- पीरियड पेन समझकर पेट दर्द को इग्नोर करती रही यह लड़की, जांच हुई तो निकली खतरनाक बीमारी

क्या है क्वेरसेटिन?

क्वेरसेटिन एक प्राकृतिक फ्लैवोनॉयड है, जो कई फलों और सब्जियों में पाया जाता है. इसमें हल्का कड़वापन होता है और इसे पहले से ही कई हेल्थ सप्लीमेंट्स और ड्रिंक्स में शामिल किया जाता है.

पिछले कुछ शोधों में यह संकेत मिले थे कि क्वेरसेटिन हृदय स्वास्थ्य में सहायक हो सकता है, लेकिन यूनिवर्सिटी ऑफ बॉन की यह नई स्टडी इस बात को और मजबूत करती है कि यह विशेष तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है.

कैसे की गई रिसर्च?

इस शोध में 70 ऐसे प्रतिभागियों को शामिल किया गया जो पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित थे और जिनका वजन सामान्य से अधिक था या वे मोटापे की श्रेणी में आते थे. इन्हें दो समूहों में बांटा गया, एक समूह को क्वेरसेटिन सप्लीमेंट दिया गया और दूसरे को प्लेसीबो दिया गया था. रक्तचाप को मापने के लिए दो तरीके अपनाए गए, एक, सामान्य डॉक्टर की क्लिनिक में चेक किया गया और दूसरा एंबुलटरी ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, जो 24 घंटे तक लगातार व्यक्ति की दिनचर्या के दौरान ब्लड प्रेशर पर नजर रखता है. इस पर किया गया था. 

रिजल्ट क्या निकला?

जिन लोगों को क्वेरसेटिन सप्लीमेंट दिया गया, उनके रक्तचाप में दिन और रात, दोनों समय में गिरावट देखी गई. वहीं, प्लेसीबो लेने वाले समूह में ऐसा कोई बदलाव नहीं देखा गया. दिलचस्प बात यह है कि क्वेरसेटिन का असर केवल ब्लड प्रेशर पर दिखा, न कि कोलेस्ट्रॉल, शुगर पर नजर आया. 

डेली कितनी डोज ले सकते हैं? 

रिसर्च के मुताबिक, हर दिन 162 मिलीग्राम क्वेरसेटिन का सेवन उच्च रक्तचाप से जूझ रहे लोगों के लिए लाभदायक हो सकता है, खासकर अगर वे ओवरवेट या मोटापे से ग्रस्त हैं. 

ये भी पढ़ें: बरसात में इन 5 बीमारियों का रहता है खतरा, कहीं आप तो नहीं है इसके शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget