एक्सप्लोरर

Sinus Problem: बदलते मौसम में साइनस की समस्या को खत्म करने में कारगर हैं ये होम रेमेडीज, तुरंत मिलेगा आराम

Home Remedies For Sinus: अगर आपको भी साइनस की परेशानी होती है तो आपको इससे छुटकारा पाने के लिए दवाइयों के साथ साथ कुछ घरेलू उपायों पर गौर करना चाहिए.

Sinus Problem Home Remedy: गर्मियां शुरू होते ही खांसी जुकाम के बाद जो सबसे पहली दिक्कत लोगों को परेशान करती है, उसका नाम है साइनस. मौसम बदलने के दौरान हुए जुकाम को गर्मी (Summer Season)की गर्म और सूखी हवा से साइनस (Sinus)में तब्दील होते देर नहीं लगती. ऐसे में नाक में संक्रमण से नाक का बहना, सिर में दर्द और बुखार जैसी समस्याएं साथ में आ जाती है. कई लोग तो हर साल इस सीजन में साइनस का शिकार होते हैं. ऐसा इसलिए होता है कि शरीर एकदम से सर्द गर्म माहौल को झेल नहीं पाता और जुकाम साइनस का रूप ले लेता है. देर तक AC के सामने रहने के बाद जब आप बाहर गर्म मौसम में निकलते हैं और फिर कुछ ठंडा खा लेते हैं तो जुकाम के साथ साथ तो साइनस की परेशानी आपको जकड़ लेती है. अगर आपको भी साइनस की परेशानी होती है तो आपको इससे छुटकारा पाने के लिए दवाइयों के साथ साथ कुछ घरेलू उपायों पर गौर करना चाहिए. इससे आपकी साइनस की परेशानी भी सही होगी और शरीर को दवा के संभावित साइड इफेक्ट भी नहीं झेलने होंगे. चलिए आपको साइनस के छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय (Home tips)बताते हैं. 

भाप लेने से दूर होगी परेशानी

साइनस में नाक में संक्रमण हो जाता है. इसके लिए आपको नियमित रूप से चेहरे पर गर्म पानी की भाप लेनी चाहिए. स्टीम से ना केवल श्वास नली को आराम मिलता है बल्कि श्वास नली का संक्रमण भी दूर होता है. इससे नाक की नली को मॉस्चुराइज होने में मदद मिलेगी और आपको आराम मिलेगा। इसके लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में पानी लेना है और इसे गैस पर उबलने के लिए रख दीजिए, जब पानी में उबाल आ जाए तो गैस बंद करके बर्तन को नीचे रख लें. अब एक बड़ा तौलिया लें और उसे सिर पर डाल लें. अब बर्तन के ऊपर मुंह करें और भाप लें. तौलिए को इस तरह सिर के ऊपर लें कि बर्तन की भाप कहीं और ना जाकर सीधा आपके चेहरे पर ही आए। इस भाप को कुछ देर तक नाक के जरिए इन्हेल कीजिए। इससे आपकी नाक खुलेगी और गर्म हवा जाने से नाक का संक्रमण भी ठीक होगा.  इस प्रोसेस को रोज दिन में दो बार करने से कुछ ही दिनों में आपके साइनस में आराम मिलेगा.

गर्मागर्म सूप होगा फायदेमंद 

साइनस की समस्या में गर्म सूप पीने से भी आपकी साइनस की परेशानी जल्द दूर हो सकती है. दिन में दो बार गर्म सूप या फिर हर्बल चाय का सेवन करने से आपकी श्वास नलियों की सूजन कम होगी और संक्रमण भी दूर हो जाएगा. गर्म सूप के अंदर पाए जाने वाले एंटी ऑक्सिडेंट्स आपकी साइनस की दिक्कत को जल्द ही खत्म कर डालेंगे.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
 यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
Shamonda Virus: फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा
फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget