एक्सप्लोरर

जरा सा काम करने के बाद ही थक जाते हैं? तो डाइट में ये फूड आइटम शामिल कर लें तो अच्छा रहेगा

Food That Beat Fatigue:अगर आप भी सुबह उठते ही थकान महसूस करते हैं तो आपको अपने डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है..आपको ये कुछ फूड आइट्मस अपने डाइट में शामिल करना चाहिए, ये उर्जा के बेहतरीन स्रोत हैं.

Food That Beat Fatigue:भागदौड़ भरी जिदगी, व्यस्त कार्यक्रम, स्क्रीन का बढ़ता वक्त और नींद की कमी के कारण थकान बहुत ही आम सी समस्या हो गई है. हर कोई इस समस्या से परेशान है.अगर आप सुबह उठते ही थका हुआ महसूस करते हैं या दिन के कामों को करने में बहुत ज्यादा सुस्ती महसूस होती है तो आपको अपने खान-पान पर विचार करना चाहिए. ये खान पान ही आपको इन सब से प्रभावित तरीके से लड़ने में मदद कर सकता है.

इस पर जोर देते हुए पोषण विशेषज्ञ अंजलि पेशवानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा की है. इस पोस्ट में उन्होंने उन खाद्य पदार्थों की एक लिस्ट जारी की है, जो थकान से लड़ने में मदद कर सकते हैं. जब हम ज्यादा थका महसूस करते हैं तो हमारा शरीर लगातार सुस्त और लो फील करता है. वो कहती हैं कि जब भी ऐसा फील हो, ऐसे वक्त में हमें अपने थाली में भोजन पर करीब से नजर डालनी चाहिए. ये सोचना चाहिए कि हम जिन खाद्य पदार्थों को ले रहे हैं वो ऊर्जा  देने में कितना फायदेमंद है

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anjali Peswani (@anjalipeswani_nutritionist)

उर्जा के बेहतरीन स्रोत है ये फूड्स

पालक-विशेषज्ञ के मुताबिक पालक विटामिन बी और आयरन से भरपूर होता है.ये फुल ऑफ एनर्जी होता है जो थकान को कम करने का काम करता है.गहरे हरे रंग की इस पत्तेदार सब्जी में शाही पोषक तत्व होता है, जो ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है. इसमें मौजूद आयरन, शरीर की कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है.शरीर में लो आयरन का स्तर भी थकान का कारण बन सकता है. ऐसे में पालक खाने से शरीर की खोई हुई ऊर्जा की अच्छी तरह से भरपाई हो जाती है.

केला-केला पोटेशियम का एक उत्कृष्ट सोर्स है जो पर्याप्त ऊर्जा ना होने पर ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है.सिर्फ एक केला खाने से आपको लंबी कसरत करने के लिए पर्याप्त शक्ति मिलती है. कसरत से पहले केले का सेवन फायदेमंद और किसी भी स्पोर्ट्स ड्रिंक के बराबर है

अंडा-अंडा एक बेहतरीन ऊर्जा का स्रोत है जो शरीर को निरंतर ऊर्जा प्रदान करता है.आप अंडा ऑमलेट बनाकर या उबाल कर खा सकते हैं

बींस-बींस फाइबर से भरपूर होता है जो पचने में अधिक समय लेता है और लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है.

खजूर- तत्काल ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए खजूर खाएं. येपोषक तत्वों के भंडार है.खजूर में कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक और आयरन होता है.

दलिया-दलिया में गुणवत्ता वाले कार्ब्स होते हैं, जो शरीर में ग्लाइकोजन के रूप में जमा होते हैं और एनर्जी प्रोवाइड कर आते हैं.

नट्स- प्रोटीन और फाइबर दोनों का बेहतरीन स्रोत है, जो आपकी ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद करते हैं. इससे पूरे दिन आपको ऊर्जा मिलती है. आप सुस्ती महसूस नहीं करते हैं.

तरबूज- तरबूज में 90 फ़ीसदी पानी की मात्रा होती है, जो डिहाइड्रेशन को रोकने और ऊर्जा प्रदान करने में मदद करते हैं.

मशरूम-मशरूम विटामिन बी से भरपूर होता है और ऊर्जा उत्पादन के लिए बहुत ही अच्छा स्रोत माना जाता है.

चिया सीड-ये छोटे बीज शरीर के ग्लूकोज होमियोस्टेसिस को बनाए रखने में मदद करते हैं और ब्लड शुगर स्पाइक्स को रोकते हैं. इस प्रकार इन बीजों में मौजूद फाइबर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Malaria Test : मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget