एक्सप्लोरर

डिप्रेशन की समस्या को दूर करने में मदद करेंगे ये फूड्स

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को डिप्रेशन की समस्या काफी बढ़ गई है. अधिकतर लोग डिप्रेशन यानी कि अवसाद की गिरफ्त में आ रहे हैं. कुछ हद तक तनाव होना सामान्य है, लेकिन अगर तनाव आपके जीवन पर हावी होने लगता है तो डिप्रेशन में बदल जाता है.

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में तरह-तरह के तनाव से हर दूसरा व्यक्ति घिरा रहता है. इन सभी के चलते इंसान का मानसिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ रहना मुश्किल हो जाता है. कभी पढ़ाई का प्रेशर, कभी काम का दबाव तो कभी प्यार या रिश्ते में धोखा मिलना, ऐसे में व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाता है. इस लिए मानसिक सेहत को दुरुस्‍त रखने के लिए दिमागी उत्‍तेजना को शांत रखना जरूरी है. इसके लिए पोषक आहार बेहद जरूरी है.

विशेषज्ञों के अनुसार इस बीमारी को रोकने में ये सुपरफूड आपकी मदद कर सकते हैं. इन्हें नियमित रूप से लेने से न सिर्फ डिप्रेशन को दूर रखने में मदद मिलती है, बल्‍कि यह एंटी डिप्रेसेंट गोलियों के रूप में लिए जाने वाले सेरोटोनिन हॉर्मोन को बढ़ाने में भी मदद करते हैं. डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए कुछ असरदार घरेलू उपाय भी हैं.

अपनाएं ये घरेलू उपाय-

हल्दी और नींबू तनाव और डिप्रेशन से उबरने के लिए हल्दी और नींबू आपके लिए बेहद मददगार साबित होंगे. एक रिसर्च के अनुसार हल्दी अल्जाइमर और कैंसर की तरह ही डिप्रेशन के इलाज के लिए भी बेहद असरदार है. यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व, एंटी बायोटिक और एंटीडिप्रेसेंट तत्वों से भरपूर है, जिसका फायदा डिप्रेशन में भी मिलता है.

ओटमील से ओटमील में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, जिससे हमारा शरीर सेरोटिन प्रॉड्यूस करता है. सेरोटिन मूड अच्छा करने का काम करता है और मन को शांति और आराम का एहसास करवाता है.

अखरोट से इसकी बनावट भी दिमाग की तरह लगती है. हमारा दिमाग 80 फीसदी फैट से बना है, इसलिए यह बच्चों और बड़ों के सुबह के नाश्‍ते को पूरा करने की सबसे अहम चीज है. यह मूड सुधारता है और इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड दिमाग के कामकाज में मदद करते हैं. साथ ही यह डिप्रेशन के लक्षणों को भी रोकता है.

फलों से फलों में भी काफी सारे पोषक तत्‍व होते हैं. खासतौर से सेब में फाइबर होने के साथ ही यह आयरन और एंटीऑक्‍सीडेंट से भी भरपूर होता है. डायबिटीज के मरीज रोज एक सेब आराम से खा सकते हैं क्‍योंकि इसका जीआई काफी कम होता है. इसके अलावा सामान्य लोग दूसरे फल भी आराम से खा सकते हैं क्‍योंकि ज्यादातर फलों में विटामिन, मिनरल के अलावा प्राकृति मिठास होती है, जो सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाती है.

चॉकलेट्स से चॉकलेट हर कोई पसंद नहीं करता लेकिन यह स्ट्रेस दूर करने में मदद करती है. इसमें पाया जाने वाला फिनाइलेथाइलामाइन तत्व दिमाग को आराम देता है. इसमें हाई फ्लेवेनॉल कंटेंट होने के कारण यह सौंदर्य बढ़ाता है और त्वचा को हाइड्रेट भी रखता है, लेकिन सीमित मात्रा में खाना ही फायदेमंद है.

प्‍याज से प्‍याज में इतने गुण होते हैं कि इसे कई बार बीमार का मददगार भी कहा जाता है. यह सलाद और सब्‍जी में खाया जाता है. इसमें मौजूद एंटी ऑक्‍सीडेंट क्षतिग्रस्‍त कोशिकाओं की मरम्‍मत करने में मदद करते हैं. इसके साथ ही यह कैंसर की रोकथाम में और आपका मूड अच्छा बनाए रखने में अहम रोल निभाता है.

केसर से रिसर्च बताती हैं कि केसर में कई तरह की मानसिक बीमारियों, डिसऑर्डर्स और रोगों को ठीक करने की क्षमता होती है. अपनी डाइट में केसर को शामिल करके आप डिप्रेशन और एंग्जायटी से बच सकते हैं. केसर थोड़ा मंहगा जरूर होता है, मगर यदि आपको डिप्रेशन की दवा खानी पड़े, तो इससे बेहतर है कि आप केसर को अपने फूड्स में मिलाकर खाएं.

लैवेंडर एसेंशियल ऑयल से फूड्स के साथ-साथ कई नैचुरल एसेंशियल ऑयल्स भी डिप्रेशन से लड़ने में आपकी मदद करते हैं. लैवेंडर के तेल में ऐसे गुण पाए गए हैं, जो तनाव को कम करते हैं. अगर आप ऑफिस से आने के बाद या परीक्षा से पहले बहुत अधिक तनाव महसूस कर रहे हैं, तो आप 7-8 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल लेकर अपने माथे पर इसकी मालिश कर सकते हैं. इसकी खुश्बू से आपको काफी जल्दी आराम मिलता है. इसके अलावा लैवेंडर एसेंशियल ऑयल से आपको नींद अच्छी आती है.

हरी पत्‍तेदार सब्‍जियों से पालक, मेथी, सलाद पत्‍ता सामान्य कोशिकाओं को विषाक्‍त या टॉक्‍सिक होने से बचाता है. इससे ब्रेन डैमेज और शरीर के अन्य हिस्‍सों में कैंसर और अन्य गंभीर बीमारी पनपने की आशंका कम होती है. साथ ही इनमें मौजूद विटामिन ए, सी, ई और के के अलावा आयोडीन, मैग्‍नीशियम भी होता है. यह फाइटोन्यूट्रिएंट से भी लैस होते हैं, जो रोजाना हमारे दिमाग की सुरक्षा करते हैं. इन सब्‍जियों में मौजूद प्रो और प्री बायोटिक्‍स पेट को भी दुरुस्‍त रखते हैं और दिमाग की समय-समय पर मम्‍मत भी करते रहते हैं.

जिंक वाले फूड्स से जिंक को मस्तिष्क के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व माना जाता है. जिंक वाले आहारों के सेवन से आपके डिप्रेशन और एंग्जायटी की समस्या काफी हद तक हल हो सकती है. एक रिसर्च बताती है कि खून में जिंक की कमी होने पर व्यक्ति में चिंता, तनाव और लंबे समय में डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए आप अपने खानपान में जिंक को शामिल करें. जिंक वाले आहारों में पालक, एवोकाडो, मीट, अंडे, काबुली चना, बादाम, कद्दू के बीज आदि प्रमुख हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget