एक्सप्लोरर

मुंह में दिख रहे हैं ये 7 लक्षण तो 99% पक्का है कैंसर, ऐसे कर सकते हैं पहचान

आजकल कैंसर के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आपके मुंह में कौन से वे 7 लक्षण होते हैं, जिन्हें देखकर कैंसर का अंदाजा लगाया जा सकता है.

फेमस रॉक बैंड जंकयार्ड के सिंगर डेविड रोच का 59 साल की उम्र में निधन हो गया. वह स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा नामक खतरनाक कैंसर से जूझ रहे थे, जो सिर, गले और मुंह को प्रभावित करता है. शुरुआत में डेविड को सिर्फ बुखार और खांसी की शिकायत थी. उन्होंने सोचा कि यह सामान्य संक्रमण है, लेकिन जब जांच हुई तो पता चला कि यह कैंसर है और वह भी बेहद आक्रामक. यह कैंसर बहुत तेजी से फैलने वाला था और कुछ ही हफ्तों में डेविड की हालत बिगड़ गई. दुख की बात यह है कि डेविड अपनी शादी के केवल दो हफ्ते बाद ही इस बीमारी के कारण दुनिया से चले गए.

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के कैंसर के शुरुआती लक्षण बहुत सामान्य लगते हैं, इसलिए लोग इन्हें अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. यही वजह है कि ज्यादातर केस एडवांस स्टेज पर सामने आते हैं, जब इलाज मुश्किल हो जाता है. भारत में ओरल कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और यह देश में सबसे ज्यादा होने वाले कैंसर में शामिल है.

डॉक्टरों ने क्या कहा?

लंदन के चेलेसी एंड वेस्टमिंस्टर हॉस्पिटल के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जोनाथन केंटली का कहना है कि स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा आमतौर पर स्किन पर होता है और ज्यादातर धूप या एचपीवी वायरस के कारण विकसित होता है, लेकिन यह गले, मुंह और फेफड़ों में भी हो सकता है. वह कहते हैं, “गैर-स्किन कैंसर के लक्षणों में दर्द, निगलने में दिक्कत, गले में गांठ और खून आना शामिल हैं. अगर आपको तीन हफ्तों से ज्यादा समय तक यह लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं.”

मुंह के कैंसर के 7 बड़े लक्षण

  • मुंह या जीभ में घाव या अल्सर जो तीन हफ्ते में भी न भरे.
  • जीभ या गाल पर लाल या सफेद धब्बे दिखना.
  • होंठ या मसूड़ों पर गांठ जो ठीक न हो.
  • लगातार गले में खराश या आवाज में बदलाव.
  • निगलने में परेशानी या गले में दर्द.
  • खून के साथ खांसी.
  • मुंह से लगातार बदबूदार सांस आना.
  • अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण लंबे समय तक दिखे तो इसे नजरअंदाज न करें.

क्यों होता है यह कैंसर?

विशेषज्ञों के अनुसार, तंबाकू और स्मोकिंग इसका सबसे बड़ा कारण है. इसके अलावा ज्यादा शराब का सेवन, एचपीवी वायरस (HPV) का संक्रमण और ओरल हाइजीन की कमी भी इसके प्रमुख कारण हैं. मैकमिलन कैंसर सपोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, धूम्रपान और शराब मिलकर इस बीमारी का खतरा कई गुना बढ़ा देते हैं. ब्रिटेन में हर साल करीब 13,000 लोग इस बीमारी से प्रभावित होते हैं और भारत में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

कैसे करें बचाव?

  • तंबाकू और शराब से दूरी बनाएं.
  • ओरल हाइजीन पर ध्यान दें और नियमित डेंटल चेकअप कराएं.
  • एचपीवी वैक्सीन लगवाने पर विचार करें.
  • अगर कोई लक्षण लंबे समय तक बना रहे तो डॉक्टर से तुरंत जांच कराएं.

याद रखें, कैंसर जितनी जल्दी पकड़ा जाए, इलाज उतना आसान और सफल होता है. 

इसे भी पढ़ें- किडनी को रखना है हेल्दी तो रोज पिएं इतना पानी, आज ही जान लें लिमिट

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह अमर उजाला, दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद खुलते ही तकिए पर दिखते हैं लार के निशान, हो सकती है यह बीमारी
नींद खुलते ही तकिए पर दिखते हैं लार के निशान, हो सकती है यह बीमारी
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
साइलेंट फोन पर भी बार-बार चेक करते हैं नोटिफिकेशन, कितनी खतरनाक यह आदत?
साइलेंट फोन पर भी बार-बार चेक करते हैं नोटिफिकेशन, कितनी खतरनाक यह आदत?
केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget