एक्सप्लोरर

Myths Vs Facts: पीरियड्स के दौरान ज्यादा नहीं नहाना चाहिए? जानें क्या है सच्चाई

पीरियड्स में ये नहीं करना चाहिए वो नहीं करना चाहिए. इन सब के अलावा यह भी है कि पीरियड्स में ज्यादा नहाना नहीं चाहिए. एबीपी लाइव हिंदी के मिथ Vs फैक्ट सीरिज में विस्तार से जानें.

हमारे भारतीय समाज में पीरियड्स को लेकर कई सारे मिथ है. जैसे यह आचार मत टच करो. मंदिर में मत जाओ, पीरियड्स के दौरान किचन में नहीं जाना चाहिए. इन्हीं सब में से एक यह भी है कि पीरियड्स के दौरान ज्यादा नहाना नहीं चाहिए. यह बातें अक्सर हमारे घर के बड़े -बुजुर्ग कहते हैं कि पीरियड्स में क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जब आप उनसे पूछेंगे कि पीरियड्स के दौरान नहाना से क्या कनेक्शन हैं? तो इस पर सीधा जवाब मिलता है कि पीरियड्स के दौरान ज्यादा नहाने से शरीर ठंडा पड़ने लगता है. जिसके कारण हैवी ब्लीडिंग होती है. लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या यह मुमकिन है. 

दरअसल, पीरियड्स के दौरान ज्यादा नहाना या कम यह पर्सन टू पर्सन डिपेंड करता है. लेकिन पीरियड्स के दौरान नहाना जरूर चाहिए. क्योंकि हेल्थ एक्सपर्ट यह जरूर कहते हैं कि पीरियड्स में साफ-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए. अगर आप पीरियड्स में ज्यादा नहीं लेकिन हल्के गुनगुने पानी से 2 बार तो जरूर नहाना चाहिए. समय-समय पर पैड या कप चेंज करते रहें. 

Fact Check: पीरियड्स में ना नहाने के दावे की ये है सच्चाई?

ये बातें पूरी तरह से मिथ है इसका सच से कोई लेना देना नहीं है. क्योंकि मासिक धर्म के दौरान नहाने या बाल धोने से परहेज करने का कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.जिन लोगों को ऐसा लगता है कि ठंडक यूट्रस तक चली जाती है तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है.विशेषज्ञ बताते हैं कि सिर की त्वचा और आपके पूरे शरीर की त्वचा वास्तव में वाटरप्रूफ होती है, तो यूट्रस तक ठंडक पहुंचने का कोई सवाल ही नहीं है. ऐसे मैं आपको अपने पर्सनल हाइजीन से कंप्रोमाइज करने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें: Skin Cancer: किन लोगों को सबसे ज्यादा होता है स्किन कैंसर, जानें क्या होता है कारण

पुराने जमाने में इस वजह से थी नहाने की मनाही

बाल ना धोने वाली बात पुराने समय से चली आ रही है, पुराने समय में कई तरह की असुविधाएं होती थी जैसे घर में नल या कुआं नहीं हुआ करता था. महिलाओं को नदी या तालाब के किनारे जाकर नहाना पड़ता था, ऐसे में पीरियड्स के दौरान बाहर जाने के लिए महिलाओं को मना किया जाता था, ताकि उन्हें शारीरिक रूप से कोई परेशानी ना हो क्योंकि पहले से ही वो हेवी फ्लो से गुजर रही होती हैं इसलिए पीरियड्स में उन्हें बाल ना धोने और नहाने के लिए मना किया जाता था. इसके अलावा पहले के जमाने के लोग नदी और तालाब के पानी को पीने के लिए भी इस्तेमाल करते थे. पीरियड्स के दौरन निकलने वाले ब्लड में काई बैक्टीरिया होते हैं जो नदी या तालाब के पानी को दुषित कर सकते हैं और दुसरे को नुक्सान पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर करते हैं काम तो हो जाएं सावधान, इन अंगों को नुकसान पहुंचा रहा है Sedentary Job

पीरियड्स में नहाने से मिलते हैं ये फायदे

डॉक्टर के मुताबिक आप पीरियड्स में कभी भी बाल धो सकती हैं. इस दौरान नहाने से कोई भी परेशानी नहीं होती है, बल्कि ये और भी अच्छा होता है. आप संक्रमण से बचती हैं आपको बैक्टीरियल समस्याएं होने का खतरा कम रहता है.वास्तव में अगर आप गुनगुने पानी से स्नान करती हैं तो ऐंठन कम होती है और अब बेहतर महसूस कर सकती हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

यह भी पढ़ें :लोग क्यों करते हैं सुसाइड? इन संकेतों से समझ सकते हैं अपने करीबी के दिल का हाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget