एक्सप्लोरर

चाय पीने से पहले आप भी पीते हैं पानी, तो पढ़ लीजिए गलत कर रहे हैं या सही?

क्या आप भी चाय या कॉफी पीने से पहले एक गिलास पानी पीते हैं? जान लीजिए चाय से पहले पानी पीना गलत है या सही...

Drinking Water Before Tea: आपने अक्सर घर में बड़े-बुजुर्गों को देखा होगा कि वह चाय पीने से पहले एक गिलास पानी जरूर पीते हैं. खासकर नॉर्थ इंडिया में तो यह रिवाज की तरह है कि चाय से पहले लोग पानी पीते ही पीते हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि यह सिर्फ एक मिथ है या सच में इसके पीछे कोई लॉजिक है? दरअसल, चाय-कॉपी को अक्सर लोग एक एनर्जी बूस्टर की तरह लेते हैं. खासकर भारत में अगर आप ज्यादा खुश हैं तो चाय, स्ट्रेस में है तो भी चाय या कॉफी, थकावट महसूस कर रहे हैं तो एक अच्छी कड़क चाय.  तो फिर चलिए आपको बताते हैं चाय या कॉफी पीने से पहले पानी पीना क्यों है जरूरी?

...तो इसलिए चाय पीने से पहले पानी पीते हैं लोग?

एसिडिटी की समस्या दूर करने के लिए

ज्यादा चाय-कॉफी या खाली पेट चाय-कॉपी पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है. ऐसे में ज्यादातर लोग पानी इसलिए पीते हैं ताकि चाय पीने से पेट में जो एसिड बनते हैं उसे रोका जा सके. एसिडिटी की वजह से पेट को काफी परेशानी होती है. इसलिए अक्सर कोशिश करें कि चाय पीने से कुछ मिनट पहले पानी जरूर पिएं. एसिडिटी में काफी राहत मिलती है. 

शरीर रहता है हाइड्रेट

चाय या कॉफी पीने से पहले एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए. ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि ज्यादा चाय-कॉपी पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकती है. ऐसे में परेशानी से बचने के लिए आप चाय या कॉफी से पहले अगर पानी पी लेंगे तो शरीर आपका हाइड्रेट रहेगा. 

दांतों की दिक्कत नहीं होती है शुरू

ज्यादा चाय या कॉफी आपको दांत से जुड़ी बीमारी पैदा कर सकती है. कैफिन में टैनिन नाम का एक कैमिकल होता है. जो दांतों में सड़न पैदा करता है. ऐसे में जब आप चाय या कॉफी ज्यादा पीते हैं तो दांतों पर इसकी लेयर सी बन जाती है. अगर आप चाय पीने से पहले पानी पिएंगे तो दांतों की सड़न ठीक हो जाएगी और इससे आपको सेफ्टी मिलेगी. साथ ही आपको पेट से जुड़ी दिक्कत भी नहीं होगी. 

सेहत पर नहीं पड़ता है बुरा असर

चाय या कॉफी से पहले अगर आपको पानी पीने की आदत है तो इससे आपके शरीर पर कैफीन का बुरा असर नहीं पड़ेगा. इसलिए हमेशा एक बात का ध्यान रखें जब भी कैफीन युक्त ड्रिंक ले तो पानी जरूर पिएं. 

अल्सर की समस्या 

खाली पेट चाय पीने से हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ता है. साथ ही साथ अल्सर होने की संभावना भी बढ़ जाती है. इसलिए सुबह अगर आपको चाय पीने का काफी मन कर रहा है तो पहले आप एक गिलास पानी पिएं. इसके बाद ही चाय पिएं. इससे आप बीमारी और परेशानी से दूर रहेंगे.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या है वो बीमारी जिसके चलते कब्र में भी महफूज नहीं होती लड़कियां, उनके साथ की जाती है घिनौनी हरकत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget