एक्सप्लोरर

इन विंटर्स में रखें अपनी गट हेल्थ का खास ध्यान, ये टिप्स आ सकते हैं बहुत काम

Gut Health In Winters: सर्दियों में गट हेल्थ को अच्छा रखने और डाइजेस्टिव समस्याओं से निपटने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें. ये न केवल आपका पेट ठीक रखेंगी बल्कि सेहत भी बढ़िया करेंगी.

Take Care Of Your Gut Health In Winters: सर्दियों में डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स बढ़ जाती हैं और जिन लोगों को पहले से पाचन संबंधी दिक्कत होती है उनके लिए ये दिन काटना कठिन हो जाता है. दरअसल सर्दियों में मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और इससे पेट से जुड़ी समस्याएं सिर उठाने लगती हैं. ऐसे में गट हेल्थ का ध्यान रखना और इन समस्याओं से बचना है तो अपनी ईटिंग हैबिट्स पर खास ध्यान देना चाहिए. अगर कुछ भी खाया-पिया तो पेट की समस्या गंभीर रूप ले सकती हैं. इन टिप्स का ध्यान रखें और गट हेल्थ मेंटेन करने की कोशिश करें.

सीजनल खाएं, लोकल खाएं

फैंसी सब्जियां, सलाद और दालें जिनका नाम लेना भी कठिन होता है, इनसे दूर रहें. जितना हो सके, सीजन का खाएं और लोकल का खाएं. इस मौसम में सब्जियों की बहुत सी वैरायटी आती हैं, उनका सेवन करें. गाजर, शकरकंदी, शलजम, चुकंदर, सूरन, मूली वगैरह इस मौसम में खास होते हैं, इनको खाएं. कुल मिलाकर आपकी लोकल मार्केट में जो आसानी से उपलब्ध हो, वो ही बनाएं और खाएं. आपका खाना जितना कम ट्रैवल करके आपकी प्लेट तक पहुंचता है, वह उतना ही सेहतमंद होता है.

कच्चे खाने से तौबा करें

इस मौसम में डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो हो जाता है इसलिए बेहतर रहेगा कि सब्जियां कच्ची न खाएं. कम से कम उन्हें हल्का सा स्टीम तो कर ही सकते हैं. रॉ फूड पचने में समय लेता है और पेट के लिए मुश्किलें खड़ी कर देता है. इसलिए जहां तक हो सके सब्जियां पकाकर ही खाएं. हरी सब्जियां इस मौसम में जमकर मिलती हैं. पालक, बथुआ, मेथी, सोया, चोलाई, सरसों का साग और भी न जाने क्या-क्या. इन्हें जमकर खाएं और फायदा उठाएं.

खाने में घी ऐड करें

सर्दियों के खाने को और हेल्दी और डाइजेस्टिव बनाने के लिए अपनी डाइट में घी शामिल करें. हर मील में एक चम्मच घी आपके पेट के लिए बढ़िया रहेगा. अगर कॉन्सटिपेशन की समस्या रहती है तो रात को दूध उबालकर उसमें एक चम्मच घी डालकर घूंट-घूंट पिएं और फिर सो जाएं. इससे बहुत राहत मिलती है. वहीं अगर इस दूध में दो छोटे बताशें मिला लेंगे तो पेट की गर्मी भी शांत रहेगी.

पानी जमकर पिएं

सर्दियों की एक समस्या ये भी होती है कि ठंड के कारण लोग पानी नहीं पीते या कम पीते हैं. अगर ये समस्या बनी रहेगी तो पेट कभी ठीक नहीं होगा. जहां तक हो सके पानी पिएं और न पी पाएं तो इसे गुनगुना करके पी लें पर हाइड्रेटेड रहें. आप सब्जियों का जूस, सूप, शोरबा आदि फॉर्म में भी इसका सेवन कर सकते हैं.

एक्सरसाइज करें नहीं तो पेट ठीक नहीं होगा

गट हेल्थ की दूसरी सबसे जरूरी चीज है बॉडी का मूवमेंट. जिन लोगों की बॉडी मूव नहीं करती यानी जो फिजिकल वर्क नहीं करते उन्हें पेट की समस्याएं बनी रहती हैं. सर्दी में खुद को मोटिवेट करना मुश्किल है लेकिन जरूरी है. भले थोड़ा बहुत ही करें और इनडोर करें लेकिन एक्सरसाइज जरूर करें. 

यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली मांओं को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget