एक्सप्लोरर

गर्मी को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, जानें हीटवेव किन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक

गर्मी के मौसम में हीटवेव एक गंभीर समस्या बन सकती है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए. मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी है. ऐसे में हर किसी को सावधान रहने जरूरत है.

Heatwave Warning : अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है. अब गर्मी पसीना निकाल देगी. देश के ज्यादातर हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. आने वाले दिनों में इसके और भी ज्यादा बढ़ने के आसार हैं. मौसम विभाग भी इस बार गर्मी में लू (Heatwave) को लेकर अलर्ट कर चुका है, जो सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. यह जानलेवा भी हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि हीटवेव किन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है और इससे बचने के उपाय क्या हैं...

हीटवेव क्या होती है

हीटवेव तब होती है जब किसी क्षेत्र में लंबे समय तक बहुत ज्यादा गर्मी रहती है. यह तब और भी खतरनाक हो जाती है जब वायुदाब और वातावरण में नमी की कमी हो. इस दौरान तापमान 40°C से ऊपर जा सकता है, जो शरीर के लिए जोखिम भरा हो सकता है. हीटवेव के प्रभाव से शरीर के तापमान का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और कई तरह की समस्याएं होसकती हैं. कई बार यह जानलेवा भी हो सकता है.

हीटवेव से किन लोगों को ज्यादा खतरा

1. बच्चे और बुजुर्ग

बच्चों और बुजुर्गों का शरीर गर्मी सहन करने में पूरी तरह से सक्षम नहीं होता है. बच्चों का शरीर जलन और डिहाइड्रेशन (Dehydration) से जल्दी प्रभावित हो सकता है, जबकि बुजुर्गों की बॉडी में टेंपरेचर कंट्रोल करने की कैपसिटी कम होती है. इस कारण उन्हें हीटवेव से बचाने के लिए विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए.

2. गर्भवती महिलाएं

अगर कोई महिला प्रेगनेंट है तो उसके शरीर का तापमान भी हीटवेव के दौरान जल्दी प्रभावित हो सकता है, जिससे न सिर्फ मां की सेहत बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे की हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है. प्रेगनेंट महिलाओं को शरीर को हाइड्रेटेड रखना चाहिए और ज्यादा समय तक बाहर धूप में नहीं रहना चाहिए.

3. बाहर काम करने वाले लोग

गर्मियों में खेतों में काम करने वाले किसान, सड़क पर काम करने वाले मजदूरों और अन्य लोग या खुली जगहों पर काम करने वाले लोगों को हीटवेव यानी लू लगने का खतरा ज्यादा होता है. उनकी शारीरिक गतिविधि अधिक होने से पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है और हीट स्ट्रोक हो सकता है.

ये भी पढ़ें: च्युइंग गम या स्लो पॉइज़न? हर बाइट में समा रहे हैं सैकड़ों माइक्रोप्लास्टिक कण

4. बीमार लोग

ऐसे लोग जो पहले से ही बीमार हैं, जिन्हें दिल की बीमारी, सांस की समस्या या हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां हैं, उन्हें भी हीटवेव के दौरान ज्यादा परेशानी हो सकती है. गर्मी के कारण उनकी बीमारी ज्यादा ट्रिगर कर सकती है. इससे दिक्कतें बढ़ सकती हैं.

5. आउटडोर खेलों के शौकीन

जो लोग नियमित रूप से बाहर खेलकूद करते हैं या लंबी दौड़ लगाते हैं, उन्हें भी गर्मी में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि बहुत ज्यादा गर्मी में शरीर का तापमान बढ़ने से हीट स्ट्रोक और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

हीटवेव से बचाव के उपाय

1. गर्मी में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है. इसलिए खूब सारा पानी पीना चाहिए. नारियल पानी, खीरा, तरबूज जैसे हाइड्रेटिंग फूड्स का सेवन करें.

2. गर्मी से बचने के लिए धूप में बाहर निकलने से बचें, खासकर दिन के बीच के समय में जब तापमान अधिक होता है. अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो छांव में चलें, ढ़ीले कपड़े पहनें, सिर ढकें.

3. गर्मी के दौरान हल्के, सूती और ढ़ीले कपड़े पहनें, ताकि हवा शरीर में ठीक से आ-जा सके और शरीर का तापमान नियंत्रित रहे.

4. इस मौसम में बहुत ज्यादा शारीरिक मेहनत से बचें. बाहर खेलने और मेहनत करने से शरीर पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ सकता है.

5. हीटवेव के दौरान शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ सकता है. इसे कंट्रोल रखने के लिए ठंडे पानी से नहाएं, एयर कंडीशनर या पंखे का इस्तेमाल करें और ठंडी चीजें ही खाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget