एक्सप्लोरर

Air Conditioner: चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने का ये तरीका है खतरनाक, कम करें AC का इस्तेमाल, वरना...

गर्मी में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. यह हमारी लाइफ का हिस्सा बनता जा रहा है. चिलचिलाती गर्मी से एसी राहत तो पहुंचा देता है लेकिन इसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है.

AC Side Effects : इस बार गर्मी बेतहाशा पड़ने वाली है. शुरुआत में ही इसकी झलक भी देखने को मिल रही है. बढ़ता तापमान सेहत को कई तरह से प्रभावित कर रहा है. इस मौसम में हेल्थ का खास ख्याल रखना चाहिए. उसे हाइड्रेट रखने के लिए लगातार पानी पीते रहना चाहिए. हालांकि, कई लापरवाहियां और कुछ चीजों का इस्तेमाल कई तरह के खतरे को बुलावा देता है. ऐसी ही एक चीज है एयर कंडीशनिंग यानी AC. इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. इसमें रहना सेहत के लिए हानिकारक (Air Conditioner Side Effects) माना जाता है. जानिए एसी चलाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं...
 
एयर कंडीशनर का सेहत पर असर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चिलचिलाती गर्मी में एसी का इस्तेमाल भले ही राहत पहुंचाता है लेकिन अगर लगातार और लंबे समय तक इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो स्किन, आखें और कई अंगों को नुकसान हो सकता है. शोधकर्ता एसी को लेकर अलर्ट करते हैं. उनका कहना है कि एसी के इस्तेमाल से संक्रामक बीमारियों का खतरा बहुत ज्यादा रहता है. अगर एसी का इस्तेमाल कर भी रहे हैं तो कम करें और इसकी साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान दें. साथ ही कमरे में वेंटिलेशन की सही व्यवस्था करें.
 
एसी के साइड इफेक्ट्स नंबर-1
गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखकर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं. एयर कंडीशनर का सबसे बड़ा साइड इफेक्ट यह है कि हवा में नमी को कम कर डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा सकता है. दरअसल, एसी की ठंडक में रहने पर पानी भी लोग कम पीते हैं. इसकी वजह से हवा भी ड्राई हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन का रिस्क बढ़ सकता है.
 
एसी के साइड इफेक्ट्स नंबर-2
एयर कंडीशनर में ज्यादा समय बिताने से आंखों और त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है. एसी की हवा की वजह से स्किन अपनी नमी खोने लगती है. ड्राईनेस और परत बनने लगती है. एसी के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों में सूखापन भी बढ़ता है. इसकी वजह से ड्राई आइज की समस्या होने लगती है. आंखों के लिए गंभीर खतरा भी पैदा हो सकता है.
 
एसी के साइड इफेक्ट्स नंबर-3
एयर कंडीशनर श्वसन तंत्र को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकता है. ऐसे लोग जिन्हें पहले से ही सांस की समस्या है, उन्हें भी दिक्कतें होने लगती हैं. उनमें ठंडी और शुष्क हवा वायुमार्ग में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसकी वजह से खांसी, छींक और गले में परेशानी हो सकती है. एलर्जी या अस्थमा के मरीजों के लिए एयरकंडिशनिंग हवा हानिकारक हो सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Brinjal Benefits: बैंगन में होता है हाई फाइबर, डायबिटीज -हाई बीपी के मरीज इस तरीके से खाएं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget