एक्सप्लोरर

पूरे दिन रहते हैं ठीक और शाम होते ही चढ़ जाता है बुखार, क्या आपके साथ भी हो रहा ऐसा?

कई लोगों की शिकायत होती है कि दिनभर फिट रहने के बाद शाम के वक्त उन्हें बुखार आ जाता है. आखिर ऐसा क्यों होता है? डॉक्टर से जानते हैं इसकी वजह.

क्या आपके साथ कभी ऐसा होता है कि आप पूरे दिन ठीक रहे और शाम होते ही बुखार आ जाए. ऐसे में स्थिति आपके लिए भी दुविधाजनक हो जाती है कि करें तो करें क्या? पूरे दिन ठीक रहते हैं , लेकिन सूरज ढलते ही बुखार अपनी चपेट में ले लेता है. इसे लेकर लोगों के जेहन में कई तरह के सवाल उठते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है? इसका जवाब सीके बिरला अस्पताल के डॉ. तुषार तायल ने दिया है.

शाम के वक्त क्यों आता है बुखार?

डॉ. तुषार तायल बताते हैं कि शाम के समय बुखार आने के प्रमुख रूप से दो कारण होते हैं. पहला नेचुरल कारण हो सकता है और दूसरा इसके पीछे कोई बीमारी भी हो सकती है. नेचुरल कारण में पूरे दिन आप ठीक रहते हैं, लेकिन शाम होते ही बुखार आपको अपनी चपेट में ले लेता है. अगर दूसरे कारण की बात करें तो अगर आपने फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा की या कम पानी पीया तो आपको शाम के वक्त बुखार आ सकता है.

इस वजह से भी होती है दिक्कत

डॉ. तायल बताते हैं कि आमतौर पर शरीर में हार्मोनल परिवर्तन की वजह से भी शाम के समय बुखार आ सकता है. इसके अलावा महिलाओं में पीरियड्स और मेनोपॉज के दौरान शरीर का तापमान शाम के समय बढ़ सकता है. कुछ बीमारियों में भी शाम के समय बुखार आ जाता है. दरअसल, टीबी, टाइफाइड और कैंसर से पीड़ित मरीजों के शरीर का तापमान शाम के समय बढ़ जाता है. ऐसी स्थिति में मरीज को तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए. आमतौर पर शरीर का सामान्य तापमान 97 फारेनहाइट से 99 फारेनहाइट रहता है. ज्यादातर लोगों में यह 98.5 फारेनहाइट रहता है. कई बार कुछ कारणों से शरीर का तापमान बढ़ जाता है.

ऐसे बुखार से कैसे मिलती है राहत?

डॉ. तायल के मुताबिक, अगर आपको शाम के समय किसी बीमारी जैसे कैंसर या टीबी की वजह से बुखार आ रहा है तो आपको डॉक्टर से तुरंत परामर्श लेना होगा. इस तरह के मामलों में आपको सबसे पहले इन बीमारियों का इलाज कराना होगा, तभी आपको शाम के समय आने वाले बुखार से निजात मिलेगी. अगर नेचुरल कारणों से बुखार आ रहा है तो आपको रोजाना दो से ढाई लीटर पानी रोज पीना चाहिए. इसके अलावा आप योग भी कर सकते हैं. वहीं, दोपहर के समय आराम करना चाहिए, क्योंकि कई बार थकान की वजह से भी बुखार आ जाता है.

यह भी पढ़ें: पूरी रात सोने के बाद भी सुबह थकान और नींद आती है? शरीर में है इस विटामिन की कमी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Viruses Reactivated After Covid: कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget