एक्सप्लोरर

बिना कुछ किए ही तेजी से घट रहा है वजह तो हो जाएं चौकन्ना..इन बीमारियों की तरफ हो सकता है इशारा

Sudden Weight Loss:अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार कैंसर होने का सबसे पहला लक्षण और संकेत है तेजी से वजन कम होना

Sudden Weight Loss: वजन कम करना कितना मुश्किल भरा काम है, यह उस व्यक्ति से पूछिए जो मोटापे से परेशान है. कभी जिम, तो कभी डाइटिंग, जंक फूड से दूरी और ना जाने क्या-क्या पापड़ बेलने पड़ते हैं, फिर भी लोग वजन घटाने में नाकाम रहते हैं. लेकिन जरा सोचिए क्या हो जब बिना कुछ किए ही आपका वजन तेजी से घटने लगे. इसमें खुश होने जैसा कुछ भी नहीं है. क्योंकि ये इशारा है कई बड़ी बीमारी कr तरफ, किसी गंभीर बीमारी की शुरुआत में वजन घटना शामिल है आइए जानते हैं वो कौन सी समस्या है जिसमें व्यक्ति का वजन कम होने लगता है

डिप्रेशन- व्यक्ति जब डिप्रेशन की समस्या से पीड़ित रहता है तब उसके खाने-पीने में बदलाव आने लगता है, जिससे वजन कम हो सकता है, डिप्रेशन होने पर अधिक लोग खाना छोड़ देते हैं. डिप्रेशन मस्तिष्क के उन हिस्सों को प्रभावित करता है जो भूख को नियंत्रित करते हैं, इससे भूख नहीं लगती,जिस वजह से शरीर फैट्स से एनर्जी लेना शुरू कर देता है और फिर वजन कम होना शुरू हो जाता है.

कैंसर- अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार कैंसर होने का सबसे पहला लक्षण और संकेत है तेजी से वजन कम होना.ल्यूकेमिया लिम्फोमा, कोलन कैंसर, ओवेरियन कैंसर और पेनक्रिएटिक कैंसर में मरीज का वजन तेजी से कम होने लगता है, दरअसल कैंसर होने पर इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है,और वो किसी भी इंफेक्शन से लड़ने में नाकाम हो जाता है जिस वजह से वजन लगातार कम होने लगता है.

हाइपरथायरायडिज्म- हाइपरथायरायडिज्म में भी वजन कम होने लगता है. जब थायराइड ग्लैंड बहुत अधिक थायराइड हार्मोन का nian करने लगता है तब हाइपरथायरायडिज्म  की समस्या होती है, जिसके परिणाम स्वरूप शरीर में कई सारे बदलाव होते हैं. ये हार्मोन शरीर के कई कार्य को कंट्रोल करते हैं, जिसमें मेटाबॉलिज्म भी शामिल होता है. अगर थायराइड अति सक्रिय है तो हेल्दी डाइट लेने के बाद भी कैलोरी जल्दी बर्न होने लगती है इससे वजन कम होने लगता है .

लिवर सिरोसिस- लिवर सिरोसिस में भी आपका वजन अचानक से कम होने लगता है. यह एक ऐसी शारीरिक समस्या है जिसमें लीवर शरीर के लिए जरूरी डाइजेस्टिव एंजाइम नहीं बना पाता,जिससे भोजन पचने में दिक्कत होती है और व्यक्ति को भूख ही नहीं लगती. पेट में ब्लोटिंग की समस्या होती रहती है और इसी वजह से बदन घटने लगता है .

डायबिटीज- अक्सर डायबिटीज के शुरुआत में वजन कम होना सामान्य लक्षण माना जाता है. जब शरीर में सही मात्रा में इंसुलिन का निर्माण नहीं होता है तो शरीर में मौजूद सेल्स ब्लड से जरूरी मात्रा में ग्लूकोज नहीं ले पाते हैं और शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती है. ऐसी स्थिति में शरीर तेजी से फैट बर्न करने लगता है,जिससे शरीर को एनर्जी मिलती रहे. यही कारण है कि डायबिटीज में वेट लॉस अचानक और तेजी से होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Multigrain Bread Recipe: ब्रेकफास्ट में चाय के साथ घर की बनी मल्टीग्रेन ब्रेड का लीजिए स्वाद, जानें बनाने का तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget