एक्सप्लोरर

बच्चों को कुपोषित कर सकता है बादाम और सोया मिल्क! ये दूध है उनके लिए बेस्ट

Plant Based Milk Side Effects for Child : अगर आप बच्चों को प्लांट बेस्ड मिल्क दे रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं. आइए जानते हैं क्यों?

Plant Based Milk Side Effects For Child : इन दिनों लोगों में प्लांट्स बेस्ड फूड्स का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है. लोग पर्यावरण, स्वास्थ्य और अन्य कारणों से अपने आहार में पौधे आधारिक खाद्य पदार्थों को अपने डाइट में शामिल कर रहे हैं. कुछ हद तक इस तरह के डाइट को फॉलो करना स्वास्थ्य के लिए सही भी माना जाता है. लेकिन हाल ही में विज्ञान पत्रिका जर्नल ऑफ हेल्थ, पॉप्युलेशन एंड न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि बच्चों के लिए प्लांट बेस्ड दूध जैसे- बादाम और सोया का सेवन करना सही नहीं है क्योंकि इन दूध के सेवन से उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. दरअसल, हाल ही में विज्ञान पत्रिका जर्नल ऑफ हेल्थ, पॉप्युलेशन एंड न्यूट्रिशन में प्रकाशित अध्यन सामने आई है. 

इन पोषक तत्वों की हो सकती है कमी

जर्मनी के हंबोल्ट यूनिवर्सिटी में हुए अध्ययन के मुताबिक, अगर बच्चों के आहार में गाय के दूध के बजाय प्लांट्स बेस्ड मिल्क जैसे- सोया या बादाम का मिल्क को शामिल किया जाए, तो उनके शरीर में कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. बता दें कि इस अध्ययन में 1 से 3 साल के बच्चों के आहार में बदलाव पर विश्लेषण किया गया है. इसमें देखा गया है कि अगर बच्चों को बादाम या सोया मिल्क दिया जाए, तो उनका पोषण प्रभावित होता है या नहीं.

6 तरह के पौधे आधारित दूध को किया गया शामिल

इस अध्ययन में देखा गया कि अगर बच्चों को गाय के दूध के बजाय प्लांट बेस्ड मिल्क दिया जाए, तो उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. बता दें कि अध्ययन में  गाय के दूध को 6 तरह के पौधे आधारिक विकल्पों से बदला गया, जिससे बच्चों के शरीर में पोषण की कमी प्रभावित हुई. पौधे आधारिक कई उत्पादों में कैल्शियम, आयोडीन, विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों की कमी पाई गई है. मुख्य रूप से गैर फोर्टिफाइड ड्रिंक्स में इन पोषक तत्वों की काफी कमी थी. हालांकि, फोर्टिफाइड दूध में पोषक तत्वों की कमी कम होती है, लेकिन फिर भी इसमें आयोडीन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी हो सकती है.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

गाय का दूध है सबसे सही

रिसर्च में पाया गया है कि गाय का दूध बच्चों के लिए सबसे बेहतर विकल्प है. गाय के दूध से बच्चों को भरपूर रूप से प्रोटीन प्राप्त होता है, जिससे उनका विकास सही ढंग से हो सकता है. साथ ही इससे बच्चों की हड्डियां और दांत मजबूत हो सकते हैं. इसके अलावा गाय का दूध विटामिन बी12, आयोडीन और विटामिन डी का अच्छा सोर्स है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget