एक्सप्लोरर

Strong Bones: हड्डियां होंगी मजबूत, डेली डाइट में शामिल करें ये तीन कमाल की चीजें

Diet For Strong Bones: रसोई में रखी तीन ऐसी चीजों के बारे में इस आर्टिकल में बताया गया है, जो आपके शरीर में कैल्शियम के साथ ही उन सभी पौषक तत्वों की कमी को पूरा करती हैं.

Bones Health: हड्डियों की कमजोरी से शरीर खोखला हो जाता है और हड्डियों को मजबूती देने के लिए कैल्शियम (Calcium) के साथ ही कई अन्य न्यूट्रिऐंट्स (Nutrients) की भी जरूरत होती है. यहां आपको उन तीन खास फूड्स के बारे में बताया जा रहा है, जो पूरी तरह वेज हैं और हड्डियों को मजबूत (Strong Bones) बनाते हैं. इनका सेवन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आराम से कर सकते हैं. साथ ही बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओं में कैल्शियम की कमी और हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्या ना हो, इसके लिए भी यहां सेहतमंद विकल्प दिया गया है.

तिल का सेवन करें 

तिल (Sesame Seeds) हमारे घरों में बहुत उपयोग किया जाता है. आमतौर पर इसका उपयोग सर्दियों में होता है और मिठाइयां, लड्डू, गजक इत्यादि में सबसे अधिक इसे खाया जाता है. तिल बहुत गर्म होते हैं इसलिए सर्दियों में अधिक खाए जाते हैं लेकिन हड्डियों को मजबूत बनाने और जरूरत होने पर आप इन्हें गर्मी के मौसम में सीमित मात्रा में खा सकते हैं. जब आप तिल का सेवन करें तो डेली डायट में दूध को जरूर शामिल करें. तिल कैल्शियम और फॉस्फोरस से भरपूर होते हैं.

बीन्स (Beans) यानी हरी फलिया खाएं

सेम की फली, सहजन की फली, ग्वार की फली, सुंदरी की फली, सेऊ की फली इत्यादि ऐसी फलियां हैं, जो बोन फ्रेंडली न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती हैं. इनमें मैग्नीशियम, फॉस्फोसर और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को पोषण देकर अंदर से मजबूत बनाते हैं. आप दिन में एक समय के भोजन में हर दिन किसी ना किसी फली का सेवन जरूर करें.

रागी का सेवन करें (Ragi Seeds)

कैल्शियम से भरपूर होते हैं रागी के बीज. रागी का सेवन उन महिलाओं को जरूर करना चाहिए, जो बच्चों को दूध पिला रही हैं और जिन्हें कमर में दर्द की समस्या रहती है. इन बीजो का नियमित सेवन आपके माध्यम से आपके बच्चे को भी पोषण देगा और हड्डियों को भी मजबूत बनाएगा. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: गर्मी की छुट्टियों में नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स

यह भी पढ़ें: इन 5 चीजों में बर्न होती है सबसे अधिक कैलरी, जल्दी पतला होने के मजेदार तरीके

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget