एक्सप्लोरर

नींबू के साथ इन फूड्स का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक, बचने के लिए पढ़ें ये खबर

इसमें कोई दो राय नहीं कि नींबू का रस खाने के स्वाद को दोगुना स्वादिष्ट बना देता है लेकिन, ध्यान देने वाली बात यह है कि नींबू का कॉम्बिनेशन कुछ फूड्स के साथ सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.

नींबू, विटामिन-C का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है. इसी कारण से नींबू सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है. नींबू ना केवल बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है बल्कि शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकाल कर बॉडी को डिटॉक्स करने का भी काम करता है. गर्मियों के मौसम में नींबू एक खास भूमिका निभाता है. गर्मी में नींबू पानी पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि, गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की मात्रा कम होने लगती है जिससे शरीर में कई तरह की समस्या जैसे डिहाइड्रेशन, चक्कर आने लगते हैं इसके साथ ही अन्य स्वास्थ समस्याओं का भी रिस्क बढ़ जाता है. ऐसे में नींबू पानी पीने से और नींबू का अन्य तरीके से सेवन करने से शरीर में इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनी रहती है और शरीर में पानी का स्तर भी संतुलित रहता है. 

गर्मियों  में अक्सर लोग नींबू पानी पीते हैं लेकिन इसके साथ ही नींबू का इस्तेमाल सलाद, दाल और खाने-पीने की अन्य चीजों पर भी करते हैं. इसमें कोई दो राय नहीं कि नींबू का रस खाने के स्वाद को दोगुना स्वादिष्ट बना देता है लेकिन, ध्यान देने वाली बात यह है कि नींबू का कॉम्बिनेशन कुछ फूड्स के साथ सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. आइये जानते हैं ऐसे फूड लिस्ट के बारे में जिसका कॉम्बिनेशन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

नींबू के साथ इन कॉम्बिनेशन से बचें

1. पपीता

कई फल ऐसे होते हैं जिनपर नींबू का रस छिड़कर खाने से उनका स्वाद और पौष्टिकता बढ़ जाती है. लेकिन पपीता के साथ ऐसा नहीं है. पपीता ऐसा फल है जिसका सेवन कभी भी नींबू के साथ नहीं करना चाहिए. ऐसा कहा जाता है कि नींबू और पपीता का प्रभाव और पोषक तत्व अलग होते हैं. इसीलिए, जब नींबू और पपीते का सेवन एकसाथ किया जाता है तो उससे शरीर को फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है. इसके साथ ही पपीता और नींबू एक साथ खाने से शरीर में कमजोरी हो सकती है और एनिमिया की बीमारी बढ़ सकती है.

2. दूध

इस बात से तो हम सब ही वाकिफ हैं कि दूध में नींबू का रस डालने से दूध फट जाता है. तो सोचिए इनका साथ में सेवन करने से पेट में क्या होगा. इसीलिए, दूध और डेयरी प्रॉडक्टस के साथ नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए. बात यह है कि नींबू में सायट्रिक एसिड नामक अम्लीय पदार्थ मौजूद होता है. यह दूध के साथ मिलकर डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित कर सकता है जिससे, डाइजेशन से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं जैसे अपच और एसिडिटी बढ़ सकती है.

3. टमाटर 

चाट, सलाद और यहां तक कि चटनी में भी नींबू का रस और टमाटर का सेवन एकसाथ किया जाता है. लेकिन, ये दोनों फूड्स एक साथ खाना आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है. नींबू-टमाटर का सेवन एकसाथ करने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर पड़ता है और कॉन्स्टिपेशन, पेट में भारीपन और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

4. दही

नींबू के साथ दही के सेवन को गंभीर रुप से मना किया जाता है. क्योंकि ये दोनों ही एक-दूसरे के विपरीत भोजन माने जाते हैं. दरअसल, दही के साथ किसी भी सिट्रस फ्रूट का सेवन करने से शरीर में हानिकारक टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ा सकती है जिससे, खुजली, एलर्जिक रिएक्शन्स और सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: Perks of listening song during pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान गाना सुनने से बच्चे पर पड़ता है अच्छा असर, ब्रेन स्ट्रक्चर होता है विकसित

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget