एक्सप्लोरर

Sour Curd: खट्टी दही खाने का नहीं करता मन? तो फेंकने के बजाय इन पकवानों में कर लें इसका इस्तेमाल, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

वैसे तो दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, लेकिन कई बार कमरे के तापमान पर लंबे समय तक रखने से इसके स्वाद में खट्टापन आ जाता है. आइए जानते हैं खट्टी दही का इस्तेमाल किन चीज़ों में किया जा सकता है.

Uses Of Sour Curd: दही हमारे आहार का एक जरूरी हिस्सा है. कुछ लोगों का भोजन इसके बिना पूरा ही नहीं होता. दही को हर तरह की सब्जी, दाल और करी के साथ खाया जा सकता है. ये खाने को और ज्यादा पौष्टिक और हेल्दी बनाने का काम करती है. दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती है, जो आंत के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है. गर्मियों के मौसम में दही का सेवन करने से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है और ये डाइजेशन में भी हेल्प करता है. 

वैसे तो दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, लेकिन कई बार कमरे के तापमान पर लंबे समय तक रखने से इसके स्वाद में खट्टापन आ जाता है. खट्टी दही का स्वाद बदल जाता है और महक भी बहुत तेज हो जाती है. इसकी वजह से इसे ज्यों का त्यों खाना मुश्किल हो जाता है. हालांकि अगर आप खट्टी दही का सेवन करना पसंद नहीं करते हैं और फेंकना भी नहीं चाहते हैं तो हम यहां आपको कुछ ऐसे प्रभावी तरीके बता रहे हैं, जिनमें आप इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं. 

1. चीला बनाएं: खट्टी दही का इस्तेमाल आप चीला बनाने में कर सकते हैं. चीला को अलग-अलग प्रकार के आटे जैसे- बेसन, ज्वार, सूजी, रागी, राजगिरा और जई आदि के इस्तेमाल से तैयार किया जा सकता है. चीले का घोल बनाने के लिए पानी की जगह खट्टी दही का इस्तेमाल कीजिए. आप महसूस करेंगे कि खट्टी दही डालने से चीला कितना स्वादिष्ट हो जाता है. खट्टी दही से बना चीला सॉफ्ट, टेस्टी होता है.

2. ठंडी छाछ: गर्मी के दिनों में ज्यादातर लोग छाछ पीते हैं. छाछ को खट्टी दही के साथ मिलाने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है. हरा धनिया, भुना हुआ जीरा पाउडर, पुदीने के पत्ते और सेंधा नमक के साथ-साथ खट्टी दही छाछ को टेस्टी बनाने का काम करती है और डाइजेशन में भी मदद करती है. 

3. ढोकला: ढोकले सॉफ्ट और स्पंजी होते हैं. ढोकले में खट्टी दही का इस्तेमाल करने से इसके स्वाद को बढ़ाने में मदद मिलेगी. ढोकला के बैटर को अच्छी तरह से फूलाने के लिए इसमें ईनो मिलाएं. सरसों के बीज, करी पत्ते और मीठे पानी का अंतिम तड़का इस पकवान में जान डालने का काम करता है. 

4. कढ़ी: कढ़ी चावल का कॉम्बिनेशन उत्तर भारत में कापी लोकप्रिय है. पालक कढ़ी, कढ़ी पकोड़ा, आलू कढ़ी इस टेस्टी डिश के कुछ प्रकार हैं. कढ़ी आमतौर पर दही के साथ बेसन या फिर मूंग के दाल का इस्तेंमाल करके तैयार की जाती है. कढ़ी बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दही को कमरे के तापमान पर कई घंटों के लिए रखा जाता है, ताकि यह खट्टा हो जाए.

5. फेस पैक: खट्टी दही त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होती है. दही का मॉइस्चराइजिंग इफेक्ट ड्राय स्किन को सॉफ्ट और स्मूथ बनाने का काम करता है. आपको बस अपने रेगुलर फेस पैक में 2 चम्मच खट्टी दही मिलाना है, जैसे चंदन फेस पैक, बेसन फेस पैक, कॉफी फेस पैक या फिर हल्दी फेस पैक आदि. फेस पैक में दही डालने से आपकी ड्राय स्किन सॉफ्ट हो सकती है.

ये भी पढ़ें: भगवान शिव को चढ़ने वाला 'बेलपत्र' अनगिनत गुणों का खजाना, इसे खाने से कई बीमारियां होंगी दूर, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!

वीडियोज

रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
कौन 'गद्दार'! जंग आर-पार !
'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget