एक्सप्लोरर

सोनम कपूर ने बेटे को 'जेंटल बर्थ मेथड' के जरिए दिया जन्म, बच्चा पैदा करने के दूसरे तरीकों से कितना अलग है ये?

सोनम कपूर ने हाल ही में अपने पहले बच्चे को नेचुरल तरीके से जन्म दिया है. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि नेचुरल बेबी बर्थ किस तरह से मुमकिन हो पाया है इसका जिक्र अपने इंंस्टाग्राम पोस्ट में किया है.

Sonam Kapoor On Gentle Birth Method: सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने 20 अगस्त 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. सोनम ने बेटे 'वायु' के जन्म पर फैंस के साथ खुशी शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा हम खुले दिल से अपने बेटे का स्वागत करते हैं. इस पूरी जर्नी में हमारा साथ देने वाले डॉक्टरों, नर्सों और फैमिली मेंबर को बिग थैंक्यू जिन्होंने हर कदम पर हमारा साथ दिया.

बता दें कि सोनम ने सोशल मीडिया पर बच्चे के जन्म के पहले, बच्चे के जन्म के बाद और प्रेग्नेंसी के दौरान की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद सोनम से उनके फैंस कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं. इसी बीच सोनम के एक फैंस ने उनसे पूछा आपने बच्चे को सी- सेक्शन के जरिए जन्म दिया है या 'नॉर्मल डिलीवरी'. इस पर सोनम ने जवाब देते हुए कहा- मैंने अपने बच्चे को जन्म देने के लिए 'जेंटल बर्थ मेथड' का सहारा लिया था.

सोनम कपूर शेयर की प्रेग्नेंसी की पूरी जर्नी

सोनम अपनी प्रेग्नेंसी की पूरी जर्नी का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए लिखती हैं,'मैं अपने बच्चे को नेचुरल तरीके से जन्म देना चाहती थी. मैंने डॉक्टर गौरी मोथा से 'जेंटल बर्थ मेथड' पर सलाह लिया. उन्होंने इस पूरे मेथड पर एक बहुत ही प्यारी सी किताब लिखी है. जिसमें लेबर पेन की पूरी जानकारी अच्छे से विस्तारपूर्वक बताया गया है. साथ ही यह भी बताया गया है कि लेबर पेन में होने वाले दर्द से कैसे निपटा जाए.'

सोनम आगे कहती हैं,' डॉ मोथा लंदन के एनएचएस में प्रैक्टिस करती हैं. मैंने उन्हें देखा है वह काफी दूसरी मेथड पर भी काम करती हैं और मैं उनपर आंख बंद करके विश्वास करती हूं. डॉ मोथा के आयुर्वेदिक, होम्योपैथी के इस्तेमाल से मेरी बच्चे की डिलीवरी आसान हो गई. उनके सभी सिखाएं हुए चीजों की बदौलत मेरे बच्चे की नेचुरल डिलीवरी संभव हो पाई. साथ ही बहुत आराम से बिना किसी दिक्कत के मैं ब्रेस्ट फीडिंग भी करवाती हूं.' 

'जेंटल बर्थ मेथड' क्या है?

जेंटल बर्थ मेथड' डॉ मोथा द्वारा डिज़ाइन की गई एक नई तकनीक है. इस तकनीक का एक ही मकसद है प्रेग्नेंट महिलाएं आराम, शांत दिमाग और आत्मविश्वास के साथ बच्चे को जन्म दें. इस तकनीक की मदद से आप पूरी तरह पॉजिटीव रहते हैं. इसका एक लंबा चौड़ा सेशन चलता है जिसमें 18 सप्ताह तक शुगर फ्री खाना और प्रेग्नेंसी के दौरान रेगुलर योगा करना भी शामिल है.

बच्चे के जन्म के समय मां को अधिक आत्मविश्वासी, आराम और शांत रहना बेहद जरूरी है. यह तकनीक ब्रिटेन में काफी समय से है और हाल ही में इंडिया में भी शुरू किया गया है. यह एक वेलनेस प्रोग्राम है. एलांटिस हेल्थकेयर नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मन्नान गुप्ता ने कहा,'भारत में भी प्रेग्नेंट महिलाओं को होने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए इस प्रोग्राम को शुरू किया गया है.'

डॉ मन्नान गुप्ता के मुताबिक 'जेंटल बर्थ मेथड' में क्या करना होता है?

इसमें शांत शरीर के लिए योग और ध्यान शामिल है.

पिछले 4 महीनों में सही भोजन करना, जो शुगर-फ्री और गेहूं-फ्री हो.

लेबर पेन के अनुभव को पॉजिटीव माइंड से झेलना.

हिप्नोथेरेपी करना ताकि मां सहज और शांत लेबर पेन की कल्पना कर सकें.

अगर महिलाएं ऐसा करती हैं, तो उनकी डिलीवरी ज्यादा आरामदायक होती है. इस वेलनेस प्रोग्राम का फायदा यह है कि इससे मां बेहद ही पॉजिटीव माइंड से बच्चे को जन्म देती है. 


'जेंटल बर्थ मेथड' के दौरान इस प्रोसेस से गुजरना पड़ता है

अगर आप भी बच्चे को जन्म देने के लिए 'जेंटल बर्थ मेथड' को चुनना चाहती हैं, तो अपने डॉक्टर की जरूर सलाह लें. इस मेथड से जो डॉक्टर बच्चे करवाते हैं वह सबसे पहले आपको एक डाइट चार्ट देंगे. जिसमें शुगर फ्री खाना , जिस खाने में गेहूं नहीं होगा और ग्लूटोन फ्री खाना देंगे. इस पूरे प्रोसेस के दौरान आपको ज्यादा से ज्यादा आराम करने के लिए कहा जाएगा. जिससे आपका दिमाग और शरीर दोनों शांत रहे. कई डॉक्टर हैं जिन्हें दिल्ली में जेंटल बर्थ मेथड के लिए ट्रेंड किया गया है.

सोनम ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान तरह- तरह का मसाज भी करवाया था. जिसे बेबी के नेचुरल बर्थ में काफी मदद मिली. सोनम ने यह भी कहा कि मालिश के दौरान पीठ के बल लेटना सबसे ज्यादा आरामदायक होता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को केवल सुझाव के तौर पर लें, इस तरह के किसी भी उपचार, इलाज या डाइय पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Skin Care: महंगे प्रोडक्ट से नहीं बल्कि घर में मौजूद इन चीजों से दूर करें डार्क स्पॉट, कुछ ही दिनों में चांद सा चमेगा चेहरा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget