एक्सप्लोरर

Sneezing Facts: क्या सही में छींकते वक्त कुछ देर के लिए दिल धड़कना बंद कर देता है? जानें

नाक में किसी भी तरह की इरिटेशन से छींक आ सकती है. नाक में होने वाली इरिटेशन दिमाग को सिग्नल देती है और फिर दिमाग मांसपेशियों को मैसेज देता है कि नाक में घुसे धूल के कण को तुरंत बाहर निकालो.

Sneezing Stop Heartbeat: छींक आना वैसे तो काफी नॉर्मल बात है. हालांकि इसको लेकर कुछ लोगों के मन में यह धारणा है कि जब भी छींक आती है तो दिल की धड़कन कुछ समय के लिए रुक जाती है. मगर क्या यह सच है या सिर्फ एक मिथ है? छींक की शुरुआत आमतौर पर पहले नाक में अजीबोगरीब गुदगुदी से होती है. इसी के बाद अचानक छींक निकलती है, जो पूरे शरीर को हिलाकर रख देती है. छींक के दौरान ऐसा लगता है जैसे कि दिल ने अपने कार्यों से एक छोटा सा ब्रेक ले लिया है.   

कई लोगों को लगता है कि छींकते वक्त दिल का धड़कना बंद हो जाता है. हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. छींकने से पहले जब आप सांस अपने अंदर लेते हैं तो आपके सीने में दबाव बढ़ जाता है. इसके बाद आप जैसे ही छींक के दौरान जोर से सांस छोड़ते हैं तो सीने का दबाव कम हो जाता है. इन्हीं दबावों की वजह से ब्लड के फ्लो में बदलाव होता है, जो दिल की धड़कनों को प्रभावित कर सकता है. हालांकि ऐसा नहीं है कि छींकते वक्त आपका दिल धड़कना बंद कर देता है. छींकते समय दिल में इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी बिना रुके चलती रहती है. 

कब आती है छींक?

दरअसल नाक में 'म्यूकस' नाम की एक पतली झिल्ली होती है. इस झिल्ली के सेल्स और टिशूज़ दोनों ही बहुत ज्यादा सेंसेटिव होते हैं. जब इन टिशूज़ या फिर सेल्स में सांस लेते वक्त धूल का कोई कण आकर चिपक जाता है तब नाक में अजीबोगरीब गुदगुदी शुरू हो जाती है, जो छींक का कारण बनती है. नाक में किसी भी तरह की इरिटेशन से छींक आ सकती है. नाक में होने वाली इरिटेशन दिमाग को सिग्नल देती है और फिर दिमाग मांसपेशियों को मैसेज देता है कि नाक में घुसे धूल के कण को तुरंत बाहर निकालो. बस इसी के बाद आपको अचानक छींक आती है.

खाना बनाने के दौरान मसालों के नाक में अंदर जाने पर भी छींक आती है. इसके अलावा, झाड़ू लगाते समय धूल के कण अंदर जाने पर छींक आ जाती है. जब भी नाक के अंदर की झिल्ली किसी कण को लेकर असहज महसूस करती है तो तुरंत छींक के जरिए इसे बाहर निकाल देती है.    

छींक आने के कारण

1. सर्दी-जुकाम
2. एलर्जिक राइनाइटिस
3. सूखी नाक
4. साइनस
5. वासोमोटर राइनाइटिस

छींक रोकने के तरीके

1. भांप लेना
2. शहद का सेवन
3. नाक को दबाना

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Blood Sugar Myths: डायबिटीज के मरीजों को इन 4 बातों पर कभी नहीं करना चाहिए यकीन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget