एक्सप्लोरर

Obesity Side Effects: मोटे लोगों में ही नहीं, पतले लोगों में भी होती है फैट की ये बीमारी! ऐसे करें पता

मोटे लोगों में मोटापा एक परेशानी होती है. हाइपरटेंशन, डायबिटीज, हार्ट रोग समेत कई बीमारियों का खतरा रहता है. पतले लोगों में भी स्किनी फैट होने का खतरा रहता है. इसके कई लक्षण देखने को मिलते हैं.

Skinny Fat Side Effects: मोटापा होना एक गंभीर बीमारी है. इसमें शरीर का आकार बेहद बड़ा हो जाता है. इसके साथ ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट रोग होने का खतरा बढ़ जाता है. डॉक्टरों का कहना है कि अधिक वजनी लोगों मेें हेल्दी लोगों के सापेक्ष कैंसर होने का खतरा कई गुना अधिक होता है. वहीं, खतरा केवल मोटे लोगोें तक ही नहीं है. फैट यदि पतले लोगों पर भी चढ़ी है तो उन्हें भी परेशानी होने का खतरा रहता है. पतले लोगों पर फैट अधिक होने को स्किनी फैट कहा जाता है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो भविष्य में इससे कई तरह की परेशानी उपज सकती हैं. समझने की कोशिश करते हैं कि पतले होने को लोग सही होना मानते हैं, लेकिन उनमें फैट होना कैसे खतरनाक हो सकता है?

क्या होती है स्किनी फैट

सरल शब्दों में, स्किनी फैट का मतलब है कि आपकी बॉडी की संरचना में असंतुलन है. आप फिट और दुबले-पतले दिख सकते हैं. लेकिन आपके शरीर में फैट का प्रतिशत आपकी मांसपेशियों से अधिक है. शरीर में फैट परसेंटेज का विश्लेषण समझना चाहिए कि क्या आप दुबले मोटे हैं. इसे नार्मल वेट ओबेसिटी भी कहा जाता है. 

क्या हो जाती है स्किनी फैट?

डॉक्टरों का कहना है कि कुछ सामान्य कारण देखें तो इनमें कार्ब्स का अधिक सेवन, कोई फिजिकल एक्टीविटीज नहीं करना, हार्माेनल असंतुलन, पर्याप्त नींद न लेना आदि शामिल हैं. कुछ लोग जन्म से ही इसके प्रति संवेदनशील होते हैं. हालांकि, व्यायाम की कमी, या पर्याप्त प्रोटीन नहीं खाने और कभी-कभी अत्यधिक डाइटिंग के कारण बहुत से लोग स्किनी फैट हो जाते हैं. 

हडडी को ढकने के लिए केवल वसा

डॉक्टरों का कहना है कि यह स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है. इसे ऐसे समझ लिजिए कि आपकी स्किन की नीचे केवल वसा है, यानि आपकी हड्डी को ढकने के लिए कोई मांसपेशी नहीं है और यह बेहद खतरनाक हो सकता है. इससे अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. फैट के सापेक्ष मसल्स जरूर होनी चाहिए. 

क्या करना चाहिए

यह जानकारी जरूरी होनी चाहिए कि क्या उनके शरीर में वसा का प्रतिशत सही है? कमजोर मांसपेशियां के अलावा स्किनी फैट होना आपकी सेहत पर भी निगेटिव असर डालता है. स्किनी फैट से डायबिटीज, हाइ कोलेस्ट्रॉल लेवल, हार्ट डिसीज आदि जैसी बीमारियां हो सकती हैं. डॉक्टरों का कहना है कि इससे बचाव के लिए कार्ब का सेवन कम करना शुरू करना होगा और प्रोटीन की खपत बढ़ानी होगी. इसके अलावा आपको अपने वर्कआउट रिजीम पर काम करना होगा और बहुत अधिक कार्डियो करने से बचना होगा.

ये भी पढ़ें: चीकू खाने से शरीर को एक-दो नहीं...मिलेंगे ये 5 फायदे, जानिए इस फल की क्या है खासियत?

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget