एक्सप्लोरर

टाइफाइड बुखार बच्चों में इन कारणों से फैलता है, जानें इससे बचाव के तरीके

बच्चों का इम्यून सिस्टम काफी कमजोर होता है जिससे वो किसी भी बीमारी की चपेट में आसानी से आ जाते हैं. इसलिए बच्चों का खास ध्यान रखना बहुत आवश्यक हो जाता है,

टाइफाइड बुखार एक महामारी के द्वारा फैलता है. यह बुखार साल्मोनेला बैक्टीरिया के जरिये आपके शरीर में पहुंचता है. वैसे तो यह बुखार किसी भी इंसान को अपना शिकार बना सकता है लेकिन ये ज्यादातर बच्चों के लिए बेहद गंभीर होता है. इस बुखार  में जरा सी लापरवाही भी बहुत खतरनाक साबित हो सकती है. यह अक्सर तब होता है जब, ज्यादातर खराब खानपान,गंदे पानी, संक्रमित जूस के साथ बैक्टीरिया आपके शरीर में आ जाते हैं. बच्चों का इम्यून सिस्टम काफी कमजोर होता है जिसके कारण वो किसी भी बीमारी की चपेट में आसानी से आ जाते हैं. इसलिए बच्चों का खास ध्यान रखना बहुत आवश्यक हो जाता है, तो आइए आज हम आपको बच्चों में टाइफाइड होने के कारण और बचाव के बारे में बताने जा रहे हैं.

बच्चों में टाइफाइड होने के कारण-

खराब खानपान ज्यादातर कोई भी इंफेक्शन या बैक्टीरिया आपके शरीर में खराब खानपान के जरिये ही प्रवेश करता है. गंदा पानी और खाना इसके बड़े कारणों में से एक है, जिससे आपको अपने बच्चों का बचाव करना बेहद जरूरी होता है. अक्सर बच्चे बिना हाथ धोए ही खाना खा लेते हैं, जो बच्चों में टाइफाइड के खतरे को बढ़ा देता है. इलके लिए आपको अपने बच्चों को बार-बार साबुन से हाथ धोने की आदत डलवानी चाहिए, जिससे जितना संभव हो वो बीमारियों से दूर रह सकें.

संक्रमित इंसान के संपर्क में आना टाइफाइड एक ऐसी बिमारी है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती हैं. कई बार जो लोग पहले से ही टाइफाइड बुखार से पीड़ित होते हैं बच्चें उन लोगों के पास ही होते हैं. ऐसे में खांसी, कफ या छींक की वजह से यह बच्चों में भी फैल सकता है. ऐसे इंसान इन समस्याओं से पीड़ित होते हैं उनसे दूरी बनाए रखनी चाहिए. इससे बच्चे में इस संक्रमण के फैलने का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है.

हाथ न धोना की आदत बच्चों की एक और आदत यह होती है कि वो टॉयलेट करने के बाद अक्सर बिना हाथ धोए ही दूसरी चीज को छू लेते हैं, जो टाइफाइड और अन्य इंफेक्शन का कारण बनती है. आप अपने बच्चों में ऐसी आदत डालें कि वो टॉयलेट से जब भी बाहर निकलें, तो  साबुन से अच्छी तरह अपने हाथ धोएं. जिससे वह किसी भी इंफेक्शन से आसानी से बच सकते हैं.

कैसे करें बचाव-

साफ-सुथरा खानपान अपने आपको हेल्दी रखने के लिए आप कुछ भी खाने पीने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं. ऐसा करने से आप खुद को और अपने खाने को हेल्दी रख सकते हैं. इसके साथ ही आप बच्चों को भी बताएं कि बिना बात के मुंह पर गंदे हाथ न लगाएं. ऐसे में आप इस बात का खास ख्याल रखें कि बच्चों को कुछ भी खिलाने से पहले उनके बाथ अवश्य धुलाएं.

पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाएं बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद कमजोर होती है, जिससे वो जल्दी बीमार हो जाते हैं. इसके लिए आप बच्चों में हरी पत्तेदार सब्जियां और फल खिलाने की आदत डालें और हर रोज उन्हें एक ग्लास दूध भी जरूर पिलाएं. इससे बच्चों की इम्यूनिटी होती है और वो लंबे समय तक हेल्दी रहने में कामयाब होते हैं.

टाइफाइड का टीका लगवाएं बच्चों को टाइफाइड जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने के लिए टाइफाइड का टीका अवश्य लगवाएं. टाइफाइड से बचाव के लिए 9 से 12 महीने तक के बच्चें को टीके की पहली खुराक दे देनी चाहिए. फिर दूसरी खुराक 2 साल के आसपास देनी चाहिए और 4 साल के बाद तीसरा टीका लगवाना बेहद जरूरी होता है.

Health Tips: दूध के इस्तेमाल से आप अपनी स्किन का रख सकते हैं खास ख्याल, जानिए कैसे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget