एक्सप्लोरर

सिक्वंट या स्ट्राबिस्मस ,जानिए क्यों हो जाती है आंखों की ये समस्या... क्या है इसका बेहतर इलाज?

सामान्य आंखों की तुलना में सिक्वंट की समस्या में आंखों का तालमेल ठीक नहीं होता है. इसमें एक आंखों के देखने की दिशा फोकस्ड होती है तो दूसरी दाएं-बाएं मुड़ी होती है.

Squint Or Starbisums: हम सभी की दोनों आंखों में अच्छा तालमेल होता है दोनों एक ही दिशा में और एक ही पॉइंट पर फोकस करती है लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो भैंगेपन के शिकार होते हैं. यह विकार आमतौर पर आंखों की मांसपेशियों के खराब नियंत्रण के कारण होता है. अगर आपके बच्चे के साथ ऐसी कोई भी समस्या हो रही है, तो आप सतर्क हो जाएं नहीं तो इससे आपका बच्चा अंधा भी हो सकता है. यह सिर्फ बच्चों में ही नहीं बल्कि बड़ों में भी हो सकता है.

क्या होता है भैंगापन?

भैंगापन जिसे सिक्वंट या स्ट्राबिस्मस या क्रॉस्ड आईस कहते हैं, आखों से संबंधित एक ऐसी समस्या है जिसमें दोनों आंखें ठीक तरह से अलाइन में नहीं होती है. एक आंख अंदर की ओर या बाहर की ओर या नीचे की ओर या उपर की ओर हो जाती है. ऐसी स्थिति में दोनों आंखें एक साथ एक बिंदु पर केंद्रित नहीं हो पाती है.

भैंगेपन के कुछ सामान्य लक्षण

भैंगेपन के शिकार बच्चों के कॉर्निया में ड्राइनेस आने लगती है. आंखों से पानी गिरता है. सिर दर्द, आंखों का लाल होना, इसके मुख्य लक्षण हैं.दरअसल इस बीमारी में बच्चे का एक आंख पूरी तरह स्वस्थ होता है जिससे बच्चा अपने दूसरी आंखों से देखने का प्रयास ही नहीं करता इस कारण दूसरे आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम हो जाती है दिमाग भी उस आंख को भूलकर दूसरे पर ही काम करता है इसलिए बच्चे को देखने में समस्या नहीं होती. इसकी वजह से आंखों की रोशनी भी जा सकती है.

क्या है कारण?

  •  बच्चों में भैंगेपन के ज्यादातर मामले जन्मजात ही होते हैं, गर्भ में शारीरिक विकास में समस्या आने पर दिमाग, आंख की मांसपेशियां और तंत्रिकाओं में संचार असामान्य हो जाता है, जिससे दोनों आंखों का तालमेल प्रभावित होता है.
  • अगर परिवार में कोई सदस्य भैंगेपन का शिकार है तो नवजात शिशु में इसके होने की संभावना बढ़ जाती है. यह बच्चों में जन्म के पहले 5 सालों में भी विकसित हो सकता है.
  • किसी दुर्घटना के कारण दिमाग में चोट लग जाना या आंखों की तंत्रिकाओं या आंखों का पर्दा का क्षतिग्रस्त हो जाना भी इसका एक कारण है.

इस तरह होता है डायग्नोसिस

  • भैंगेपन का पता लगाने के लिए कार्नियल आई रिफ्लेक्स टेस्ट किया जाता है इसमें ये पता लगाया जाता है कि आमख में भैंगापन कितना है और किस प्रकार का है
  • ये पता लगाने के लिए की पीड़ित की दृष्टि सामान्य है या भैंगेपन के कारण कोई प्रभाव पड़ा है तो विजुअल एक्युटी टेस्ट किया जाता है.
  • अगर मरीज में भैंगेपन के अलावा कुछ शारीरिक लक्षण है तो दूसरी स्थितियों का पता लगाने के लिए मास्तिष्क और तांत्रिका तंत्र की जांच की जाती है.

क्या है इसका इलाज

  • आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आंखों का व्यायाम भी किया जाता है. पेंसिल पुश अप सबसे अच्छी आंखों की एक्सरसाइज मानी जाती है.
  • जिस किसी को भी ये समस्या होती है उसे आईपैच यानी की आंख की पट्टी के इस्तेमाल द्वारा भी इसको ठीक किया जाता है.
  • बोटोक्स इंजेक्शन आंखों की सतह की मांसपेशी पर लगाया जाता है.
  • सर्जरी भी एक विकल्प है यह तब की जाती है जब दूसरे इलाज से कोई लाभ नहीं पहुंचता सर्जरी में आंखों को रिअलाइन किया जाता है.

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए ये डाइट करें फॉलो

  • आंखों की रोशनी बनाए रखने के लिए आपको अलग-अलग तरह के विटामिंस मिनिरल्स और न्यूट्रिएंट्स लेने चाहिए.
  • सेलमन, टूना, सार्डिक, हलिबूट जैसी ठंडे पानी की मछलियों से मिलने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड, आंख रोग के विकास के जोखिम को कम करता है. ये एक वयस्क की आंख को ड्राई आई सिंड्रोम से बचाने में मदद करता है.
  • संतरे सहित और भी खट्टे फल जैसे अंगूर कीनू टमाटर और नींबू विटामिन सी में उच्च होते हैं, यह ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है. विटामिन सी कोलेजिन पैदा करता है, जो आंखों के लिए जरूरी है.

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Checking Phone After Waking Up: सुबह उठते ही देखते हैं फोन? ये आदत बना देगी इस गंभीर बीमारी का मरीज, आज ही संभलें
सुबह उठते ही देखते हैं फोन? ये आदत बना देगी इस गंभीर बीमारी का मरीज, आज ही संभलें
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Processed Food Health Risks: पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
20-20-20 Rule: दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा
दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP
Ram Mandir Theft: चढ़ावा चोरी और 'वो पांच' ! | Daan Chori | Champat Rai | Tinnu
Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
Embed widget