एक्सप्लोरर

30 के बाद मां बनना खतरनाक नहीं बल्कि बच्चे को जन्म देने की सही उम्र है, साइंस ने भी लगा दी मोहर

भारतीय समाज में ऐसी कई तरह की बातें है कि शादी का सही वक्त यह है और बच्चा का सही वक्त यह है. लेकिन आज हम बात करेंगे साइंस क्या कहता है?

भारतीय समाज में ऐसी कई तरह की बातें है कि शादी का सही वक्त यह है और बच्चा का सही वक्त यह है. लेकिन आज हम साइंस के हिसाब से बात करेंगे. आज जानेंगे साइंस के मुताबिक शादी और बच्चा करने का सही उम्र क्या है? साइंटिस्ट ने बच्चा पैदा करने की सही उम्र क्या है उसकी पहचान कर ली है. हंगरी के बुडापेस्ट में सेमेल्विस विश्वविद्यालय के रिसर्चर ने खुलासा किया है कि बच्चा पैदा करने की सबसे सही उम्र 23 से 32 साल के बीच की है. क्योंकि 23-32 के बीच का जो समय होता है उस दौरान बच्चे या उसके जन्म से जुड़ी बीमारी होने के चांसेस सबसे कम होते हैं. जर्नल बीजेओजी 'एन इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी' में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक 23 से 32 उम्र की आयु एक औरत की एकदम परफेक्ट है जब वह स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दे सकती है. साथ ही इस दौरान जेनेटिक बीमारी होने का खतरा कम रहता है. 

इस आयु में जोखिम कम होता है

सेमेल्विस विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर और अध्ययन के पहले लेखक डॉ. बोग्लार्का पेथो ने कहा कि हम इस निष्कर्ष पहुंचने के लिए हमने सबसे पहले दस साल की उम्र अवधि निर्धारित करने की कोशिश की. जिसके दौरान सबसे कम ऐसी जन्मजात असामान्यताएं हुईं. हमने पाया कि 23 से 32 वर्ष के बीच बच्चे को जन्म देने के लिए आदर्श उम्र हो सकती है. फिर हमने उन आयु समूहों की पहचान की जहां तुलना में जोखिम अधिक है इस सबसे सुरक्षित अवधि के लिए. 

32 से ज्यादा उम्र में मां बनने पर 15 प्रतिशत जोखिम बढ़ जाता है

रिसर्चर ने पाया कि 23-32 साल की उम्र में बच्चे जो पैदा हो रहे हैं उनके अंदर जन्मजात बीमारी होने की संभावना कम होती है. वहीं 23 से कम उम्र में जो औरतें बच्चे को जन्म देती है उनमें कई तरह की बीमारी होने का खतरा अधिक रहता है. 32 से अधिक उम्र में बच्चा पैदा करने पर 15 से 20 प्रतिशत जोखिम बढ़ जाता है. वैज्ञानिकों ने 1980 और 2009 के बीच हंगेरियन केस-कंट्रोल सर्विलांस ऑफ कंजेनिटल एब्नॉर्मेलिटीज के डेटा का उपयोग करके गैर-क्रोमोसोमल विकास संबंधी विकारों से जटिल 31,128 गर्भधारण का विश्लेषण किया.

40 साल के बाद मां बन रहे हैं तो जोखिम बढ़ जाता है

केवल युवा माताओं को प्रभावित करने वाली विसंगतियों में से भ्रूण के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र की विकृतियां सबसे प्रमुख थीं. 22 साल से कम आयु की श्रेणी में उनके विकास का जोखिम आम तौर पर 25 प्रतिशत तक बढ़ सकता है. 20 से कम आयु में यह वृद्धि और भी अधिक है. केवल अधिक उम्र वाली माताओं के भ्रूणों को प्रभावित करने वाली असामान्यताओं में से सिर, गर्दन, कान और आंखों के जन्मजात विकारों के जोखिम में दोगुनी वृद्धि (100 प्रतिशत) देखी गई. जो 40 साल से अधिक उम्र के गर्भधारण में काफी अधिक ध्यान देने योग्य थी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: शरीर में होने वाली कोई भी गांठ कैंसर बन सकती है? जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget