एक्सप्लोरर

'मानसून' में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, 'अचानक मौत' का भी रहता है रिस्क, जानें कैसे करना है अपना बचाव?

मौसम में होने वाले बदलाव की वजह से आर्द्रता में बढ़ोतरी होती है. यही वजह है कि मच्छरों को पनपने का मौका मिल जाता है. मानसून में डेंगू, चिकनगुनिया सहित कई बीमारियों का खतरा बढ़ा जाता है.

Monsoon Diseases: मानसून सीज़न में होने वाली बारिश का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. क्योंकि इसके कारण ही भीषण गर्मी का प्रकोप काफी हद तक कम हो पाता है. हालांकि जैसे हर चीज के कुछ फायदे तो कुछ नुकसान होते हैं, ठीक उसी तरह मानसून के आगमन के भी कई नुकसान हैं. मानसून के दौरान उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में जलभराव या जलजमाव की स्थिति पैदा हो जाती है. लोग ना चाहते हुए भी बाढ़ के गंदे पानी के संपर्क में आने को मजबूर हो जाते हैं. फिर यही गंदा पानी उन्हें तरह-तरह की बीमारियों से ग्रस्त कर देता है.   

मौसम में होने वाले बदलाव की वजह से आर्द्रता में बढ़ोतरी होती है. यही वजह है कि मच्छरों को पनपने का मौका मिल जाता है. मानसून में डेंगू, चिकनगुनिया सहित कई बीमारियों का खतरा बढ़ा जाता है. आइए जानते हैं मानसून में होने वाली बीमारियों से आप खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं. 

मानसूनी बीमारियां और उनसे बचाव के उपाय

डेंगू: डेंगू की बीमारी मच्छरों के काटने से फैलती है. मानसून में इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. डेंगू से पीड़ित व्यक्ति में हल्के और गंभीर दोनों ही तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं. इसके लक्षणों में तेज बुखार, बदन दर्द, चकत्ते, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द आदि शामिल हैं. डेंगू के कुछ मामलों में मरीज की हालत इतनी गंभीर हो जाती है कि उसकी मौत तक हो जाती है. डेंगू से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप मच्छरों के कॉन्टैक्ट में आने से बचें. फूल बाजू के कपड़े पहनें और मच्छरों को दूर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें. अपने घर के आसपास पानी को जमा होने ना दें. घर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें.

चिकनगुनिया: मानसून में चिकनगुनिया के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जाती है. ये बीमारी भी डेंगू फैलाने वाले मच्छर की प्रजाति से ही फैलती है. इसके लक्षणों में फीवर, सिरदर्द, मासंपेशियों और जोड़ों में दर्द आदि शामिल हैं. इससे बचने के लिए आप फूल बाजू के कपड़े धारण करें. घर के आसपास पानी जमा होने से रोकें. मच्छरों को घर में घुसने से रोकें. शाम के समय दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें.

मलेरिया: मलेरिया भी एक मानसूनी रोग है, जो मच्छरों से फैलता है. इसके लक्षणों में भी फीवर, सिरदर्द, ठंड लगना और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं. मलेरिया से बचने के लिए रात के वक्त मच्छरदानी लगाकर सोएं. फुल बाजू के कपड़े पहनें. 

जापानी एन्सेफलाइटिस: जापानी एन्सेफलाइटिस एक तरह का ब्रेन इन्फेक्शन है. यह दिमाग में सूजन का कारण बनता है. जापानी एन्सेफलाइटिस से पीड़ित मच्छर जब किसी इंसान को काटता है तो उसे भी यह बीमारी अपनी चपेट में ले लेती है. गंभीर होने पर यह बीमारी मौत का खतरा भी पैदा कर सकती है. जापानी एन्सेफलाइटिस से बचने के लिए भी आपको वहीं उपाय करने हैं जो डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के लिए बताए गए हैं. 

लेप्टोस्पाइरोसिस: लेप्टोस्पायरोसिस एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो इन्फेक्टेड जानवरों के मूत्र से गंदा हुआ पानी, दूषित मिट्टी या भोजन के संपर्क में आने से किसी व्यक्ति में फैलता है. उल्टी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और फीवर इसके कुछ लक्षण हैं. प्रभावित क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को दस्ताने और जूते पहनने चाहिए. जानवरों के मूत्र के संपर्क में आने से बचना चाहिए. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Dengue: दिल्ली में बढ़ रहा डेंगू का कहर! इस बीमारी से जल्दी ठीक होने के लिए जरूर खाएं ये 5 चीजें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget