एक्सप्लोरर

गर्भावस्था में बढ़ रहा है शुगर का खतरा, पहली एंटीनैटल विजिट में ही डायबिटीज स्क्रीनिंग अनिवार्य, जानें क्यों है जरूरी?

Risks Of Gestational Diabetes: गर्भावस्था के दौरान कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है, चलिए आपको बताते हैं कि महिलाओं में डायबिटीज स्क्रीनिंग क्यों जरूरी है और इससे क्या खतरा हो रहा है?

Gestational Diabetes In Pregnancy: अक्सर गर्भावस्था को खुशी और उत्साह से भरा समय माना जाता है, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं भी सामने आ सकती हैं, जिनका पता समय पर नहीं चलता. ऐसी ही एक गंभीर समस्या है जेस्टेशनल डायबिटीज, जो आजकल तेजी से बढ़ रही है. भारत में गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज के बढ़ते मामलों को देखते हुए डायबिटीज इन प्रेग्नेंसी स्टडी ग्रुप ऑफ इंडिया (DIPSI) की गाइडलाइंस को हाल ही में अपडेट किया गया है और स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इन्हें मंजूरी दी है. इसके तहत सभी गर्भवती महिलाओं की डायबिटीज जांच जरूरी मानी गई है, ताकि बीमारी का समय रहते पता चल सके.

क्या होता है जेस्टेशनल डायबिटीज?

जेस्टेशनल डायबिटीज की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि इसके लक्षण अक्सर साफ नजर नहीं आते. ऐसे में कई महिलाओं को तब तक पता ही नहीं चलता, जब तक जांच में ब्लड शुगर बढ़ी हुई न मिले. इसी वजह से विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO भी गर्भावस्था के 24 से 28 सप्ताह के बीच जांच की सलाह देता है. वहीं, DIPSI का कहना है कि बेहतर यही है कि पहली एंटीनैटल विजिट में ही स्क्रीनिंग शुरू कर दी जाए, ताकि समय रहते इलाज हो सके.

किनके लिए जरूरी है जांच?

यह जांच उन महिलाओं के लिए भी जरूरी मानी जाती है, जिनमें डायबिटीज का कोई पारंपरिक खतरा नहीं दिखता. सभी की जांच करने से बीमारी जल्दी पकड़ में आ जाती है और समय पर डाइट कंट्रोल, ब्लड शुगर मॉनिटरिंग और सुरक्षित एक्सरसाइज जैसे उपाय शुरू किए जा सकते हैं. DIPSI की 2023 की सिफारिशों के मुताबिक, बिना फास्टिंग के किया जाने वाला 75 ग्राम ग्लूकोज टेस्ट एक भरोसेमंद, सस्ता और आसान तरीका है, जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी अपनाया जा सकता है.

अगर गर्भावस्था के दौरान ब्लड शुगर कंट्रोल में न रहे, तो इसका असर मां और बच्चे दोनों पर पड़ सकता है. ज्यादा शुगर होने पर बच्चे का वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ सकता है, जिसे मैक्रोसोमिया कहा जाता है. इससे डिलीवरी के दौरान कंधा फंसने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जन्म के बाद नवजात को लो ब्लड शुगर की परेशानी हो सकती है या NICU में भर्ती करना पड़ सकता है. गंभीर मामलों में मृत शिशु जन्म का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए समय पर पहचान और इलाज बेहद जरूरी है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर की सलाह से आपके लिए हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे रोजाना टहलना भी काफी फायदेमंद होता है. इससे शरीर में इंसुलिन बेहतर तरीके से काम करता है. अगर सिर्फ लाइफस्टाइल में बदलाव से शुगर कंट्रोल न हो, तो डॉक्टर की निगरानी में इंसुलिन या जरूरी दवाएं दी जाती हैं. हालांकि, ध्यान यह रखना चाहिए कि डिलीवरी के बाद भी खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता. जिन महिलाओं को गर्भावस्था में डायबिटीज होती है, उनमें आगे चलकर टाइप 2 डायबिटीज या प्रीडायबिटीज होने का जोखिम काफी ज्यादा रहता है. भले ही डिलीवरी के बाद शुगर नॉर्मल हो जाए, फिर भी अगले 10 सालों में लगभग आधी महिलाओं को डायबिटीज हो सकती है, अगर सावधानी न बरती जाए.

इसे भी पढ़ें- Heart Attack Causes In Men: पुरुषों के लिए 'साइलेंट किलर' बन रहा है माइक्रोप्लास्टिक, आर्टरीज को पहुंचा रहा सीधा नुकसान

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Lung Cancer Day: भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Alzheimer Early Detection: एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत
एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत
ये कुछ आदतें भी बन सकती हैं फैटी लिवर का कारण, आज ही करें सुधार
ये कुछ आदतें भी बन सकती हैं फैटी लिवर का कारण, आज ही करें सुधार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget