एक्सप्लोरर

एलोवेरा लगाने के बाद भी नहीं आ रहा है सही निखार...यहां जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

एलोवेरा जेल से स्किन को अनगिनत फायदे मिलते हैं लेकिन बहुत लोगों को इसके इस्तेमाल की सही जानकारी नहीं होने की वजह से चेहरे पर निखार नहीं आता... जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका .

Alovera Skin Care: त्वचा और बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए लोग एलोवेरा का धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा कुछ लोग एलोवेरा जूस का भी सेवन करते हैं लेकिन अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि एलोवेरा के इस्तेमाल के बाद भी उनके चेहरे पर वह निखार नहीं आ रहा है जिसे वह पाना चाहते हैं. ऐसे में हम आपको एलोवेरा के इस्तेमाल का सही तरीका बता रहे हैं. अगर इन तरीकों से आप एलोवेरा को अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करते हैं तो आपको फायदा जरूर नजर आएगा.

क्लींजिंग करें-चेहरे को वॉश करने के लिए आप किसी फेसवॉश की जगह पर एलोवेरा का इस्तेमाल करें. इसके लिए एलोवेरा जेल अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज कर लें. कुछ देर के बाद चेहरे को पानी से धो लें. एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं जो क्लींजिंग तो करते ही हैं साथ ही स्किन को भी हाइड्रेट रखते हैं.

मसाज करें- एलोवेरा जेल से चेहरे की मसाज करें. इसके लिए आप एलोवेरा जेल को अपने हाथों में ले ले और चेहरे पर हल्के हल्के मसाज करें. इस तरह से मसाज करने से स्किन का ब्लड सरकुलेशन बढ़ेगा. इसके अलावा एलोवेरा में विटामिन ई, विटामिन सी और विटामिन ए मौजूद होता है जो स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने में मदद करता है. रोजाना रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल से चेहरे की मसाज करें और नॉर्मल पानी से सुबह उठकर चेहरा साफ करलें. आपको फर्क खुद-ब-खुद नजर आने लगेगा.

मेकअप रिमूव करें- मेकअप रिमूव करने के लिए भी एलोवेरा जेल एक अच्छा ऑप्शन है. इसको इस्तेमाल करने के लिए एक कॉटन बॉल में थोड़ा सा एलोवेरा जेल ले लीजिए और हल्के हाथों से मेकअप को साफ करें. यह एक नेचुरल रिमूवर होता है इससे स्किन साफ हो जाती है और और कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता.

टोनर लगाएं- आप एलोवेरा से बने टोनर का इस्तेमाल करें.इससे आप स्किन में जबरदस्त निखार आएगा, इसके लिए आप एलोवेरा जेल ले लीजिए और जरूरत के हिसाब से थोड़ा सा पानी लेकर ब्लेंड कर दें. फिर एक स्प्रे बोतल में इस मिश्रण को डालकर अपने चेहरे पर टोनर की तरह इस्तेमाल करें. कुछ दिन में इसे इस्तेमाल करने से फायदा नजर आने लगेगा.

फेस पैक- आप एलोवेरा से फेस पैक तैयार कर सकती हैं.यह बहुत ही नेचुरल और हेल्दी फेस पैक होता है. आप चंदन के साथ फेस तैयार कर सकती हैं. इसके लिए एलोवेरा जेल में एक चम्मच चंदन का पाउडर डालें और इस पेस्ट को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अपने चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं और सूख जाने के बाद अच्छे से साफ कर लें. इस पैक को लगाने के बाद चेहरे में ग्लो बढ़ने के साथ एक्ने पिंपल्स की समस्या भी दूर होती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: मुंबई लोकल में 'स्कर्ट' पहनकर शख्स का कैटवॉक, आंखें फाड़-फाड़कर देखते रहे लोग, देखें Viral Video

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget