एक्सप्लोरर

Right Bath: स्नान के बाद भी गंदे रहते हैं शरीर के ये 5 अंग, ज्यादातर लोग नहीं देते सफाई पर ध्यान

Body Cleaning: रोज सिर्फ नहाना काफी नहीं है बल्कि शरीर की पूर्ण स्वच्छता जरूरी है. हम आपको शरीर के ऐसे अंगों के बारे में बता रहे हैं, जो नहाने के बाद भी गंदे रह जाते हैं. इन्हें अलग से सफाई चाहिए.

Bathing Tips: रोज स्नान करना हमारे देश में एक संस्कार की तरह है. ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दुनिया के कई देशों में लोग हफ्तेभर तक नहीं नहाते. जबकि हमारे देश के हर हिस्से में स्नान एक दैनिक क्रिया (Daily bath) का हिस्सा है. लेकिन सिर्फ स्नान करना काफी नहीं होता है. बल्कि शरीर की संपूर्ण सफाई (Complete Body Cleaning) जरूरी है. क्योंकि नहाने के बाद भी शरीर के कई अंग गंदे (body parts remain dirty) रह जाते हैं और इनकी ठीक से सफाई ना होना बीमार (Illness) बना सकता है. ऐसे ही 6 अंगों के बारे में आपको यहां बताया जा रहा है...

आपकी आंखें
नहाते समय ज्यादातर लोग आंखों को नहीं धोते हैं. इस कारण आंखों में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं. इनमें सबसे कॉमन है, आंखों में खुजली और इंफेक्शन की समस्या. साथ ही आंखों में रूखपान (Dryness) की समस्या हो जाती है. आंखों को धोने के लिए आप नहाते समय मग में पानी लें और एक-एक आंख इस पानी में डालें. पानी से भरे मग में आंख ले जाने के बाद अंदर ही आंख खोलें और बंद करें (पलकें झपकें). एक आंख को पानी के अंदर पांच बार खोलें और बंद करें.

कान के पीछे की सफाई 

नहाते समय या मुंह धोते समय ज्यादातर लोग कान साफ कर लेते हैं. लेकिन कान के पीछे का भाग गंदा रह जाता है. इसलिए अक्सर यहां लोगों को खुजली या इंफेक्शन की समस्या हो जाती है. आप कान के पिछले बाग के निचले हिस्से को नहाने के बाद सूती कपड़े या तौलिया से साफ कर लें.

आपके नाखून

नहाते समय नाखूनों की सफाई नहीं हो पाती है. लेकिन हर दिन मेनिक्योर कराना भी संभव नहीं है. इसलिए आप पुराने टूथ ब्रश की मदद से नहाते समय ही अपने हाथों और पैरों के नाखूनों की हर दिन सफाई करें. जब आप हर दिन ऐसा करेंगे तो मुश्किल से एक मिनट का समय लगेगा नेल्स साफ करने में.

नाभि की सफाई 

नाभि की सफाई बहुत ही कम लोग करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाभि पर लगी गंदगी पूरे शरीर की सेहत पर असर डालती है! याद करिए दादी-नानी नाभि में तेल लगाकर स्वस्थ रहने का नुस्खा सिखाती रही हैं. यदि नाभि में लगा तेल शरीर को लाभ पहुंचा सकता है तो उसमें जमा गंदगी बीमार भी बना सकती है. नाभि को आप सूती कपड़े या इयर क्लीनिंग बड्स (Ear Cleaning Buds) का उपयोग कर सकते हैं.

पैर के तलुओं की सफाई 

नहाते समय ज्यादातर लोग पैर के तलुओं की सफाई पर ध्यान नहीं देते. कपड़े धोने वाले ब्रश से नहाते समय ही अपने तलुए साफ कर सकते हैं. बाकी पैडिक्योर तो समय-समय पर कराते ही रहें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: मॉनसून में अधिक फैलती हैं ये बीमारियां, जानें बचाव के तरीके

यह भी पढ़ें: मेथीदाना है कई बीमारियों का रामबाण इलाज, जानें इस्तेमाल करने की विधि

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Daraxonrasib: पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में गेम चेंजर साबित हो सकती है यह गोली, ट्रायल में मिले शानदार नतीजे
Pancreatic Cancer के इलाज में गेम चेंजर साबित हो सकती है यह गोली, ट्रायल में मिले शानदार नतीजे
Tea And Health: किस उम्र के लोगों को कितनी पीनी चाहिए चाय? बीमार होने से पहले जानें हिसाब-किताब
किस उम्र के लोगों को कितनी पीनी चाहिए चाय? बीमार होने से पहले जानें हिसाब-किताब
Easy Weight Loss Tips: 15 किलो वजन घटाने वाली इंफ्लुएंसर ने बताए 5 आसान तरीके, बिना सख्त डाइट के मिली सफलता
15 किलो वजन घटाने वाली इंफ्लुएंसर ने बताए 5 आसान तरीके, बिना सख्त डाइट के मिली सफलता
Egg Yolk Good Or Bad: किन लोगों को नहीं खाना चाहिए अंडे की जर्दी, जानें इससे क्या हो सकता है नुकसान?
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए अंडे की जर्दी, जानें इससे क्या हो सकता है नुकसान?

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? मार्को रुबियो ने कर दिया चौंकाने वाला दावा
ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? मार्को रुबियो ने कर दिया चौंकाने वाला दावा
UP Weather: यूपी में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में जारी रहेगी बादलों की आवाजाही, अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में जारी रहेगी बादलों की आवाजाही, अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
First King Of India: पूरे भारत पर सबसे पहले किस राजा ने किया था राज, उससे पहले कैसी थी देश की शासन व्यवस्था?
पूरे भारत पर सबसे पहले किस राजा ने किया था राज, उससे पहले कैसी थी देश की शासन व्यवस्था?
भारत में इंटरनेट यूज करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा, 4 साल में लगभग दोगुना हुआ आंकड़ा
भारत में इंटरनेट यूज करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा, 4 साल में लगभग दोगुना हुआ आंकड़ा
Embed widget