एक्सप्लोरर

सर्दियों में आपके पैरों की उंगलियों में भी आ जाती है सूजन, करें ये काम तुरंत मिलेगी राहत

ठंड के मौसम में अक्सर लोगों की उंगलियों में सूजन आ जाती है, इसमें खुजली और जलन की शिकायत होती है, ऐसे में आप इन परखे हुए नुस्खे से इस समस्या को दूर कर सकते हैं

Remedies For Swelling In Toes: उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है, ऐसे में जहां लोगों को अकड़न, मांस पेशियों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है, तो दूसरी तरफ ठंड के संपर्क में आने से पैरों की उंगलियों में सूजन देखने को मिलती है. उंगलियां सूज जाती है, लाल पड़ जाती है और उसमें खुजली और जलन महसूस होती है. ध्यान ना दिया जाए तो दिक्कत बढ़ जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कत हो रही है तो आपको यह कुछ आजमाए हुए नुस्खे अपनाने चाहिए,इससे आपको आराम मिल सकता है.

हल्दी और जैतून का तेल: सर्दी की वजह से हाथ पैर की उंगलियों में सूजन आ जाए तो हल्दी पाउडर को जैतून के तेल में मिलाकर मिश्रण बना लें और सूजन वाली जगह पर लगा दें और कुछ देर बाद गुनगुने पानी से उंगलियों को धो दें, इससे आपको दर्द और सूजन में राहत मिल जाएगी

लहसुन का तेल: सूजन को दूर करने के लिए आप लहसुन का तेल भी लगा सकती है आपको सरसों का तेल लेना है और उसमें 5से 6 लहसुन की कलियां डालकर गर्म करना है, लहसुन जब काला हो जाए तो तेल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें. गुनगुने तेल को हाथ और पैर पर हल्के हाथों से मालिश करें इससे आराम मिल सकता है.

नींबू और गुनगुना पानी: सर्दी में फर्श काफी ठंडा होता है ऐसे में अगर आप नंगे पांव फर्श पर चलते हैं तो पैरों की उंगलियों में सूजन आ जाती है, इस सूजन को नींबू से ठीक किया जा सकता है. इसके लिए आप गुनगुने पानी में नींबू के कुछ रस मिला दें और फिर कॉटन की मदद से सूजन वाली जगह पर लगाएं, इससे सूजी हुई उंगलियों को आराम मिलने लगते हैं.

सेंधा नमक: उंगलियों से सूजन दूर करने के लिए सेंधा नमक भी इस्तेमाल कर सकते हैं इसके लिए आपको सरसों के तेल में एक चम्मच सेंधा नमक मिलाकर गर्म करना है और फिर इस मिश्रण को सूजन वाली जगह पर लगाना है, या फिर इतना पानी गर्म करें कि उंगलियों को कुछ देर तक के इनमें डुबोकर रखें.गर्मी मिलने से रक्त संचार दुरुस्त होगा और सूजन भी कम होगी.

एक्सरसाइज करें: सर्दियों में बार-बार अगर ऐसी समस्या होती है तो आपको सुबह उठकर थोड़ी देर एक्सरसाइज करना चाहिए ताकि शरीर में खून का संचालन बेहतर तरीके से हो सके ब्लड सरकुलेशन सही होने से सूजन की समस्या ठीक हो जाती है.

कपूर और नारियल का तेल: कपूर में नारियल तेल मिलाकर उंगलियों पर लगाने से सूजन कम होता है साथ ही दर्द में भी आराम मिलता है.

प्याज का रस: प्याज में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण पाया जाता है,जो शरीर की सूजन को कम करता है. अगर आपको भी खुजली के साथ सूजन है तो आप प्याज का रस लगाइए. रस लगाने के बाद कुछ देर के बाद उस हिस्से को पानी से धो लें इससे आपको दर्द में राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: Kala Azar: भारत से 'कालाजार रोग' का खात्मा! 2007 से मामलों में आई 98.7 प्रतिशत की कमी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget