एक्सप्लोरर

Relationship Tips: अपने पार्टनर को इस तरह लाएं अपने करीब, इन 5 इमोशनल बातों से मजबूत बनाएं रिश्ता

किसी भी रिश्ते में प्यार और इमोशनल संबंध बहुत जरूरी है, लेकिन एक समय के बाद पति पत्नी के रिश्ते में प्यार और इमोशन बॉन्ड बिल्कुल खत्म हो जाता है. ऐसे में आपको अपने इमोशनल बांड को मजबूत करने का ये सबसे अच्छा मौका है. कोरोना में ज्यादातर लोग घरों में साथ रह रहे हैं. आप इस मौके का फायदा उठाते हुए अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं.

किसी भी रिश्ते को मजबूत और प्यारभरा बनाने के लिए उसमें इमोशनल बॉन्ड होना बहुत जरूरी है. रिश्ते के शुरुआत में सभी कपल एक दूसरे की फीलिंग का पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन जैसे ही समय गुजरता जाता है. प्यार और इमोशन्स खत्म हो जाते हैं. खासतौर के पति-पत्नियों के बीच ऐसा ही देखने को मिलता है. एक उम्र के बाद दोनों सिर्फ जिम्मेदारी निभा रहे होते हैं. हालांकि दोनों को प्यार और इमोशन्स की कमी भी खलती है लेकिन जिंदगी का आपा-धापी में इन सब चीजों के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं. इससे कई बार रिश्तों में लड़ाई-झगड़े भी ज्यादा बढ़ जाते हैं. कोरोना महामारी के इस दौर में ज्यादातर लोग घरों से काम कर रहे हैं. पति पत्नी एक दूसरे साथ समय बिता पा रहे हैं. ऐसे में अपने रिश्ते को मजबूत बनाने का ये सबसे अच्छा मौका है. इस समय आप अपने पार्टनर के साथ इमोशनल बॉन्डिंग को सुधारने का काम कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसे 5 तरीके बता रहे हैं जिससे आप अपने पार्टनर को अपने करीब ला सकते हैं.

रोमांटिक यादों को फिर से टटोलें- अगर आप अपने रिश्ते में इमोशन बॉन्ड को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपनी पुरानी यादों और बातों को फिर से याद करें. आप अपनी पहली मुलाकात या फिर पहली रोमांटिक डेट को याद करें. अपनी बातों को पार्टनर के साथ शेयर करें और उनकी तारीफ करें. इससे ये जानने में मदद मिलेगी कि आपका रिश्ता पहले और अब कितना बदल गया है. आप अपनी योदों में खो जाएं और फिर से वही लाइफ जीना शुरु कर दें.

शर्म और झिझक खत्म करें- पति-पत्नी को भावनात्मक रुप से एक दूसरे से जुड़ने के लिए रिश्ते में शर्म और झिझक को खत्म करना जरूरी है. आप दोनों एक दूसरे के सामने हर तरह की बातें करें. कई बार लोग सोचते हैं कि बच्चे बड़े हो गए हैं और अब रोमांटिक होने का समय निकल गया है, लेकिन ऐसा नहीं है आपका प्यार एक दूसरे के लिए कम नहीं होना चाहिए. घर के फैसलों से लेकर रोमांस तक हर बात आपको अपने साथी से हमेशा खुलकर करनी चाहिए. अपनी फैंटेसीज और फीलिंग को खुलकर एक दूसरे के साथ शेयर करें.

रिश्ते में कोई पर्दा नहीं हो- शादी के बाद जिंदगी में कई रिश्ते जुड़ते जाते हैं आप मां-बाप बनते हैं, चाचा-चाची बनते हैं और न जाने कितने रिश्तों को निभाते हैं ऐसे में कई बार जब पति पत्नी साथ होते हैं तो किसी और रिश्ते की तरह मिलने लगते हैं. लेकिन ध्यान रखें आप सिर्फ एक कपल हैं प्रेमी-प्रेमिका हैं. इसलिए अपने रिश्ते को उसी तरह निभाएं. दूसरे रिश्तों और जिम्मारियों को अपने रिलेशन के बीच न आने दें. एक दूसरे के साथ उसी तरह रहें जैसे प्यार के शुरुआती दिनों में रहते थे. इससे आपके रिश्ते को अचानक से एक स्पार्क मिल जाएगा. आपके प्यार की गाड़ी फिर से पटरी पर लौट आएगी.

अपनी फैंटेसी को सच करें- अक्सर हम जब बड़े हो रहे होते हैं किसी फिल्म या सीरियल में दिखने वाली कहानियों से प्रेरित होते हैं. लड़कियां जिस हीरो को पसंद करती हैं चाहती हैं उनका पति भी उसी की तरह बातें करे, उनका ख्याल रखे. इसी तरह लड़कों की भी कई बार कुछ फैंटेसी होती है. जिसे वो सोचते हैं कि शादी के बाद मुझे ये करना है या मैं अपने पार्टनर के साथ इस तरह रहूंगा. ऐसे में अपनी फैंटेसी को सच करने का और इन्हें जीने का ये सबसे सही समय है.

छोटी-छोटी बातों से मूड खराब न करें- एक समय के बाद पति-पत्नियों में नोंक-झोंक बहुत बढ़ जाती है. कई बार छोटो-छोटी बातों पर अनबन होने लगती है. लेकिन अगर आपको रिश्ते में प्यार बनाए रखता है तो स्मार्टली और समझदारी से काम लेना जरूरी है. पार्टनर की गलती होने पर आप उन्हें चिल्लाने या गुस्सा दिखाने के बजाय प्यार से और आराम से समझाने की कोशिश करें. अपनी गलती को मान कर मांफी मांग लें. झगड़ा खत्म करते हुए हंसकर एक दूसरे को गले लगा लें. ऐसा करने से आप एक-दूसरे के साथ हंसी-खुशी रहेंगे और घर में रोमांटिक माहौल रहेगा.

ये भी पढ़ें: फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए करें योग, तेजी से होगी रिकवरी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Interrupted Urination: रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
Embed widget