एक्सप्लोरर

चेहरे की रंगत निखार सकता है 'कच्चा दूध', इसे लगाने से मिलेंगे एक से एक कई जबरदस्त फायदे

Raw Milk On Face: आपने कई बार लोगों को चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल करते देखा होगा. क्या आप जानते हैं कि चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

Milk For Glowing Skin: महिलाएं अपनी स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए तरह-तरह के प्रयास करती हैं. मार्केट में अवेलेबल एक से एक महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं. बाहरी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से आपको भले ही शुरुआत में फायदे देखने को मिले. लेकिन ये फायदे सिर्फ तभी तक बरकरार रह पाएंगे, जब तक कि आप इन प्रोडक्ट्स का रेगुलर इस्तेमाल करेंगे. कुछ लोग त्वचा की रंगत निखारने के मामले में घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते हैं. घर में मौजूद फायदेमंद चीजें आपको लंबे समय के लिए निखार दे सकती हैं और सबसे अच्छी बात तो यह है कि इनसे एलर्जी या साइड इफेक्ट होने का खतरा भी बहुत कम रहता है.

आपने कई बार लोगों को चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल करते देखा होगा. क्या आप जानते हैं कि चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? दरअसल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ दूध स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है. चेहरे पर दूध लगाने से न सिर्फ चेहरे पर निखार आता है, बल्कि इसपर जमी गंदगी भी साफ हो जाती है. आइए जानते हैं कि चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से आपको कैसे-कैसे फायदे मिल सकते हैं?

चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे

1. पिंपल्स को कर सकता है दूर: दूध बंद रोमछिद्रों की गहराई से सफाई करके गंदगी को निकाल बाहर फेंकता है. इतना ही नहीं, पिंपल्स का कारण बनने वाले बैक्टीरिया का भी सफाया करता है. कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने से पिंपल्स को ठीक करने में मदद मिल सकती है. ये एक्जिमा का भी इलाज कर सकता है. 

2. स्किन टोनर का करता है काम: कच्चा दूध स्किन को टोन करने में मददगार है. कच्चे दूध को शहद, हल्दी और दही के साथ मिलाकर भी चेहरे पर अप्लाई किया जा सकता है. कच्चे दूध के इस फेस मास्क से स्किन की गहराई तक सफाई होगी और चेहरे पर निखार आएगा.

3. त्वचा को करता है मॉइस्चराइज: दूध में बायोटिन सहित कई मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं. इसे चेहरे पर लगाने से बेजान, फटी सूखी और मुरझाई त्वचा को भरपूर पोषण मिलता है. ये आपकी त्वचा को भीतर से मॉइस्चराइज करता है. 
 
4. स्किन को एक्सफोलिएट करने में मददगार: कच्चे दूध में एक एक्सफोलिएटिंग एजेंट मौजूद होता है, जिसे बीटा हाइड्रॉक्सी एसिड कहा जाता है. यह आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है और डेड स्किन सेल्स के साथ-साथ व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स को भी रिमूव कर देता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Gold Health Benefits: सोने के आभूषणों में है जादू! इन्हें पहनने से कई बीमारियों का हो सकता है इलाज, जानें कैसे?

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget