एक्सप्लोरर

Quit Smoking: बड़ा अजीब लेकिन बेहद असरदार है सिगरेट छोड़ने का ये नुस्खा

स्मोकिंग जैसी लत छोड़ना आसान तो नहीं होता लेकिन यह काम असंभव भी नहीं है. डच साइकोलजिस्ट ने सिगरेट छोड़ने की इच्छा शक्ति को मजबूत करने के लिए आपकी पहचान से जुड़ी ये खास ट्रिक सुझाई है.

Tips To Quit Smoking: स्मोकिंग जैसी कोई भी लत एक बार लग जाए तो इसे छोड़ना आसान नहीं होता है. खासतौर पर तब जब आपके आस-पास इसी तरह की आदत रखने वाले लोग हों. लेकिन स्मोकिंग और एल्कोहॉल को किसी भी सूरत में छोड़ देना ही सबसे बेहतर होता है. कई बार लोग लाख कोशिश के बाद भी ऐसा नहीं कर पाते हैं. कभी दोस्तों के दबाव में आकर तो कभी क्रेविंग फील होने के कारण ये फिर से इस लत की गिरफ्त में आ जाते हैं. आज हम यहां आपको थोड़ी हैरान करने वाली लेकिन बहुत असरदार थियोरी के बारे में बता रहे हैं, धूम्रपान छोड़ने में पीएचडी कर रहे एक डच मनोवैज्ञानिक ने एक विशेष सिद्धांत विकसित किया है, जो आपकी मदद कर सकता है...

मनोवैज्ञानिक प्रश्नावली

मनोवैज्ञानिक एलाइन मीजर ने अपने शोध के दौरान लोगों को स्मोकिंग छोड़ने के बारे में प्रश्नावली यानी क्वेश्चनेयर पूरा करने दिया. इसमें कुछ वाक्यों में यह भी बताना था कि वे खुद को धूम्रपान न करने वाले व्यक्ति के रूप में कैसे और क्यों देखते हैं। शोध के दौरान मीजर ने पाया "जो लोग खुद को धूम्रपान न करने वाले व्यक्ति की तरह देखते हुए कल्पना करने में सक्षम थे, उनके धूम्रपान छोड़ने में सफल होने की अधिक संभावना थी," इस बारे में मीजर आगे कहती हैं "इसके विपरीत, जो लोग धूम्रपान छोड़ चुके थे, लेकिन खुद को गैर धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के रूप में नहीं देख पा रहे थे, उनके दोबारा स्मोकिंग शुरू करने की संभावना अधिक थी।"

पहचान के अनुसार व्यवहार

बिना सिगरेट के आप अपने आपको कैसे देखते हैं और सिगरेट स्मोकर से अलग आपकी पहचान क्या है, ये दोनों ही बातें सोच पाना उस व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी होता है, जो स्मोकिंग छोड़ना चाहता है. यह बिल्कुल इस तरह है जैसे, हर दिन पार्क में जाकर दौड़ने का काम वो व्यक्ति पूरी तन्मयता और लगन के साथ करेगा, जो खुद को एक एथलीट की तरह देखना चाहता है.अधिक फिट और आकर्षक दिखना चाहता है. बजाय उनके जो खुद को लेकर ऐसा कुछ बिल्कुल नहीं सोचते. यानी अपने लक्ष्य की प्राप्ति को यदि आप अपनी पहचान के साथ जोड़ लेते हैं तो इसे लक्ष्य को प्राप्त करना अधिक आसान हो जाता है.

साथ में होती है इनकी जरूरत 

किसी लत का शिकार होने पर उसे छोड़ने के लिए मोटिवेशन के साथ ही दवाओं और कुछ सहायक थेरपीज की भी जरूरत होती है. जैसे निकोटिन पैच और अन्य थेरपी, जो साइकोलजिस्ट अपने पेशंट को उसकी स्थिति के अनुसार देते हैं. एलाइन मीजर कहती हैं कि आप खुद को किस रूप में देखना चाहते हैं, जब यह आपके मन में साफ होता है तो सिगरेट छोड़ना आपके लिए काफी हद तक आसान होता है. इसलिए अपने आप से यह सवाल जरूर करें कि सिगरेट के बिना मैं क्या हूं?

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: दुनिया के 5 सबसे अजीब डिसऑडर्स, इन्हें नहीं समझ पाते ज्यादातर लोग

यह भी पढ़ें: पोस्ट कोविड इफेक्ट्स से जूझ रहे हैं तो इन तरीकों से मिलेगी खोई हुई एनर्जी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget