एक्सप्लोरर

Psychological Health: दुनिया के 5 सबसे अजीब डिसऑडर्स, इन्हें नहीं समझ पाते ज्यादातर लोग

मानसिक रोगों का इलाज भी शारीरिक रोगों की तरह जरूरी है. लेकिन ज्यादातर मामलों में लोग मानसिक रोगों खासतौर पर सिंड्रोम या मेनिया को समझ नहीं पाते हैं, इन्हें पागलपन या सनक मानकर अनदेखा कर दिया जाता है.

सिंड्रोम यानी किसी एक रोग में अनेक लक्षण नजर आना. मनोविज्ञान में ऐसे कई सिंड्रोम के बारे में बताया गया है, जिन्हें आमतौर पर लोग पीड़ित व्यक्ति का पागलपन या सनक मानते हैं. जबकि असल में वह व्यक्ति मानसिक व्याधि से पीड़ित होता है और उसे सही दवाओं और थेरपी की जरूरत होती है. कुछ सिंड्रोम ऐसे होते हैं, जो एक खास उम्र में होते हैं और पर्टिकुलर टाइम पीरियड के लिए होते हैं. जबकि कुछ सिंड्रोम किसी भी व्यक्ति को किसी भी उम्र में हो सकते हैं. आज हम आपको सीनियर सायकाइट्रिस्ट राजेश कुमार से बातचीत के आधार पर यहां ऐसे 5 सिंड्रोम के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें ज्यादातर लोग बीमारी के रूप में समझ नहीं पाते हैं और बीमार व्यक्ति का मजाक बनाने लगते हैं. इससे मरीज की स्थिति और अधिक गंभीर होती चली जाती है...

1. Erotomania: इरोटोमेनिया में किसी व्यक्ति को अपने से हायर अथॉरिटी वाले या बहुत फेमस व्यक्ति या किसी पब्लिक फिगर  के साथ प्रेम संबंध होने का भ्रम होने लगता है. ऐसे में वह व्यक्ति उस फेमस इंसान के साथ अपने रिश्ते को इमेजिन करता है और ज्यादातर समय कल्पनाओं में उसके साथ ही रहता है. उसे लगता है कि वो भी उसे प्यार करता है. इरोटोमेनिया से ग्रसित व्यक्ति उस फेमस इंसान की स्टॉकिंग शुरू कर देता है, लोगों से अपने इस काल्पनिक रिश्ते के बारे में पूरे विश्वास के साथ बात करता है क्योंकि वह खुद इसे सच मानता है.उस फेमस व्यक्ति को लेटर्स लिखता है और मिलने की कोशिश करने लगता है.
 
2. Kleine-Levin Syndrome: क्लेन-लेविन सिंड्रोम  को स्लिपिंग ब्यूटी सिंड्रोम के नाम से भी जाना जाता है. यह ज्यादातर बॉयज को अफेक्ट करता है खासतौर पर 15 से 18 साल के टीनेजर्स को. इसमें कुछ खास पीरियड के लिए बच्चा सोता अधिक है, खाता अधिक है और उसके अंदर सेक्शुअल डिजायर बहुत जोर पकड़ने लगती है. ये बच्चे आमतौर पर 12 से 18 घंटे तक सोने में निकाल देते हैं. अगर इनकी इतनी नींद पूरी ना हो तो ये इरिटेट रहते हैं, ये कंफ्यूज रहते हैं और इनकी डायट अपनी नॉर्मल डायट से तीन गुना तक ज्यादा हो जाती है. यानी इनकी जब भी आंख खुलती है ये खाना खाते हैं और फिर जाकर सो जाते हैं. इस स्थिति में डिप्रेशन होना एक आम समस्या है. बच्चे इस समय में गालियां भी देने लगते हैं. यह समस्या आमतौर पर 3 से 4 हफ्ते तक रहती है हालांकि कुछ लोगों में यह समय थोड़ा लंबा भी हो सकता है. इस समस्या का दवाओं से इलाज संभव है.

3. Pica: पिका आमतौर पर ग्रामीण एरिया में एक बहुत ही कॉमन सिंड्रोम है. हालांकि शहरों में भी इसके मरीज बड़ी संख्या में मिलते हैं. इस सिंड्रोम से ग्रसित लोग उन चीजों को खाते हैं, जो आमतौर पर खाई नहीं जाती हैं. जैसे, कागज, मिट्टी, कपड़ा, चॉक इत्यादि.ऐसा नहीं है कि ये लोग इन चीजों को कभी-कभार खाते हैं बल्कि हर दिन इन्हें खाते हैं और जब तक नहीं खाते, तब तक इन्हें क्रेविंग बनी रहती है कि अभी मुझे ये चीज खानी है. आमतौर पर पिका जिनमें भी देखा जाता है, उनमें कैल्शियम की कमी, आयरन की कमी, प्रेग्नेंसी जैसी कुछ स्थितियां होती हैं. लेकिन ये सब कंडीशन ना हों, तब भी पिका हो सकता है. इसका इलाज दवाओं से संभव है. इसमें काउंसलिंग थेरपी भी दी जाती है.

4. Othello Syndrome: यह सिंड्रोम सिर्फ और सिर्फ पुरुषों में ही होता है. इसमें पुरुष अपनी पत्नी पर शक करने लगता है. इतना अधिक शक कि उसकी इंक्वायरी करता रहता है, उसका पीछा करता है और अपने काम से ज्यादा अपनी पत्नी की जासूसी करने में व्यस्त रहता है. यह आमतौर पर उन पुरुषों में होता है, जिन्हें सेक्शुअली समस्या होती है. आमतौर पर सेक्स से जुड़ी यह समस्या अत्यधिक एल्कोहॉल लेने के कारण होती है. इसलिए जिन लोगों में भी ओथेलो सिंड्रोम पाया जाता है, वे लोग लोग एल्कोहॉल अधिक लेते हैं. इस सिंड्रोम को डिल्यूजन ऑफ इंफिडेलिटी भी कहा जाता है. 

5. Trimethylaminuria: ट्राइमेथिलमिन्यूरिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति के शरीर से मछली जैसी गंध आती है. गंध बहुत तीखी और परेशान करने वाली होती है. ऐसा जीन संबंधी समस्या के कारण होता है. जीन में आई खराबी के कारण व्यक्ति के शरीर में जरूरी प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में नहीं बन पाता है, जिसकी वजह से यह मछली जैसी गंध आने लगती है. कुछ दवाओं और सही डायट के माध्यम से इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: लिवर को हेल्दी रखने के आसान टिप्स, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने कहीं ये बातें

 यह भी पढ़ें: इन सुपर टेस्टी 5 तरीकों से डेली डायट में शामिल करें लौकी, मौसमी बीमारियां रहेंगी दूर

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget