एक्सप्लोरर

Protein Diet: वेट लॉस से लेकर मसल मास बढ़ाने तक, प्रोटीन से होते हैं तमाम फायदे, ऐसे लें प्रोटीन रिच डाइट

Benefits of Protein: वेट लॉस करने या मसल मास बढ़ाने में प्रोटीन की भूमिका अहम रहती है. जानते हैं कैसे डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा सकते हैं ताकि अधिक से अधिक फायदा उठाया जा सके.

Add Protein In Your Diet: जब बात प्रोटीन की आती है तो दिमाग में पहले एथलीट या बॉडी बिल्डर्स का ख्याल आता है. ऐसा लगता है प्रोटीन तो इन लोगों के लिए ही जरूरी है लेकिन सच ये नहीं है. सच ये है कि प्रोटीन हर किसी के लिए जरूरी है और अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं या वजन घटा चुके हैं और अब मसल मास बढ़ाने के तरीके सोच रहे हैं तो प्रोटीन अपनी डाइट में जरूर ऐड करें. इससे शरीर को तमाम तरह के फायदे मिलते हैं. कोशिश करें कि हर मील में किसी न किसी मात्रा में प्रोटीन लें.

ओवरईटिंग से बचाता है

प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी माइक्रोन्यूट्रीएंट्स में से एक है. इसे खाने के बाद पेट काफी देर तक भरा महसूस होता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती. इससे ओवरईटिंग नहीं होती और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है. इससे मसल मास भी बढ़ता है. अगर आप अपनी हर डाइट में प्रोटीन को शामिल करेंगे तो इससे कई तरह के फायदे उठा पाएंगे.

दिन की शुरुआत करें प्रोटीन ब्रेकफास्ट से

दिन की शुरुआत ही प्रोटीन ब्रेकफास्ट से करें. अक्सर लोग डिनर में प्रोटीन लेना पसंद करते हैं लेकिन रात तक का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. आप दिन के हर मील में थोड़ा-थोड़ा प्रोटीन लें और शुरुआत जब इससे करेंगे तो पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे. इससे ये तनाव भी कम हो जाएगा कि रात को अगर प्रोटीन रिच डिनर नहीं ले पाए तो दिन का डेली डोज़ मिस हो जाएगा.

पूरे दिन की प्लानिंग करें एक साथ

किसी भी मील या पैटर्न को फॉलो करने के लिए जरूरी है कि उसका इंतजाम पहले से हो. आप अपनी हर मील में प्रोटीन लें इसके लिए पहले से प्लानिंग करें. मीट से लेकर दालों और अनाज तक किसी भी सोर्स से प्रोटीन लेने के लिए आपको पहले से या तो इन्हें भिगोना पड़ेगा या बाजार से लाकर रखना पड़ेगा. इसलिए बेहतर होगा कि एक रात पहले दिन के हर मील में प्रोटीन के रूप में क्या ऐड करना है ये प्लान भी कर लें और अरेंज भी कर लें.

डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं

आप जिस भी मात्रा में भोजन करते हैं और उसमें प्रोटीन का जो भी हिस्सा रहता है उसे बढ़ाएं. अगर हर मील में थोड़ा-थोड़ा प्रोटीन भी बढ़ा लेंगे तो दिन खत्म होने तक आपको प्रोटीन का डेली डोज मिल चुका होगा. जैसे दो अंडे खाते हैं तो दो ऐग व्हाइट बढ़ा लें. लीन मीट ले रहे हैं तो उसका पोर्शन साइज बढ़ा लें.

धीरे-धीरे बढ़ाएं मात्रा

एकदम से डाइट में कोई भी नया चेंज करना पॉसिबल नहीं होता. इसी प्रकार आपके लिए भी प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना आसान नहीं होगा और शुरू में इसे पचाने में दिक्कत हो सकती है. बेहतर होगा धीरे-धीरे करके प्रोटीन इनटेक बढ़ाएं और फिर आपके बॉडी वेट के हिसाब से जितना प्रोटीन चाहिए उतने पर आ जाएं. हर मील में कुछ मात्रा में प्रोटीन लेंगे तो ही डेली डोज पूरा कर पाएंगे. एक बार में उतना प्रोटीन लेना संभव नहीं होता. अगर आप इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो डाइट में प्रोटीन भी बढ़ा पाएंगे और वेट लॉस जर्नी भी सफलतापूर्वक पूरी कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: इस चाय से बढ़ेगी इम्यूनिटी, जानें रेसिपी 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget