एक्सप्लोरर

Protein Benefits: शरीर में प्रोटीन की कमी के क्या है लक्षण? सेहतमंद रहने के लिए प्रोटीन क्यों है जरूरी

Protein For Bones: शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है. शरीर में कई बीमारियां हो सकती हैं. जानते हैं प्रोटीन की कमी के लक्षण और कैसे प्रोटीन की कमी को पूरा करें.

Protein Deficiency Symptoms: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है. प्रोटीन हमारे शरीर में मसल्स, स्किन, एन्जाइम्स और हॉर्मोंस के लिए एक बिल्डिंग ब्लॉक के रूप में काम करता है. प्रोटीन खाने से बॉडी टिश्यू का निर्माण होता है. एक सर्वे के मुताबिक पूरी दुनिया में करीब 1 अरब लोग प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं. प्रोटीन की कमी ज्यादातर बच्चों, बूढ़ों और मरीजों में मिलती है. प्रोटीन से शरीर को उर्जा मिलती है. अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो आपको दिन भर थकान, शरीर और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है. हमारे बालों और नाखूनों का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से ही निर्मित होता है. प्रोटीन शरीर में कई तरह के एंजाइम, रसायन और हार्मोन को बनाने में भी भूमिका निभाता है. ऐसे में शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर आपको काफी परेशानी हो सकती है. जानते हैं प्रोटीन के फायदे और शरीर में प्रोटीन की कमी से दिखने वाले लक्षण क्या है. 

Protein Benefits: शरीर में प्रोटीन की कमी के क्या है लक्षण? सेहतमंद रहने के लिए प्रोटीन क्यों है जरूरी

प्रोटीन से शरीर को मिलने वाले फायदे (Benefits of Protein)

1- तुरंत एनर्जी- शरीर को कार्बोहाइड्रेट और फैट से एनर्जी मिलती है, लेकिन अगर आप वजन कम करने के लिए कैलोरी कम ले रहे हैं तो आपके शरीर को प्रोटीन से भरपूर एनर्जी मिल जाती है. प्रोटीन शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है. 

2- मांसपेशियों का निर्माण- मांसपेशियों के निर्माण और शेप देने के लिए भी प्रोटीन की जरूरत होती है. वेट लॉस के दौरान मांसपेशियों को कमजोर होने से बचाने के लिए भी प्रोटीन की जरूरत होती है. वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों में होने वाले डैमेज को रोकने में प्रोटीन मदद करता है. 

Protein Benefits: शरीर में प्रोटीन की कमी के क्या है लक्षण? सेहतमंद रहने के लिए प्रोटीन क्यों है जरूरी

3- हड्डियों को मजबूत बनाए- प्रोटीन से आपकी हड्डियों की सेहत में सुधार आता है. प्रोटीन से ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना कम होती है. हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने और मजबूत बनाने में भी प्रोटीन मदद करता है.

4- इम्यूनिटी को मजबूत बनाए- इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन और एमिनो एसिड जरूरी हैं. इनसे इम्यून सिस्टम में टी सेल्स, बी सेल्स और एंटीबॉडी बनाते हैं जो बॉडी को इंफेक्शन से बचाते हैं. 

5- जल्दी भूख नहीं लगती- प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से जल्दी भूख नहीं लगती हैं. इससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती है. प्रोटीन आपके दिमाग और पेट को भी अच्छा रखता है. 

Protein Benefits: शरीर में प्रोटीन की कमी के क्या है लक्षण? सेहतमंद रहने के लिए प्रोटीन क्यों है जरूरी

6- फैट बर्न करता है- प्रोटीन शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करता है. अगर आप दिनभर में काफी कैलोरी बर्न करते हैं तो आपको प्रोटीन सही मात्रा में लेना चाहिए. प्रोटीन से फैट बर्न करने में मदद मिलती है. 

7- दिल को रखे हेल्दी- कई रिसर्च में पता चला है कि प्रोटीन खाने से ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है. ये LDL या बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है, जिससे हार्ट की बीमारियां कम होती हैं.

8- घाव जल्दी भरता है- शरीर में प्रोटीन से मांसपेशियों और अंगों के निर्माण में मदद मिलती है. प्रोटीन से शरीर के घाव तेजी से भरते हैं. प्रोटीन से सूजन कम होती है और चोट के घाव जल्दी भरते हैं. 

Protein Benefits: शरीर में प्रोटीन की कमी के क्या है लक्षण? सेहतमंद रहने के लिए प्रोटीन क्यों है जरूरी

प्रोटीन की कमी के लक्षण (Protein Deficiency Symptoms)  

1- चेहरे, त्वचा, पेट में सूजन है शरीर में प्रोटीन की कमी से हो सकती है.
2- बाल रूखे, बेजान होना, झड़ना भी प्रोटीन की कमी की वजह से हो सकते हैं.
3- प्रोटीन की कमी होने पर मांसपेशियां हड्डियों से प्रोटीन सोख लेती हैं. जिसकी वजह से हड्डियां कमजोरी हो जाती है.
4- मांसपेशियों में प्रोटीन की कमी से मसल्स पेन की शिकायत हो सकती है.
5- अगर शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम की कमी हो तो नाखून टूटने लगते हैं और नाखूनों में संक्रमण भी हो जाता है.
6- शरीर में प्रोटीन की कमी से बहुत थकान रहती है. प्रोटीन से शरीर को एनर्जी मिलती है.
7- प्रोटीन की कमी से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है और आप बार-बार बीमार पड़ते हैं.
8- प्रोटीन की कमी से शरीर अचानक से फूला हुआ और मोटा लगने लगता है. शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती जिससे शरीर को उर्जा बनाने में ज्यादा प्रेशर लगता है.
9- प्रोटीन की कमी से बच्चों की लंबाई रुक जाती है बच्चों के खाने में प्रोटीन वाली चीजें जरूर शामिल करें.
10- प्रोटीन की कमी से नई कोशिकाओं के निर्माण में देरी होती है. जिससे हीलिंग में समय लगता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Natural Protein Source: शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करता है व्हे प्रोटीन, जानिए क्यों है जरूरी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget