एक्सप्लोरर

बारिश के मौसम में मच्छरों से कैसे करें अपनी रक्षा, इन तरीकों से रोक पाएंगे मच्छरों की ब्रीडिंग

क्या आप भी मच्छरों की वजह से होने वाली बीमारियों से परेशान हैं तो इन नेचुरल, सेफ और इकॉनमिक तरीकों से मच्छरों पर लगाम लगा पाएंगे.

मॉनसून का सीजन शुरू हो चुका है. ऐसे में मच्छरों की वजह से होने वाली बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. इसके चलते अपनी और अपने घरवालों को मच्छरों से बचाना बेहद जरूरी हो जाता है. आज हम आपको ऐसे नेचुरल, सेफ और इकोनॉमिकल तरीके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से मच्छरों की ब्रीडिंग को रोका जा सकता है.

आपके काम आएंगे ये तरीके
बारिश के मौसम में मच्छरों को भगाना आसान नहीं होता. कई बार नॉर्मल मॉसक्यूटो रेप्लिकेंट्स काम ही नहीं आते. आलम यह होता है कि उन्हें लगाने के बाद भी मच्छर भागते नहीं हैं और परेशान करते रहते हैं. ऐसे में उन मॉसक्यूटो रेप्लिकेंट्स को ही यूज करना चाहिए, जिनमें पिकारिडिन और डीईईटी हो. इसके अलावा आप कपूर पर नारियल का तेल अच्छी तरह लगाकर रख दें, जिससे मच्छर घर के आसपास नहीं फटकेंगे.

आपके पास भी नहीं फटकेंगे मच्छर
अगर आप खुद को मच्छरों से बचाना चाहते हैं तो खुशबूदार तेल जैसे लैवेंडर, चाय के पेड़ का तेल, नीम, सिट्रोनेला, यूकेलिप्टस और पुदीना आदि को इस्तेमाल किया जा सकता है. इनकी महक की वजह से मच्छर पास नहीं फटकते हैं और इनके इस्तेमाल से स्किन पर भी असर नहीं पड़ता है. 

लहसुन की मदद से भी भगा सकते हैं मच्छर
आप लहसुन की मदद से भी मच्छरों को भगा सकते हैं. लहसुन में हाई सल्फर कंटेंट होता है, जिससे मच्छर पास नहीं आते हैं. इसके लिए आपको लहसुन को कुचलना होगा और पानी में उबालना होगा. आप इस पानी को पी सकते हैं या इसे कमरे के कोनों में स्प्रे भी कर सकते हैं, जिसकी सुगंध की वजह से मच्छर दूर भाग जाते हैं.

ये पौधे भी कर सकते हैं आपकी मदद
मच्छरों को दूर भगाने के लिए गेंदा, तुलती, लेमन ग्रास, पेपरमिंट, रोजमेरी जैसे पौधे भी लगा सकते हैं. इनकी गंध की वजह से मच्छर पास नहीं आते हैं. इसके अलावा नींबू और लौंग का पानी भी अच्छा ऑप्शन है. मच्छरों से बचाव के लिए ढीले-ढाले और पूरी बाजू वाले कपड़े पहनने चाहिए. मॉनसून के दौरान छोटे कपड़े और शॉर्ट्स पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे मच्छरों को काटने का मौका मिलता है. इसके अलावा हल्के रंग के कपड़े पहनने से मच्छर पास नहीं आते हैं.

ऐसे रोक सकते हैं मच्छरों की ब्रीडिंग
मच्छरों को रोकने के लिए उनकी ब्रीडिंग रोकना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में मच्छरों का ब्रीडिंग पॉइंट ढूंढना चाहिए और उन्हें खत्म कर देना चाहिए. इससे आप खुद को मच्छरों से बचा सकते हैं. अगर आपको मच्छर ने काट लिया है और आप किसी बीमारी की चपेट में हैं तो लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने का आसान तरीका फॉगिंग कराना भी होता है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget